अग्निकांड से बचाव को लेकर मॉल और होटल में जागरूकता
गर्मी के दिनों में अग्निकांड की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इससे जान-माल, पशु और संपत्ति का नुकसान होता है। इससे बचाव के लिए आम लोगों को जागरूक करना जरूरी है। इसी उद्देश्य से जिले के विद्यालयों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

जिला अग्निशमन कार्यालय ने अग्निकांड से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। सोमवार को यह अभियान शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के वी मार्ट मॉल और होटल ब्ल्यू स्टोन में चलाया गया। इसमें होटल और बाजार जैसे बड़े संस्थानों को लक्ष्य बनाया गया।
जिला समादेष्टा ने बताया कि 14 से 20 अप्रैल 2025 तक जिले में अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत फ्लैग दी पिन कार्यक्रम, विभिन्न संस्थानों में जाकर जागरूकता अभियान, शपथ कार्यक्रम और खेलकूद जैसी गतिविधियां कराई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में अग्निकांड की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इससे जान-माल, पशु और संपत्ति का नुकसान होता है। इससे बचाव के लिए आम लोगों को जागरूक करना जरूरी है। इसी उद्देश्य से जिले के विद्यालयों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जिला अग्निशमन कार्यालय ने बताया कि किसी भी अग्निकांड की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी है। पर्याप्त संख्या में गाड़ियां और अन्य संसाधन उपलब्ध हैं। जरूरत के अनुसार इनका उपयोग किया जा रहा है।