12
BREAKING NEWS
ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की मौत, छत से गिरने का CCTV फुटेज सामने आया; दोनों पक्षों के दावे अलग!बेगूसराय के होटल में युवती से दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपी की तलाश में छापेमारी!चंपारण तटबंध टूटने पर बगहा पहुंचे पप्पू यादव, जांच और कार्रवाई की मांग!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; CCTV और FSL से जांच तेज!गोपालगंज में जेल भेजे गए 23 वर्षीय कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाए सवाल!दुर्गा पूजा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े!‘लक्ष्य’ 2026 में गया के तीरंदाजों का जलवा, दूसरे दिन भी पदकों पर जमाया कब्जा!35 ‘जीविका दीदियों’ ने सीखा कमाई का हुनर, अब डेयरी और वर्मी कंपोस्ट से बनाएंगी अपनी पहचान!आटा-कंबल के नीचे छिपा था ‘शराब का तहखाना’, सीवान में 13.50 लाख की खेप बरामद!किऊल नदी में युवक लापता, NDRF के साथ तलाश में जुटी पुलिस!
No menu items available
BREAKING
ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की मौत, छत से गिरने का CCTV फुटेज सामने आया; दोनों पक्षों के दावे अलग!बेगूसराय के होटल में युवती से दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपी की तलाश में छापेमारी!चंपारण तटबंध टूटने पर बगहा पहुंचे पप्पू यादव, जांच और कार्रवाई की मांग!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; CCTV और FSL से जांच तेज!गोपालगंज में जेल भेजे गए 23 वर्षीय कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाए सवाल!दुर्गा पूजा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े!‘लक्ष्य’ 2026 में गया के तीरंदाजों का जलवा, दूसरे दिन भी पदकों पर जमाया कब्जा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!
8 hours ago
115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!
8 hours ago
नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!
8 hours ago
बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!
8 hours ago
रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!
8 hours ago

Jharkhand: एक पीढ़ी का भरोसा टूटा तो सरकार की जिम्मेदारी बढ़ी, स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं को CM हेमंत का भरोसा!

रांची: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड...

रांची: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के लाखों छात्रों और युवाओं को बड़ा संदेश दिया। भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक विवादों के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि जब परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते हैं तो सिर्फ एक परीक्षा प्रभावित नहीं होती, बल्कि पूरी एक पीढ़ी का विश्वास डगमगा जाता है।

ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवा अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और उनके माता-पिता अपनी सामर्थ्य से बढ़कर उनका साथ दे रहे हैं। ऐसे में सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि युवाओं की मेहनत और प्रतिभा के साथ न्याय हो।

मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि भर्ती परीक्षाओं को लेकर पिछले दिनों कई सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों और राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में भी पेपर लीक और अनियमितताओं के मामले सामने आए हैं, लेकिन इससे झारखंड सरकार की जिम्मेदारी कम नहीं होती।

उन्होंने साफ कहा कि किसी भी छात्र की मेहनत को माफिया, भ्रष्ट तंत्र या अनियमितता के भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा। जांच पूरी निष्पक्षता से होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चाहे वह कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं होगा।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार केवल दोषियों पर कार्रवाई तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि परीक्षा व्यवस्था में व्यापक और स्थायी सुधार लाने की दिशा में काम कर रही है। इसके तहत समयबद्ध परीक्षा कैलेंडर, तकनीक आधारित सुरक्षित परीक्षा प्रणाली, उत्तर कुंजी और ओएमआर शीट की समय पर उपलब्धता तथा बहु-स्तरीय जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने छात्रों, शिक्षकों, शिक्षाविदों और अभिभावकों से भी इस सुधार अभियान में भागीदारी की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के सुझावों को सुनेगी और जहां संभव होगा, उन्हें नियमों के अनुरूप लागू करेगी।

अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने युवाओं से धैर्य और विश्वास बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि उनकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। सरकार ऐसी परीक्षा व्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिस पर अभ्यर्थियों को भरोसा हो और जिसे देश एक मॉडल के रूप में देखे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: मंत्री रस्सी खींचते रहे, जन-गण-मन बजता रहा… लेकिन तिरंगा नहीं खुला, बेगूसराय के स्वतंत्रता दिवस समारोह का वीडियो वायरल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top