25
BREAKING NEWS
कटिहार में टूटी पटरी से गुजर गई डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लोको पायलट ने सुनी खड़खड़ाहट तो मारी इमरजेंसी ब्रेक; करीब 2 घंटे थमी रही ट्रेन!ब्लैकमेलिंग-धमकी के आरोप पर भड़के तेज प्रताप यादव, पूछा- आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?RJD की MLC लिस्ट ने बढ़ाई लालू परिवार की टेंशन? ‘नए चेहरों’ को टिकट पर रोहिणी आचार्य का तीखा सवाल, बोलीं- पुराने वफादारों की अनदेखी क्यों?बिहार में बाढ़ का ऐसा दर्द कि भावुक हुईं एक्ट्रेस पाखी हेगड़े, बेगूसराय में जलजमाव पर लोगों ने काटा फीता-केक; 44 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित!सीतामढ़ी में जिला परिषद प्रतिनिधि की हत्या के बाद बवाल, 5 दिन पहले थाने पर हुआ था घेराव; आरोपी का घर फूंका, पुलिस पर पथराव में 2 इंस्पेक्टर घायल!गेट बना ब्लैकबोर्ड, वीडियो वायरल हुआ तो खुली स्कूल की ‘कहानी’; गया के चकजलपा में पढ़ाई से ज्यादा अब जांच पर नजर!RJD ने MLC चुनाव में खोले पत्ते, 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; दरभंगा से अनिल झा तो पटना से संजीव सिंह-दिलीप कुमार को टिकट!बगहा में गोलगप्पा खाते ही बिगड़ी तबीयत, रामनगर के भावल गांव में मचा हड़कंप!जिस महिला की हत्या में पति-ससुर जेल गए, 12 साल बाद वही जिंदा मिली; रोहतास के केस ने पुलिस जांच पर खड़े किए बड़े सवाल!तेज प्रताप यादव के आवास पर समर्थक की पिटाई का VIDEO वायरल, अविनाश का दावा- अब आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी मिल रही!दानापुर मंडल में मेगा जांच, 3012 यात्री पकड़े गए; ₹26.46 लाख वसूले!एक दिन, तीन रेल मंडल और कई बड़े स्टेशन; GM डिम्पी गर्ग के निरीक्षण से मचा हड़कंप, यात्री सुविधा से संरक्षा तक पर कसा फोकस!108 सुहागिनों के मंगल पाठ से गूंजा राणी सती दादी का दरबार, जयकारों से झूम उठा लखीसराय!नेपाल के अपर त्रिशूली-1 में 545 लोग अब भी लापता; 50 भारतीय भी शामिल, सुरंग और हेडबॉक्स में जारी है सर्च ऑपरेशन!2500 रुपये की जांच का खर्च नहीं जुटा सका परिवार, अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर हुआ प्रसव; राजविराज की घटना पर उठे सवाल!
No menu items available
BREAKING
कटिहार में टूटी पटरी से गुजर गई डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लोको पायलट ने सुनी खड़खड़ाहट तो मारी इमरजेंसी ब्रेक; करीब 2 घंटे थमी रही ट्रेन!ब्लैकमेलिंग-धमकी के आरोप पर भड़के तेज प्रताप यादव, पूछा- आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?RJD की MLC लिस्ट ने बढ़ाई लालू परिवार की टेंशन? ‘नए चेहरों’ को टिकट पर रोहिणी आचार्य का तीखा सवाल, बोलीं- पुराने वफादारों की अनदेखी क्यों?बिहार में बाढ़ का ऐसा दर्द कि भावुक हुईं एक्ट्रेस पाखी हेगड़े, बेगूसराय में जलजमाव पर लोगों ने काटा फीता-केक; 44 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित!सीतामढ़ी में जिला परिषद प्रतिनिधि की हत्या के बाद बवाल, 5 दिन पहले थाने पर हुआ था घेराव; आरोपी का घर फूंका, पुलिस पर पथराव में 2 इंस्पेक्टर घायल!गेट बना ब्लैकबोर्ड, वीडियो वायरल हुआ तो खुली स्कूल की ‘कहानी’; गया के चकजलपा में पढ़ाई से ज्यादा अब जांच पर नजर!RJD ने MLC चुनाव में खोले पत्ते, 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; दरभंगा से अनिल झा तो पटना से संजीव सिंह-दिलीप कुमार को टिकट!बगहा में गोलगप्पा खाते ही बिगड़ी तबीयत, रामनगर के भावल गांव में मचा हड़कंप!जिस महिला की हत्या में पति-ससुर जेल गए, 12 साल बाद वही जिंदा मिली; रोहतास के केस ने पुलिस जांच पर खड़े किए बड़े सवाल!तेज प्रताप यादव के आवास पर समर्थक की पिटाई का VIDEO वायरल, अविनाश का दावा- अब आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी मिल रही!दानापुर मंडल में मेगा जांच, 3012 यात्री पकड़े गए; ₹26.46 लाख वसूले!एक दिन, तीन रेल मंडल और कई बड़े स्टेशन; GM डिम्पी गर्ग के निरीक्षण से मचा हड़कंप, यात्री सुविधा से संरक्षा तक पर कसा फोकस!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कटिहार में टूटी पटरी से गुजर गई डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लोको पायलट ने सुनी खड़खड़ाहट तो मारी इमरजेंसी ब्रेक; करीब 2 घंटे थमी रही ट्रेन!
5 hours ago
ब्लैकमेलिंग-धमकी के आरोप पर भड़के तेज प्रताप यादव, पूछा- आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?
6 hours ago
RJD की MLC लिस्ट ने बढ़ाई लालू परिवार की टेंशन? ‘नए चेहरों’ को टिकट पर रोहिणी आचार्य का तीखा सवाल, बोलीं- पुराने वफादारों की अनदेखी क्यों?
6 hours ago
बिहार में बाढ़ का ऐसा दर्द कि भावुक हुईं एक्ट्रेस पाखी हेगड़े, बेगूसराय में जलजमाव पर लोगों ने काटा फीता-केक; 44 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित!
6 hours ago
सीतामढ़ी में जिला परिषद प्रतिनिधि की हत्या के बाद बवाल, 5 दिन पहले थाने पर हुआ था घेराव; आरोपी का घर फूंका, पुलिस पर पथराव में 2 इंस्पेक्टर घायल!
6 hours ago

Jharkhand: हेमंत सोरेन ने टाटा मोटर्स के साथ किया MoU, जमशेदपुर में बनेगा हाईटेक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर!

जमशेदपुर: झारखंड में परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और रोजगारपरक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।...

जमशेदपुर: झारखंड में परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और रोजगारपरक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिवहन विभाग और टाटा मोटर्स लिमिटेड के बीच जमशेदपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR) की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षर समारोह में हिस्सा लिया। इस पहल को राज्य के ट्रांसपोर्ट सेक्टर में एक गेमचेंजर माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सुरक्षित और कुशल परिवहन व्यवस्था के लिए बेहतर ड्राइविंग प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। IDTR की स्थापना से युवाओं को आधुनिक तकनीक आधारित ट्रेनिंग मिलेगी, जिससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ेगी और सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पलामू, सरायकेला-खरसावां, धनबाद समेत कई जिलों के लाभुकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस और लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया की जमीनी स्थिति जानी और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सेवाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी आवेदक को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को आसान बनाने पर जोर दिया और सभी उपायुक्तों को लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लाइसेंस प्रक्रिया जितनी सरल और पारदर्शी होगी, आम लोगों को उतना ही अधिक लाभ मिलेगा।

महिलाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार महिला और पुरुष दोनों को समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ड्राइविंग प्रशिक्षण और लाइसेंस प्रक्रिया को और अधिक सुलभ बनाया जाएगा, ताकि वे परिवहन क्षेत्र में आगे बढ़ सकें और रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 10 हजार से अधिक लोगों को ड्राइविंग और लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसे उन्होंने जनहित और पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया।

उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स के सहयोग से बनने वाला यह संस्थान न सिर्फ कुशल चालकों को तैयार करेगा, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार दिलाने में भी मदद करेगा।

मुख्यमंत्री ने इस पहल को झारखंड के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि सरकार आने वाले समय में ऐसे और प्रयास करेगी, जिससे राज्य में कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा हों।

इस मौके पर मंत्री दीपक बिरुआ, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, सचिव राजीव रंजन, परिवहन आयुक्त संजीव कुमार बेसरा, टाटा मोटर्स के प्लांट हेड अनुराग छारिया और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: जमुई में ‘ऑपरेशन EOU’ से हड़कंप, कुख्यात गुड्डू यादव और जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी के 23 ठिकानों पर छापेमारी, संपत्तियों की जांच जारी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top