26
BREAKING NEWS
Bihar: नालंदा में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़; रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप!Bihar: BSc नर्सिंग रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, 90% फेल होने का आरोप; SH-2 पर लगाया जाम!Jharkhand: अहमदाबाद विमान हादसे में साहसिक कार्य के लिए रांची की अर्चना रेशमा मिंज को राष्ट्रपति पुलिस पदक!Jharkhand: JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में CID ने आम लोगों से मांगी सूचना, जारी किया नंबर!Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल!Jharkhand: झारखंड की सीमेंट फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत, एक मजदूर गंभीर!Bihar: TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का आंदोलन तेज, रातभर धरने पर बैठे अभ्यर्थी!Bihar: शेखपुरा में किसान मोर्चा की ‘ग्राउंड मीटिंग’, गांवों तक पहुंचेगा संगठन का संदेश!Jharkhand: देवघर में बिहार के BDO राकेश चौधरी की संदिग्ध मौत, पत्नी ने महिला शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप!Bihar: कटिहार में स्मैक तस्करी के आरोप में भाई-बहन गिरफ्तार, 28 ग्राम स्मैक और 58 हजार रुपये बरामद!Jharkhand: सीएम हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्र, JMM समर्थकों से भिड़े; रांची, गिरिडीह और हजारीबाग में तनाव!Bihar: पटना में PhD होल्डर्स का लोकभवन मार्च, आर ब्लॉक पर बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़े प्रदर्शनकारी!Bihar: बिहार की दो शिक्षिकाओं को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, 5 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित!Bihar: बिहार में गंगा उफान पर, पटना की सड़कों तक पहुंचा पानी; मुंगेर का चंडिका स्थान जलमग्न, 28 जिलों में बारिश का अलर्ट!Bihar: कोचिंग से घर लौटीं तीन छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, दो की मौत; तीसरी गंभीर!
No menu items available
BREAKING
Bihar: नालंदा में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़; रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप!Bihar: BSc नर्सिंग रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, 90% फेल होने का आरोप; SH-2 पर लगाया जाम!Jharkhand: अहमदाबाद विमान हादसे में साहसिक कार्य के लिए रांची की अर्चना रेशमा मिंज को राष्ट्रपति पुलिस पदक!Jharkhand: JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में CID ने आम लोगों से मांगी सूचना, जारी किया नंबर!Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल!Jharkhand: झारखंड की सीमेंट फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत, एक मजदूर गंभीर!Bihar: TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का आंदोलन तेज, रातभर धरने पर बैठे अभ्यर्थी!Bihar: शेखपुरा में किसान मोर्चा की ‘ग्राउंड मीटिंग’, गांवों तक पहुंचेगा संगठन का संदेश!Jharkhand: देवघर में बिहार के BDO राकेश चौधरी की संदिग्ध मौत, पत्नी ने महिला शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप!Bihar: कटिहार में स्मैक तस्करी के आरोप में भाई-बहन गिरफ्तार, 28 ग्राम स्मैक और 58 हजार रुपये बरामद!Jharkhand: सीएम हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्र, JMM समर्थकों से भिड़े; रांची, गिरिडीह और हजारीबाग में तनाव!Bihar: पटना में PhD होल्डर्स का लोकभवन मार्च, आर ब्लॉक पर बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़े प्रदर्शनकारी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: नालंदा में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़; रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप!
19 minutes ago
Bihar: BSc नर्सिंग रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, 90% फेल होने का आरोप; SH-2 पर लगाया जाम!
1 hour ago
Jharkhand: अहमदाबाद विमान हादसे में साहसिक कार्य के लिए रांची की अर्चना रेशमा मिंज को राष्ट्रपति पुलिस पदक!
1 hour ago
Jharkhand: JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में CID ने आम लोगों से मांगी सूचना, जारी किया नंबर!
1 hour ago
Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल!
1 hour ago

Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल!

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के गिद्दी इलाके में शुक्रवार देर रात पुलिस और राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्यों...

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के गिद्दी इलाके में शुक्रवार देर रात पुलिस और राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्यों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अपराधी घायल हुए, जबकि उनका एक साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। मौके से दो अवैध हथियार, जिंदा गोलियां, खोखा, बाइक, मोबाइल फोन और गिरोह से जुड़े पर्चे बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, राहुल दुबे गैंग के सदस्य कोयला खनन और ट्रांसपोर्टिंग क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम देने तथा लेवी वसूली के लिए इलाके में भय का माहौल बनाने की तैयारी में थे। सूचना मिलने के बाद बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर कार्रवाई शुरू की गई।

चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन संदिग्ध दिखे

पुलिस टीम बुकरू गांव के जंगल और गिद्दी-भुरकुंडा रोड की ओर पहुंची। पुराने कांटा घर के पास पुलिस ने जांच और वाहन चेकिंग शुरू की।

रात करीब 3:50 बजे भुरकुंडा की ओर से बाइक पर तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार भागने लगे। कुछ दूरी पर बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इसके बाद तीनों जंगल की ओर भागने लगे।

पुलिस का कहना है कि पीछा करने के दौरान अपराधियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन फायरिंग जारी रहने पर आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई।

दो अपराधियों को लगी गोली, तीसरा फरार

पुलिस की कार्रवाई में दो अपराधी घायल हो गए। एक के दाहिने पैर में घुटने के पास और दूसरे के बाएं पैर में एड़ी के ऊपर गोली लगी।

घायल आरोपियों की पहचान बादल कुमार और मोहित कुमार उर्फ पीटर के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस हिरासत में इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया है।

बादल कुमार पतरातू थाना क्षेत्र की सीसीएल कॉलोनी हनुमानगढ़ी का रहने वाला है, जबकि मोहित उर्फ पीटर रामगढ़ जिले के बासल थाना क्षेत्र के रसदा गांव का निवासी बताया गया है।

तीसरा आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस आसपास के जंगल और इलाकों में अभियान चला रही है।

जेल में बंद अपराधी के इशारे पर भेजे जाने का दावा

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों घायल आरोपियों ने खुद को राहुल दुबे गैंग का सक्रिय सदस्य बताया है। उन्होंने दावा किया कि जेल में बंद दीपक करमाली उर्फ नेपाली के निर्देश पर उन्हें गिद्दी क्षेत्र में भेजा गया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों का उद्देश्य कोयला खनन क्षेत्र और ट्रांसपोर्टिंग रोड पर चलने वाले हाईवा वाहनों से लेवी वसूलने के लिए डर का माहौल तैयार करना था।

दो पिस्टल और मोबाइल समेत कई सामान बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से दो देशी पिस्टल, दो जिंदा गोलियां, एक मिस फायर गोली, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

इसके अलावा राहुल दुबे के नाम वाले तीन पर्चे भी पुलिस के हाथ लगे हैं। बरामद मोबाइल, हथियार और पर्चों के आधार पर पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इलाके में लेवी वसूली और आपराधिक गतिविधियों की योजना में गिरोह के और कौन-कौन से सदस्य शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: झारखंड की सीमेंट फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत, एक मजदूर गंभीर!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top