15
BREAKING NEWS
चोकर की आड़ में छिपी थी 65 लाख की कोडीन कफ सिरप; सीवान में ट्रक जब्त, चालक-खलासी फरार!समस्तीपुर में सड़क पर निकला ‘जंगल का मेहमान’, 10 फीट के अजगर को देखते ही थम गई गाड़ियों की रफ्तार!स्कूल गेट पर 50 लाख की ‘पर्ची’, फिर चलीं गोलियां; मुजफ्फरपुर में अपराधियों का खौफनाक दुस्साहस!सहरसा में बच्चों की खबर करने पहुंचे पत्रकार से कथित मारपीट; अस्पताल में हंगामा, गला दबाने से लेकर सामान छीनने तक के आरोप!प्रमोशन का जश्न था या ‘बारूद की पार्टी’? शराब चढ़ी तो लाइसेंसी बंदूक निकली, गोलियां चलीं और जश्न सीधे पहुंच गया हवालात!मोतिहारी में वर्दी नहीं, सादे लिबास में ‘वसूली’ का खेल; ग्रामीणों ने दो सिपाहियों को पकड़ा, अब FIR के बाद जेल की तैयारी!केक कटा, मिठाई बंटी और कांग्रेस ने लिया संकल्प; मुसहरी टोला में अनोखे अंदाज में मनाया राजेश राम का जन्मदिन!पीएम मोदी के जन्मदिन पर शेखपुरा में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम!सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द-उल्टी की शिकायत; अस्पताल में भर्ती!लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, ट्रैफिक चालान निपटाने को उमड़ी भीड़; 11 बेंच गठित!कटिहार में राशन बांटने पहुंचीं JDU नेत्री, गाड़ी रुकते ही टूट पड़े बाढ़ पीड़ित; देखते-देखते खाली हो गई गाड़ी!28 महिलाओं ने सीखा डेयरी का हुनर, अब खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी; आरसेटी में प्रशिक्षण का समापन!बिहार में जमीन के रिकॉर्ड पर बड़ा अभियान, 45 दिन में सुधरेगी जमाबंदी की गड़बड़ी; जरूरत पर मुफ्त मापी भी!एक दीपक मोदी के नाम… जन्मदिन पर पीएम की लंबी उम्र के लिए BJP सांसद की अपील!किशनगंज में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, पुलिस पहुंची तो मचा बवाल; सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़, 5 गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
चोकर की आड़ में छिपी थी 65 लाख की कोडीन कफ सिरप; सीवान में ट्रक जब्त, चालक-खलासी फरार!समस्तीपुर में सड़क पर निकला ‘जंगल का मेहमान’, 10 फीट के अजगर को देखते ही थम गई गाड़ियों की रफ्तार!स्कूल गेट पर 50 लाख की ‘पर्ची’, फिर चलीं गोलियां; मुजफ्फरपुर में अपराधियों का खौफनाक दुस्साहस!सहरसा में बच्चों की खबर करने पहुंचे पत्रकार से कथित मारपीट; अस्पताल में हंगामा, गला दबाने से लेकर सामान छीनने तक के आरोप!प्रमोशन का जश्न था या ‘बारूद की पार्टी’? शराब चढ़ी तो लाइसेंसी बंदूक निकली, गोलियां चलीं और जश्न सीधे पहुंच गया हवालात!मोतिहारी में वर्दी नहीं, सादे लिबास में ‘वसूली’ का खेल; ग्रामीणों ने दो सिपाहियों को पकड़ा, अब FIR के बाद जेल की तैयारी!केक कटा, मिठाई बंटी और कांग्रेस ने लिया संकल्प; मुसहरी टोला में अनोखे अंदाज में मनाया राजेश राम का जन्मदिन!पीएम मोदी के जन्मदिन पर शेखपुरा में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम!सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द-उल्टी की शिकायत; अस्पताल में भर्ती!लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, ट्रैफिक चालान निपटाने को उमड़ी भीड़; 11 बेंच गठित!कटिहार में राशन बांटने पहुंचीं JDU नेत्री, गाड़ी रुकते ही टूट पड़े बाढ़ पीड़ित; देखते-देखते खाली हो गई गाड़ी!28 महिलाओं ने सीखा डेयरी का हुनर, अब खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी; आरसेटी में प्रशिक्षण का समापन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

चोकर की आड़ में छिपी थी 65 लाख की कोडीन कफ सिरप; सीवान में ट्रक जब्त, चालक-खलासी फरार!
42 minutes ago
समस्तीपुर में सड़क पर निकला ‘जंगल का मेहमान’, 10 फीट के अजगर को देखते ही थम गई गाड़ियों की रफ्तार!
52 minutes ago
स्कूल गेट पर 50 लाख की ‘पर्ची’, फिर चलीं गोलियां; मुजफ्फरपुर में अपराधियों का खौफनाक दुस्साहस!
1 hour ago
सहरसा में बच्चों की खबर करने पहुंचे पत्रकार से कथित मारपीट; अस्पताल में हंगामा, गला दबाने से लेकर सामान छीनने तक के आरोप!
1 hour ago
प्रमोशन का जश्न था या ‘बारूद की पार्टी’? शराब चढ़ी तो लाइसेंसी बंदूक निकली, गोलियां चलीं और जश्न सीधे पहुंच गया हवालात!
1 hour ago

स्कूल गेट पर 50 लाख की ‘पर्ची’, फिर चलीं गोलियां; मुजफ्फरपुर में अपराधियों का खौफनाक दुस्साहस!

मुजफ्फरपुर: सुबह का वक्त… लोग अपने घरों में थे और शहर धीरे-धीरे जाग रहा था। तभी कांटी इलाके में गोलियों...

मुजफ्फरपुर: सुबह का वक्त… लोग अपने घरों में थे और शहर धीरे-धीरे जाग रहा था। तभी कांटी इलाके में गोलियों की तड़तड़ाहट ने पूरे इलाके की नींद उड़ा दी। निशाने पर था चंद्रशील विद्यापीठ स्कूल। बाइक सवार बदमाशों ने स्कूल के आसपास घूम-घूमकर कथित तौर पर 18 से ज्यादा राउंड फायरिंग की और फरार होने से पहले मुख्य गेट पर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने वाला धमकी भरा पर्चा चिपका गए।

घटना कांटी थाना क्षेत्र की है। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। जब तक लोग मौके पर पहुंचते, बाइक सवार बदमाश हथियार लहराते हुए वहां से निकल चुके थे।

पहले पर्चा चिपकाया, फिर गोलियों से दहशत

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, दोनों युवकों ने वारदात से पहले स्कूल के गेट पर धमकी भरा पर्चा चिपकाया। इसमें स्कूल प्रशासन से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई और मांग पूरी नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

इसके बाद दोनों बाइक सवारों ने स्कूल के आसपास घूमते हुए फायरिंग की। स्कूल की बाउंड्री पर गोलियों के निशान भी मिले हैं।

CCTV में दिखे हेलमेट पहने दो युवक

वारदात के बाद पुलिस ने स्कूल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में हेलमेट पहने दो बाइक सवार युवक नजर आ रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों किस रास्ते से स्कूल तक पहुंचे और फायरिंग के बाद किस दिशा में भागे।

इसके लिए आसपास के इलाकों में लगे दूसरे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों के आने-जाने का पूरा रूट सामने आ सके।

मौके से खोखे बरामद, पुलिस ने शुरू की छानबीन

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पश्चिमी और कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से कई खोखे बरामद किए। स्कूल की बाउंड्री पर भी गोली चलने के निशान मिले हैं।

एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि बदमाशों ने स्कूल के इर्द-गिर्द घूम-घूमकर फायरिंग की। CCTV फुटेज में हेलमेट पहने दो युवक दिखाई दे रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान और तलाश में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, घटना से पहले दोनों युवकों ने धमकी भरा पर्चा चिपकाया और इसके बाद फायरिंग की। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द उद्भेदन किया जाएगा।

सवाल बड़ा—स्कूल को ही क्यों बनाया निशाना?

50 लाख रुपये की रंगदारी, धमकी भरा पर्चा और उसके बाद स्कूल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर बदमाश कौन हैं और स्कूल प्रशासन से इतनी बड़ी रकम क्यों मांगी गई? क्या इसके पीछे किसी पुराने विवाद या संगठित रंगदारी गिरोह का हाथ है?

फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

ये खबर भी पढ़े: सहरसा में बच्चों की खबर करने पहुंचे पत्रकार से कथित मारपीट; अस्पताल में हंगामा, गला दबाने से लेकर सामान छीनने तक के आरोप!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top