33
BREAKING NEWS
सहरसा में महिला कुश्ती दंगल, साक्षी मलिक ने बढ़ाया पहलवानों का हौसला!पलंग के नीचे छिपाकर रखे थे 1280 बोतल कफ सिरप, सहरसा में पिता-पुत्र गिरफ्तार!लखीसराय में लंबित वारंट और कुर्की की कार्रवाई तेज करने का निर्देश, थानों के CCTV भी होंगे दुरुस्त!लखीसराय की ममता कल्याणी बनीं IPS, बिहार के 14 पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन!त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा: 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, बिहार के कई शहरों को मिलेगी सुविधा!लखीसराय की अमीषा पटेल ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, लगातार दूसरी बार SGFI नेशनल स्कूल गेम्स के लिए क्वालीफाई!शेखपुरा में दो पुलिस पदाधिकारी निलंबित, SP की सख्ती से पुलिस महकमे में हलचल!राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शेखपुरा को कांस्य पदक, अंडर-12 टीम संयुक्त तीसरे स्थान पर!CM सम्राट चौधरी पर मीसा भारती का तीखा हमला, बोलीं—‘अनपढ़, जाहिल और गंवार’मोतिहारी में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार; 56 करोड़ की ठगी की कथित साजिश!गोपालगंज वाहन जब्ती-नीलामी मामले में EOU का शिकंजा, तत्कालीन MVI सुनील कुमार सिंह गिरफ्तार!गोपालगंज में 12 वर्षीय संजना का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य!गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण आग, दो मासूमों की मौत, 17 लोग झुलसे; अस्पताल पहुंचे मंत्री-विधायक!लाल इंटरनेशनल स्कूल में नवदुर्गा के नौ रूपों की झांकी ने मोहा मन, डांडिया की थाप पर झूमे नन्हे कलाकार!लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!
No menu items available
BREAKING
सहरसा में महिला कुश्ती दंगल, साक्षी मलिक ने बढ़ाया पहलवानों का हौसला!पलंग के नीचे छिपाकर रखे थे 1280 बोतल कफ सिरप, सहरसा में पिता-पुत्र गिरफ्तार!लखीसराय में लंबित वारंट और कुर्की की कार्रवाई तेज करने का निर्देश, थानों के CCTV भी होंगे दुरुस्त!लखीसराय की ममता कल्याणी बनीं IPS, बिहार के 14 पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन!त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा: 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, बिहार के कई शहरों को मिलेगी सुविधा!लखीसराय की अमीषा पटेल ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, लगातार दूसरी बार SGFI नेशनल स्कूल गेम्स के लिए क्वालीफाई!शेखपुरा में दो पुलिस पदाधिकारी निलंबित, SP की सख्ती से पुलिस महकमे में हलचल!राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शेखपुरा को कांस्य पदक, अंडर-12 टीम संयुक्त तीसरे स्थान पर!CM सम्राट चौधरी पर मीसा भारती का तीखा हमला, बोलीं—‘अनपढ़, जाहिल और गंवार’मोतिहारी में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार; 56 करोड़ की ठगी की कथित साजिश!गोपालगंज वाहन जब्ती-नीलामी मामले में EOU का शिकंजा, तत्कालीन MVI सुनील कुमार सिंह गिरफ्तार!गोपालगंज में 12 वर्षीय संजना का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सहरसा में महिला कुश्ती दंगल, साक्षी मलिक ने बढ़ाया पहलवानों का हौसला!
4 minutes ago
पलंग के नीचे छिपाकर रखे थे 1280 बोतल कफ सिरप, सहरसा में पिता-पुत्र गिरफ्तार!
8 minutes ago
लखीसराय में लंबित वारंट और कुर्की की कार्रवाई तेज करने का निर्देश, थानों के CCTV भी होंगे दुरुस्त!
17 minutes ago
लखीसराय की ममता कल्याणी बनीं IPS, बिहार के 14 पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन!
22 minutes ago
त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा: 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, बिहार के कई शहरों को मिलेगी सुविधा!
33 minutes ago

पलंग के नीचे छिपाकर रखे थे 1280 बोतल कफ सिरप, सहरसा में पिता-पुत्र गिरफ्तार!

सहरसा: जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...

सहरसा: जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नया बाजार बाइपास स्थित पासवान टोला में एक घर से 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर की रात टीओपी-02 की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि पासवान टोला में दो लोगों ने अपने घर में बड़ी मात्रा में कोडीनयुक्त कफ सिरप छिपाकर रखा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

पलंग के नीचे मिले 8 कार्टन

पुलिस ने संदिग्धों के घर की तलाशी ली तो कमरे में पलंग के नीचे आठ कार्टन छिपाकर रखे मिले। प्रत्येक कार्टन में 160 पीस कफ सिरप था। इस तरह कुल 1,280 पीस बरामद किए गए। पुलिस ने इनकी कुल मात्रा 128 लीटर बताई है।

मौके से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पुलिस ने कफ सिरप को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपी पासवान टोला के रहने वाले

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तपस्वी कुमार उर्फ बाबुल कुमार और नंद कुमार झा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तपस्वी कुमार उर्फ बाबुल कुमार, नंद कुमार झा के पुत्र हैं। दोनों नया बाजार, सहरसा बाइपास स्थित पासवान टोला के निवासी बताए गए हैं।

अन्य लोगों की भूमिका की जांच

इस मामले में सदर थाना कांड संख्या 1274/2026, दिनांक 13 अक्टूबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, मामले में अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

कार्रवाई में सदर थाना के थानाध्यक्ष अजय पासवान, टीओपी-02 प्रभारी राजेंद्र कुमार और पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़े: लखीसराय में लंबित वारंट और कुर्की की कार्रवाई तेज करने का निर्देश, थानों के CCTV भी होंगे दुरुस्त!

गोपालगंज से अनुज पाण्डेय की रिपोर्ट…

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top