सीवान: सेवा और आस्था की मिसाल पेश करते हुए सीवान के युवाओं ने एक अनोखा अभियान शुरू किया है। ऐतिहासिक बाबा महेंद्रनाथ धाम के पवित्र पोखरे को जलकुंभी से मुक्त करने के लिए युवा हर रविवार श्रमदान कर रहे हैं।
कई महीनों से जलकुंभी से पूरी तरह पट चुके पोखरे की सफाई के लिए युवाओं ने खुद जिम्मेदारी उठाई है। “चलो बाबा महेंद्रनाथ धाम, होखो एगो सामाजिक काम” के नारे के साथ चल रहे इस अभियान में सीवान के साथ-साथ छपरा और गोपालगंज सहित कई जिलों के युवा भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
सुबह से ही युवा मंदिर परिसर पहुंचकर पोखरे की सफाई में जुट जाते हैं। उनका लक्ष्य सिर्फ सफाई करना नहीं, बल्कि धार्मिक स्थल की पुरानी सुंदरता को वापस लाना है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जलकुंभी हटने के बाद पोखरे की सुंदरता फिर लौटेगी। साथ ही श्रद्धालुओं को स्नान करने और पूजा के लिए जल लेने में भी आसानी होगी।
युवाओं की यह पहल लोगों के लिए प्रेरणा बन रही है और यह संदेश दे रही है कि सामाजिक बदलाव के लिए सिर्फ सरकारी प्रयास ही नहीं, बल्कि लोगों की भागीदारी भी जरूरी है।
ये खबर भी पढ़े: Bihar: पटना को अगस्त में मिलेगा जाम से छुटकारा, GPO गोलंबर से बाइपास तक फर्राटा भरेंगे वाहन, 292 करोड़ का फ्लाईओवर तैयार!
