3
BREAKING NEWS
गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव!वैशाली के लाल प्रमोद भगत संभालेंगे तिरंगा, एशियाई पैरा खेलों में बनेंगे भारत के ध्वजवाहक!चार दिन तक गूंजा कबड्डी का दमखम, 80 खिलाड़ियों ने सीखी जीत की रणनीति; डीएवी राष्ट्रीय पूर्वाभ्यास शिविर का भव्य समापन!ट्रेन में थमने लगीं सांसें... जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था यात्री, RPF ने CPR देकर जगाई उम्मीद!शराबबंदी वाले बिहार में नशे का बड़ा जखीरा, 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार!सात समंदर पार से गया पहुंचीं रूस की महिलाएं, देवघाट पर उतरी आस्था की अनोखी तस्वीर!मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!
No menu items available
BREAKING
गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव!वैशाली के लाल प्रमोद भगत संभालेंगे तिरंगा, एशियाई पैरा खेलों में बनेंगे भारत के ध्वजवाहक!चार दिन तक गूंजा कबड्डी का दमखम, 80 खिलाड़ियों ने सीखी जीत की रणनीति; डीएवी राष्ट्रीय पूर्वाभ्यास शिविर का भव्य समापन!ट्रेन में थमने लगीं सांसें… जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था यात्री, RPF ने CPR देकर जगाई उम्मीद!शराबबंदी वाले बिहार में नशे का बड़ा जखीरा, 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार!सात समंदर पार से गया पहुंचीं रूस की महिलाएं, देवघाट पर उतरी आस्था की अनोखी तस्वीर!मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!
10 hours ago
हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!
10 hours ago
इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!
10 hours ago
मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!
1 day ago
घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!
1 day ago

Jharkhand: झारखंड की सीमेंट फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत, एक मजदूर गंभीर!

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के बरकाकाना क्षेत्र स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्लांट में शुक्रवार देर रात टरबाइन...

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के बरकाकाना क्षेत्र स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्लांट में शुक्रवार देर रात टरबाइन में जोरदार ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार हादसे की सटीक वजह की जांच की जा रही है।

हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। कई फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

मृतकों की पहचान संजीव कुमार केसरी, विनीत महतो और अभिषेक पांडेय के रूप में हुई है। घायल कर्मचारी तरुण रजवार का इलाज चल रहा है।

ओवरहीटिंग और कूलिंग सिस्टम पर उठे सवाल

प्रारंभिक जानकारी में प्लांट के पावर सिस्टम में अत्यधिक तापमान बढ़ने और सुरक्षा प्रणाली के प्रभावित होने की बात सामने आई है। इसके बाद टरबाइन के ओवरस्पीड होने से ब्लास्ट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अंतिम कारण तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

फैक्ट्री कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि कंट्रोल रूम में तापमान बढ़ने और कूलिंग व्यवस्था से जुड़ी समस्या की जानकारी प्रबंधन को पहले दी गई थी। कर्मचारियों का दावा है कि समय पर जरूरी कदम नहीं उठाए गए। इन आरोपों की स्वतंत्र जांच अभी बाकी है।

मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर विरोध

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और कर्मचारियों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा और आश्रितों को नौकरी देने की मांग उठाई है। घटना के विरोध में लोगों ने रामगढ़-पतरातू मार्ग पर भी विरोध जताया। पुलिस और फैक्ट्री प्रबंधन प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर रहे हैं।

जांच के लिए टीम भेजी गई

मुख्य फैक्ट्री निरीक्षक की ओर से घटना की जांच के लिए टीम भेजी गई है। जांच में ब्लास्ट की तकनीकी वजह, सुरक्षा प्रणाली, तापमान नियंत्रण और फैक्ट्री में अपनाए जा रहे सुरक्षा मानकों की पड़ताल की जाएगी।

फिलहाल हादसे ने औद्योगिक इकाइयों में कर्मचारियों की सुरक्षा और नियमित उपकरण रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा तकनीकी खराबी से हुआ या सुरक्षा व्यवस्था में किसी लापरवाही की भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का आंदोलन तेज, रातभर धरने पर बैठे अभ्यर्थी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top