3
BREAKING NEWS
होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!खेल-खेल में पढ़ाया, दीवारों को बनाया ब्लैकबोर्ड… बिहार की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति सम्मान!
No menu items available
BREAKING
होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!
2 hours ago
अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!
2 hours ago
खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!
11 hours ago
बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!
1 day ago
बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
1 day ago

गांव की गलियों में सोलर लाइट, लाइब्रेरी और सिलाई सेंटर की मांग

गुरुवार को चेवाड़ा प्रखंड के लहना गांव में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी आरिफ अहसन ने महिलाओं से सीधा...

गुरुवार को चेवाड़ा प्रखंड के लहना गांव में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी आरिफ अहसन ने महिलाओं से सीधा संवाद किया। सरकार से उनकी उम्मीदों को जाना। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की वीडियो फिल्म दिखाई गई। इसके बाद ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए।

गांव की पूजा कुमारी ने बताया कि बालिका मेधावृत्ति योजना के तहत मैट्रिक पास करने पर 10 हजार रुपये मिले। इंटर में प्रथम स्थान आने पर 25 हजार रुपये मिलेंगे। इस राशि से आगे की पढ़ाई कर सकेंगी। महिला थाना की एसएचओ अनामिका कुमारी ने बताया कि 35 प्रतिशत आरक्षण के कारण सरकारी नौकरी मिली। मद्य निषेध विभाग की अवर निरीक्षक प्रीति कुमारी ने भी आरक्षण का लाभ लेकर नौकरी पाने की प्रक्रिया साझा की।

गांव की विकास मित्र गायत्री ने अपने कार्यों की जानकारी दी। सतत् जीविकोपार्जन योजना से लाभान्वित सुनीता देवी ने बताया कि पति के निधन के बाद जीविका दीदियों की मदद से बकरी पालन और किराना दुकान शुरू की। अब हर महीने 8 हजार रुपये की आमदनी हो रही है। बच्चों की पढ़ाई भी हो रही है। बैंक में बचत भी कर पा रही हैं। अब कई दीदियां लखपति दीदी बनने की ओर बढ़ रही हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाएं सिर्फ घर तक सीमित न रहें। गांव, टोला और समाज के विकास के लिए भी सोचें। सरकार से मांग रखें। उन्होंने बताया कि गांवों में लाइब्रेरी खोली जा रही है। इसका संचालन जीविका दीदियों को सौंपा जाएगा। इससे लड़कियों को वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। इंटरनेट से जुड़कर पढ़ाई कर सकेंगी।

निर्मला कुमारी ने गांव की गलियों और चौराहों पर सोलर लाइट लगाने की मांग रखी। सुलोचना देवी ने जीविका भवन की मांग की। काजल कुमारी ने सिलाई सेंटर खोलने की बात कही ताकि महिलाएं सिलाई कर आमदनी बढ़ा सकें। ज्योति कुमारी ने लाइब्रेरी में वाई-फाई और प्रतियोगिता परीक्षाओं की किताबें उपलब्ध कराने की मांग की। कई दीदियों ने विधवा पेंशन की राशि बढ़ाकर 1000 रुपये करने की मांग रखी। सौर ऊर्जा से मोटर पंप और चापाकल लगाने की भी मांग की गई ताकि बिजली कटने पर पानी की दिक्कत न हो।

महिलाओं ने संकुल स्तरीय संघ में ऐसी राशि का प्रावधान करने की मांग की जिससे मोमबत्ती, अगरबत्ती और अन्य उद्योग शुरू कर सकें। गांव की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

कुशल युवा कार्यक्रम के तहत कंप्यूटर प्रशिक्षण ले रही कोमल कुमारी, रोशनी कुमारी और स्नेहा कुमारी ने भी अनुभव साझा किया। अन्य लड़कियों को भी इस तरह के निःशुल्क प्रशिक्षण लेने की सलाह दी।

इसी तरह के महिला संवाद कार्यक्रम अरियरी प्रखंड के वरुणा और चोरदरगाह, बरबीघा प्रखंड के तोयगढ़, सदर प्रखंड के हथियावां और गवय, चेवाड़ा प्रखंड के लहना और चकंदरा में भी आयोजित किए गए।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top