5
BREAKING NEWS
स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!शेखपुरा में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से सजा शहर; PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद!मोदी के जन्मदिन पर गयाजी में ‘रोजगार की दुकान’; कहीं पकौड़ी तली गई, कहीं चाय बंटी तो कहीं चमकाए जूते!5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!पुलिस गाड़ी में ‘कुत्तों की VIP एंट्री’; चालक सीट पर एक का कब्जा, पीछे दो की मौज; VIDEO ने मचाई हलचल!आय से अधिक संपत्ति के आरोप में इंजीनियर के ठिकानों पर धावा; पटना से पूर्णिया तक निगरानी की एक साथ रेड!NCERT की किताब में छपी एक गलती पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब; 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई!
No menu items available
BREAKING
स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!शेखपुरा में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से सजा शहर; PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद!मोदी के जन्मदिन पर गयाजी में ‘रोजगार की दुकान’; कहीं पकौड़ी तली गई, कहीं चाय बंटी तो कहीं चमकाए जूते!5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!
13 hours ago
शेखपुरा में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से सजा शहर; PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद!
13 hours ago
मोदी के जन्मदिन पर गयाजी में ‘रोजगार की दुकान’; कहीं पकौड़ी तली गई, कहीं चाय बंटी तो कहीं चमकाए जूते!
14 hours ago
5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!
23 hours ago
शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!
24 hours ago

Bihar: आधी रात गर्ल्स हॉस्टल में प्रिंसिपल और ड्राइवर की एंट्री पर बवाल, छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं ने उठाए सुरक्षा पर सवाल!

छपरा: छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में देर रात हुई एक घटना को लेकर छात्राओं में आक्रोश फैल गया...

छपरा: छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में देर रात हुई एक घटना को लेकर छात्राओं में आक्रोश फैल गया है। छात्राओं का आरोप है कि आधी रात के समय कॉलेज के प्रिंसिपल और उनके ड्राइवर के हॉस्टल परिसर में पहुंचने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद छात्राओं ने विरोध जताते हुए हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक रवैये पर सवाल उठाए।

छात्राओं का कहना है कि गर्ल्स हॉस्टल में रात के समय पुरुष कर्मचारियों या अधिकारियों की मौजूदगी को लेकर पहले भी चिंता जताई जाती रही है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्हें इस तरह की कार्रवाई की पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी, जिससे असुरक्षा का माहौल पैदा हुआ।

हॉस्टल व्यवस्था को लेकर पहले से चल रहा विवाद

गौरतलब है कि गर्ल्स हॉस्टल में कमरों के पुनर्व्यवस्थापन को लेकर पहले से ही छात्राओं और कॉलेज प्रशासन के बीच विवाद चल रहा है। छात्राओं का आरोप है कि सिंगल ऑक्यूपेंसी वाले कमरों में दो-दो छात्राओं को शिफ्ट किया जा रहा है और कई मामलों में उन्हें पहले से लिखित सूचना भी नहीं दी गई।

प्रदर्शनकारी छात्राओं का कहना है कि कुछ कमरों में उनकी अनुपस्थिति में प्रवेश कर सामान हटाने की कोशिश की गई। इसी मुद्दे को लेकर छात्राओं ने प्रशासनिक भवन के सामने धरना देकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

पुरुष कर्मचारी के आने-जाने पर भी उठे सवाल

छात्राओं ने हॉस्टल में एक पुरुष कर्मचारी के आने-जाने को लेकर भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि गर्ल्स हॉस्टल में सुरक्षा मानकों का पालन होना चाहिए और किसी भी प्रवेश की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए।

छात्राओं का आरोप है कि विरोध के दौरान उनकी बातों को गंभीरता से नहीं सुना गया और एक छात्रा की तबीयत भी बिगड़ गई।

प्राचार्य ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

वहीं, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विमल कुमार ने छात्राओं के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि जिसे छात्राएं ड्राइवर बता रही हैं, वह कॉलेज का इलेक्ट्रिशियन है और तकनीकी कार्यों के लिए आता है।

प्राचार्य ने बताया कि हाल ही में 76 नई छात्राओं का नामांकन हुआ है, जिसके कारण हॉस्टल में कमरों का पुनर्विन्यास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार की जा रही है और छात्राओं द्वारा लगाए जा रहे आरोप तथ्यहीन हैं।

जांच और कार्रवाई पर टिकी नजर

फिलहाल छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज का गर्ल्स हॉस्टल विवाद तूल पकड़ चुका है। छात्राएं सुरक्षा और पारदर्शिता की मांग कर रही हैं, जबकि कॉलेज प्रशासन अपने फैसलों को नियमों के अनुरूप बता रहा है।

अब सवाल यह है कि आधी रात हॉस्टल में प्रवेश की घटना को लेकर कॉलेज प्रशासन क्या स्पष्टीकरण देता है और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: पटना में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, गोदाम से मिली नामी ब्रांडों की बोतलें, रैपर और हजारों होलोग्राम!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top