क्राइम
Trending
देर रात घर मे घुसने का विरोध पर देवर ने भाभी को पीटा
शनिवार आधी रात उनका देवर गलत इरादे से कमरे में घुसने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने और शोर मचाने पर वह भाग गया। सुबह जब रंजू देवी ने इस हरकत पर सवाल किया, तो देवर ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी।

अरियरी थाना क्षेत्र के बेलछी गांव में देवर ने अपनी भाभी पर बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता रंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रंजू देवी ने बताया कि शनिवार आधी रात उनका देवर गलत इरादे से कमरे में घुसने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने और शोर मचाने पर वह भाग गया। सुबह जब रंजू देवी ने इस हरकत पर सवाल किया, तो देवर ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी।
घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पीड़िता के पति ने बताया कि घटना के वक्त उनकी पत्नी घर में अकेली थीं। इसी का फायदा उठाकर संतोष कुमार ने यह हरकत की।
अरियरी थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आरोपी की गिरफ्तारी कर उसे जेल भेजा जाएगा।