23
BREAKING NEWS
Bihar: सीवान में छात्र प्रदर्शन के बीच AK-47 से गोली चलाने वाला जवान सस्पेंड, बिहार बंद हिंसा में 450 गिरफ्तार!Jharkhand: झारखंड में आसान होगी टैक्स व्यवस्था, GST कानून में बड़े बदलाव की तैयारी!Bihar: तेजप्रताप यादव पर FIR का शिकंजा, हत्या के प्रयास समेत 12 धाराओं में केस; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए!Bihar: बिहार के Gen-Z की पसंद राहुल गांधी? पटना के छात्रों ने कहा- आने वाले चुनाव में दिखाएंगे वोट की ताकत!Jharkhand: तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, झारखंड राजद ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना!Jharkhand: पलामू में पुलिस ने डेढ़ करोड़ के गांजे की खेप पकड़ी; ट्रक के तहखाने में छिपाकर हो रही थी तस्करी!Jharkhand: मस्कट से मेडल जीतकर लौटीं झारखंड की बेटियां-बेटे, रांची एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत!Jharkhand: अब बिना धक्का-मुक्की बाबा के दर्शन, देवघर में तैयार नया फुट ओवरब्रिज!Jharkhand: सिमडेगा में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, लाखों के जेवरात-नकदी संग दो गिरफ्तार!Bihar: बिहार विधानसभा में अपनी ही सरकार पर बरसे NDA विधायक, सवालों से घिरी सम्राट सरकार!Bihar: बिहार के 123 तैराकों ने दिखाया दम, राजगीर ट्रायल से राष्ट्रीय टीम की राह तय!Bihar: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियाई खिताब, बिहार के सावन कुमार बने जीत के हीरो!Bihar: शेखपुरा में खुला शुभ मंगलम ज्वेलर्स का नया प्रतिष्ठान, शुद्धता और आकर्षक डिजाइन के साथ ग्राहकों को मिलेगी बेहतर खरीदारी की सुविधा!Bihar: 2032 ओलंपिक के लिए बिहार का बड़ा दांव, गांव-गांव से खोजी जाएंगी भविष्य की खेल प्रतिभाएं!Bihar: मंदिर से मां काली की प्रतिमा चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात; जमीन विवाद से जुड़ा एंगल सामने आया!
No menu items available
BREAKING
Bihar: सीवान में छात्र प्रदर्शन के बीच AK-47 से गोली चलाने वाला जवान सस्पेंड, बिहार बंद हिंसा में 450 गिरफ्तार!Jharkhand: झारखंड में आसान होगी टैक्स व्यवस्था, GST कानून में बड़े बदलाव की तैयारी!Bihar: तेजप्रताप यादव पर FIR का शिकंजा, हत्या के प्रयास समेत 12 धाराओं में केस; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए!Bihar: बिहार के Gen-Z की पसंद राहुल गांधी? पटना के छात्रों ने कहा- आने वाले चुनाव में दिखाएंगे वोट की ताकत!Jharkhand: तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, झारखंड राजद ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना!Jharkhand: पलामू में पुलिस ने डेढ़ करोड़ के गांजे की खेप पकड़ी; ट्रक के तहखाने में छिपाकर हो रही थी तस्करी!Jharkhand: मस्कट से मेडल जीतकर लौटीं झारखंड की बेटियां-बेटे, रांची एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत!Jharkhand: अब बिना धक्का-मुक्की बाबा के दर्शन, देवघर में तैयार नया फुट ओवरब्रिज!Jharkhand: सिमडेगा में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, लाखों के जेवरात-नकदी संग दो गिरफ्तार!Bihar: बिहार विधानसभा में अपनी ही सरकार पर बरसे NDA विधायक, सवालों से घिरी सम्राट सरकार!Bihar: बिहार के 123 तैराकों ने दिखाया दम, राजगीर ट्रायल से राष्ट्रीय टीम की राह तय!Bihar: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियाई खिताब, बिहार के सावन कुमार बने जीत के हीरो!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: सीवान में छात्र प्रदर्शन के बीच AK-47 से गोली चलाने वाला जवान सस्पेंड, बिहार बंद हिंसा में 450 गिरफ्तार!
19 minutes ago
Jharkhand: झारखंड में आसान होगी टैक्स व्यवस्था, GST कानून में बड़े बदलाव की तैयारी!
29 minutes ago
Bihar: तेजप्रताप यादव पर FIR का शिकंजा, हत्या के प्रयास समेत 12 धाराओं में केस; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए!
34 minutes ago
Bihar: बिहार के Gen-Z की पसंद राहुल गांधी? पटना के छात्रों ने कहा- आने वाले चुनाव में दिखाएंगे वोट की ताकत!
43 minutes ago
Jharkhand: तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, झारखंड राजद ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना!
1 hour ago

Bihar: बिहार के 123 तैराकों ने दिखाया दम, राजगीर ट्रायल से राष्ट्रीय टीम की राह तय!

पटना/राजगीर: बिहार में तैराकी प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपनी चमक बिखेरी है। 42वीं सब जूनियर एवं 52वीं जूनियर राष्ट्रीय...

पटना/राजगीर: बिहार में तैराकी प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपनी चमक बिखेरी है। 42वीं सब जूनियर एवं 52वीं जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता-2026 के लिए राज्य स्तरीय चयन परीक्षण 25 और 26 जुलाई को राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी के स्विमिंग पूल में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस दो दिवसीय ट्रायल में राज्य के विभिन्न जिलों से आए 123 प्रतिभाशाली तैराकों ने हिस्सा लिया और अपने दमदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि यह चयन परीक्षण भारतीय तैराकी महासंघ के दिशा-निर्देशन में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार तैराकी संघ के संयुक्त प्रयास से आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि इस बार ट्रायल को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए पहली बार आधुनिक टच पैड तकनीक का उपयोग किया गया, जिससे परिणामों में सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सकी।

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट अनुशासन, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया। चयन प्रक्रिया पूरी तरह योग्यता आधारित रही और भारतीय तैराकी महासंघ के तय मानकों के अनुरूप सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर महासंघ की ओर से सुंदरेश एस. और मयंक कीर्तिभाई पटेल पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे, जबकि बिहार तैराकी संघ के 40 तकनीकी अधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इससे पहले 23 और 24 जुलाई को राज्य खेल अकादमी, राजगीर में तकनीकी निर्णायक फाउंडेशन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के संचालन, नियमों और निर्णायक की भूमिका से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का संचालन भारतीय तैराकी महासंघ के विशेषज्ञों द्वारा किया गया।

महानिदेशक शंकरण ने विश्वास जताया कि इस पहल से बिहार में तैराकी खेल को नई दिशा मिलेगी और राज्य के खिलाड़ियों के साथ-साथ तकनीकी अधिकारियों की क्षमता भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बिहार में प्रतिस्पर्धी तैराकी को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियाई खिताब, बिहार के सावन कुमार बने जीत के हीरो!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top