12
BREAKING NEWS
डॉ. सिंहा पॉली क्लिनिक में विराजे भगवान चित्रगुप्त, कृषि मंत्री विजय कुमार सिंहा ने पहुंचकर किया नमन!1.39 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा; BJP नगर महामंत्री विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार, 62 किलो चांदी बरामद!भाई की लंबी उम्र की कामना, बहनों ने निभाई परंपरा; डॉ. विनीता सिंहा ने विधि-विधान से की भैया दूज की पूजा!बेटी विधायक, पिता पर सरकारी सड़क-जमीन कब्जाने का आरोप! क्या सत्ता की हनक में नियम-कानून भूल गए राकेश ठाकुर?पहले सामूहिक दुष्कर्म, अब छत से फेंकने का आरोप; इंसाफ की लड़ाई लड़ रही बेगूसराय की पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच!जब 10 जनपथ की एक रात में बदल गया इतिहास; प्रधानमंत्री की कुर्सी ठुकराकर सोनिया गांधी ने क्यों चुना 'माँ' होना?पहले संजय झा, फिर निशांत कुमार से मुलाकात; अक्षरा सिंह के अगले सियासी कदम को लेकर बिहार में चर्चा!544 पन्नों में सोनिया गांधी की निजी दुनिया; राजीव से मोहब्बत, परिवार का डर और 2004 में PM पद ठुकराने की पूरी कहानी!छठ पर बिहार लौटना बना जेब पर भारी; पटना का हवाई किराया बैंकॉक से भी महंगा, ट्रेनें फुल तो बसों में 30% छूट का सहारा!साउथ के 'पावर स्टार' की निजी जिंदगी में फिर भूचाल; 13 साल बाद तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से अलग हुए पवन कल्याण!बिहार की सत्ता में नीतीश पुत्र की एंट्री का काउंटडाउन? निशांत के लिए कुर्सी खाली कराने की तैयारी, BJP-JDU में पर्दे के पीछे मंथन!अब शादी-ब्याह के लिए नहीं भटकेंगे लखीसराय के लोग; पुराना नगर परिषद कार्यालय बनेगा विवाह भवन, चार जगह बनेंगे डीलक्स शौचालय!दंगल के अखाड़े से सुरेंद्र यादव ने छेड़ा सियासी संग्राम; बोले- पोथी-पत्रा वाले समाज को बांटना चाहते हैं, भगवान को गाली देने वालों पर सरकार चुप क्यों?छठ पर दिल्ली जाने वालों को रेलवे की सौगात; राजेन्द्रनगर से नई दिल्ली के बीच चलेगी पूरी AC पूजा स्पेशल ट्रेन!दीपावली के बाद भी लखीसराय में भक्ति की रौनक, छोटी दुर्गा स्थान पर मां लक्ष्मी के दर्शन को उमड़ी भीड़!
No menu items available
BREAKING
डॉ. सिंहा पॉली क्लिनिक में विराजे भगवान चित्रगुप्त, कृषि मंत्री विजय कुमार सिंहा ने पहुंचकर किया नमन!1.39 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा; BJP नगर महामंत्री विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार, 62 किलो चांदी बरामद!भाई की लंबी उम्र की कामना, बहनों ने निभाई परंपरा; डॉ. विनीता सिंहा ने विधि-विधान से की भैया दूज की पूजा!बेटी विधायक, पिता पर सरकारी सड़क-जमीन कब्जाने का आरोप! क्या सत्ता की हनक में नियम-कानून भूल गए राकेश ठाकुर?पहले सामूहिक दुष्कर्म, अब छत से फेंकने का आरोप; इंसाफ की लड़ाई लड़ रही बेगूसराय की पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच!जब 10 जनपथ की एक रात में बदल गया इतिहास; प्रधानमंत्री की कुर्सी ठुकराकर सोनिया गांधी ने क्यों चुना ‘माँ’ होना?पहले संजय झा, फिर निशांत कुमार से मुलाकात; अक्षरा सिंह के अगले सियासी कदम को लेकर बिहार में चर्चा!544 पन्नों में सोनिया गांधी की निजी दुनिया; राजीव से मोहब्बत, परिवार का डर और 2004 में PM पद ठुकराने की पूरी कहानी!छठ पर बिहार लौटना बना जेब पर भारी; पटना का हवाई किराया बैंकॉक से भी महंगा, ट्रेनें फुल तो बसों में 30% छूट का सहारा!साउथ के ‘पावर स्टार’ की निजी जिंदगी में फिर भूचाल; 13 साल बाद तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से अलग हुए पवन कल्याण!बिहार की सत्ता में नीतीश पुत्र की एंट्री का काउंटडाउन? निशांत के लिए कुर्सी खाली कराने की तैयारी, BJP-JDU में पर्दे के पीछे मंथन!अब शादी-ब्याह के लिए नहीं भटकेंगे लखीसराय के लोग; पुराना नगर परिषद कार्यालय बनेगा विवाह भवन, चार जगह बनेंगे डीलक्स शौचालय!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डॉ. सिंहा पॉली क्लिनिक में विराजे भगवान चित्रगुप्त, कृषि मंत्री विजय कुमार सिंहा ने पहुंचकर किया नमन!
39 minutes ago
1.39 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा; BJP नगर महामंत्री विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार, 62 किलो चांदी बरामद!
3 hours ago
भाई की लंबी उम्र की कामना, बहनों ने निभाई परंपरा; डॉ. विनीता सिंहा ने विधि-विधान से की भैया दूज की पूजा!
4 hours ago
बेटी विधायक, पिता पर सरकारी सड़क-जमीन कब्जाने का आरोप! क्या सत्ता की हनक में नियम-कानून भूल गए राकेश ठाकुर?
4 hours ago
पहले सामूहिक दुष्कर्म, अब छत से फेंकने का आरोप; इंसाफ की लड़ाई लड़ रही बेगूसराय की पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच!
4 hours ago

Bihar: हाजीपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात!

हाजीपुर: बिहार में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। वैशाली जिले के हाजीपुर में...

हाजीपुर: बिहार में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। वैशाली जिले के हाजीपुर में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की पूरी तस्वीर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव निवासी ठेकेदार रामनरेश राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रोज की तरह सुबह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान दिग्घी पोखरी के पास पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया।

दो बाइक पर पहुंचे चार हमलावर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अपराधी मौके पर पहुंचे और रामनरेश राय पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए ठेकेदार ने भागने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा कर चार गोलियां मार दीं। गंभीर रूप से घायल ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई।

CCTV फुटेज में कैद हुई हत्या

घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि घर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही बाइक सवार अपराधियों ने ठेकेदार को निशाना बनाया और फायरिंग कर दी। पुलिस अब फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुटी है।

हत्या के बाद इलाके में आक्रोश

दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों ने जिस बेखौफ तरीके से वारदात को अंजाम दिया, उससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जमीन विवाद के एंगल पर भी जांच

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पहले मृतक का एक ग्रामीण के साथ जमीन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस इस पहलू को भी जांच के दायरे में रखकर पड़ताल कर रही है। हालांकि अभी हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि ठेकेदार को चार गोलियां मारी गई हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

CCTV फुटेज हाथ लगने के बावजूद पुलिस के लिए हमलावरों तक पहुंचना बड़ी चुनौती माना जा रहा है। फिलहाल पूरे इलाके में नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: हाथों के सहारे 105 KM की कांवड़ यात्रा, ‘बिच्छू बम’ की अनोखी भक्ति देख श्रद्धालु भी हुए हैरान!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top