10
BREAKING NEWS
किऊल नदी में उतरीं मशीनें, लखीसराय-किऊल के बीच रास्ता और पुलिया बनाने का काम शुरू; लाखों लोगों को मिलेगी राहत!गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!बगहा में 8 दिन से लापता 13 वर्षीय छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, स्कूल जाने के बाद हुआ था गायब; जांच में जुटी पुलिस!मां दुर्गा के पंडाल के पास आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस, सीतामढ़ी में मचा हड़कंप; मजिस्ट्रेट से मांगा गया जवाब!अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की बढ़ीं मुश्किलें; रोड शो को लेकर 3 FIR, 11 JCB से फूल बरसाने का आरोप!पप्पू यादव का अनुज सिंह पर बड़ा हमला, 9वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप; अनंत सिंह को भी घेरा, बेटी को कैद रखने का दावा!मोतिहारी में पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दशहरा मेला देखकर लौट रहा था दंपती; 8 आरोपी गिरफ्तार!बेगूसराय से मुंबई तक टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के तार; ऋतिक का नाम आने से बिहार में हलचल, घर पहुंची पुलिस!टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा; ₹35 हजार और विदेश में नौकरी का लालच, कोटा में पकड़े गए आरोपी!रोहिणी ने थामा पिता लालू यादव का हाथ, मां दुर्गा की आरती में साथ दिखा परिवार; डाकबंगला पंडाल में उमड़ा आस्था का रंग!एशियाड की फाइनल टीम में नहीं मिली जगह, अब कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी बिहार की रिया कुमारी!टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में हड़कंप; हर रविवार फुटबॉल खेलने जाते थे एक्टर, हमले के बाद अंधेरी स्टेशन पर मिली बाइक!तेघड़ा दुर्गा पूजा समिति की अनूठी पहल: 12 वर्षों से दशहरा मेले में बच्चों की प्रतिभा निखार रही समिति, पहले टेस्ट फिर होगी क्विज प्रतियोगिता!नवरात्र में तेघड़ा गांव में रामभक्ति की बही बयार, राजीवजी महाराज के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु!
No menu items available
BREAKING
किऊल नदी में उतरीं मशीनें, लखीसराय-किऊल के बीच रास्ता और पुलिया बनाने का काम शुरू; लाखों लोगों को मिलेगी राहत!गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!बगहा में 8 दिन से लापता 13 वर्षीय छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, स्कूल जाने के बाद हुआ था गायब; जांच में जुटी पुलिस!मां दुर्गा के पंडाल के पास आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस, सीतामढ़ी में मचा हड़कंप; मजिस्ट्रेट से मांगा गया जवाब!अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की बढ़ीं मुश्किलें; रोड शो को लेकर 3 FIR, 11 JCB से फूल बरसाने का आरोप!पप्पू यादव का अनुज सिंह पर बड़ा हमला, 9वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप; अनंत सिंह को भी घेरा, बेटी को कैद रखने का दावा!मोतिहारी में पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दशहरा मेला देखकर लौट रहा था दंपती; 8 आरोपी गिरफ्तार!बेगूसराय से मुंबई तक टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के तार; ऋतिक का नाम आने से बिहार में हलचल, घर पहुंची पुलिस!टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा; ₹35 हजार और विदेश में नौकरी का लालच, कोटा में पकड़े गए आरोपी!रोहिणी ने थामा पिता लालू यादव का हाथ, मां दुर्गा की आरती में साथ दिखा परिवार; डाकबंगला पंडाल में उमड़ा आस्था का रंग!एशियाड की फाइनल टीम में नहीं मिली जगह, अब कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी बिहार की रिया कुमारी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

किऊल नदी में उतरीं मशीनें, लखीसराय-किऊल के बीच रास्ता और पुलिया बनाने का काम शुरू; लाखों लोगों को मिलेगी राहत!
6 hours ago
गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!
6 hours ago
मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!
6 hours ago
बगहा में 8 दिन से लापता 13 वर्षीय छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, स्कूल जाने के बाद हुआ था गायब; जांच में जुटी पुलिस!
6 hours ago
मां दुर्गा के पंडाल के पास आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस, सीतामढ़ी में मचा हड़कंप; मजिस्ट्रेट से मांगा गया जवाब!
6 hours ago

Jharkhand: कुबेर पोर्टल में ‘मुनींद्र का खेल’, फर्जी कर्मचारियों के नाम पर खुलीं आईडी, सरकारी खजाने से निकल गए करोड़ों!

रांची: झारखंड के सरकारी खजाने में सेंध लगाने वाले एक बड़े खेल का खुलासा हुआ है। ट्रेजरी घोटाले की जांच...

रांची: झारखंड के सरकारी खजाने में सेंध लगाने वाले एक बड़े खेल का खुलासा हुआ है। ट्रेजरी घोटाले की जांच कर रही सीआईडी ने निलंबित प्रधान लिपिक मुनींद्र कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच में सामने आई कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है—जहां फर्जी पहचान बनाई गई, डिजिटल सिस्टम को चकमा दिया गया और सरकारी पैसे को निजी खातों तक पहुंचाया गया।

सीआईडी के मुताबिक, पशुपालन विभाग में लेखापाल के पद पर रहते हुए मुनींद्र कुमार ने कुबेर पोर्टल की तकनीकी खामियों का फायदा उठाया। आरोप है कि उसने खुद के साथ-साथ अपने सहयोगियों, रिटायर और मृत कर्मचारियों के नाम पर भी फर्जी टेम्परेरी आईडी तैयार कर ली।

इन फर्जी आईडी के जरिए सरकारी बिल तैयार किए गए और उन्हें ट्रेजरी से पास करवाकर रकम अपने और करीबियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई।

मृत और रिटायर कर्मचारियों के नाम पर भी ‘डिजिटल खेल’

सीआईडी की जांच में दावा किया गया है कि आरोपी ने ऐसे लोगों के नाम का इस्तेमाल किया जो या तो विभाग से रिटायर हो चुके थे या जिनकी मृत्यु हो चुकी थी। उनके नाम पर बनाई गई फर्जी आईडी के जरिए भुगतान प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 के बीच इस पूरे खेल को अंजाम दिया गया।

अपने खाते में पहुंचाए लाखों रुपये

जांच के अनुसार, मुनींद्र कुमार ने अपने बैंक खातों में ही करीब 1.52 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध निकासी की। वहीं पूरे मामले में सरकारी राशि की अवैध निकासी का आंकड़ा 3 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है।

तीन थानों में दर्ज हैं मामले

इस घोटाले को लेकर आरोपी के खिलाफ रांची के कोतवाली थाना, खेलगांव थाना और रामगढ़ थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब सीआईडी इस बात की जांच कर रही है कि इस डिजिटल फर्जीवाड़े में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे।

सवाल सिस्टम पर भी

यह मामला सिर्फ एक कर्मचारी की गड़बड़ी नहीं, बल्कि सरकारी डिजिटल भुगतान व्यवस्था की निगरानी पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। आखिर फर्जी आईडी कैसे बनी? बिलों को मंजूरी कैसे मिली? और करोड़ों रुपये की निकासी तक सिस्टम को भनक क्यों नहीं लगी?

सीआईडी की जांच आगे बढ़ने के साथ इस पूरे नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आने की संभावना है।

सरकारी खजाने की सुरक्षा के बीच हुआ यह ‘कुबेर पोर्टल कांड’ अब झारखंड के सबसे चर्चित वित्तीय घोटालों में शामिल हो गया है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: जिस एजेंसी पर उठ चुके सवाल, उसी के हाथ में झारखंड की भर्ती परीक्षाओं की कमान? JPSC के अंदर से ही खड़े हुए बड़े सवाल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top