33
BREAKING NEWS
नशा कारोबार से कथित कनेक्शन पर एक्शन, महनार SHO समेत 9 पुलिसकर्मी निलंबित!‘बसेरा-2’ की खबर फैली तो पटना में उमड़ा हुजूम, CM सचिवालय के बाहर महिलाओं की लंबी कतार!जमुई की घटना पर राहुल गांधी का सरकार से सवाल, बोले- शाम 7 बजे लड़की सुरक्षित क्यों नहीं?बक्सर में छात्राओं से दुर्व्यवहार के मामले में दो शिक्षक बर्खास्त, विभागीय जांच में आरोप सही!बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर सस्पेंस बरकरार, CM सम्राट ने बताया- पहले बदलेगा पंचायतों का नक्शा, फिर होगा चुनाव!मोतिहारी में खेत में मिले प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़ा, परिवारों की सहमति से रात में हुआ निकाह!रोहतास में उपेंद्र कुशवाहा का तेजस्वी यादव पर हमला, बोले- बौखलाहट में दे रहे हैं ऐसे बयान!लखीसराय शहर में जाम से मिलेगी राहत; डीटीओ ने रेलवे परिसर से बाजार तक लिया जायजा!पितृपक्ष और त्योहारों को लेकर रेलवे की तैयारी तेज, स्पेशल ट्रेनों से लेकर स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया तक की व्यवस्था!जमालपुर में पत्रकारों का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, पूज्य राजीवजी महाराज ने पत्रकारों को किया सम्मानित!पटना में 21 अक्टूबर को डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह, गांधी मैदान में आयोजित होगा कार्यक्रम!जमुई में नाबालिग छात्रा से बैड टच, बाइक सवार छात्र-छात्रा से बदसलूकी का Video वायरल!मोतिहारी में गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पेंटर गिरफ्तार; किसके कहने पर लिखा, जांच जारी!मुजफ्फरपुर में बुजुर्गों की सुरक्षा का नया प्लान, हर हफ्ते फोन करेगी पुलिस!CCU पर सुरेंद्र यादव का अमित शाह पर निशाना, बोले- 2029 में बुझ जाएगा दीया!
No menu items available
BREAKING
नशा कारोबार से कथित कनेक्शन पर एक्शन, महनार SHO समेत 9 पुलिसकर्मी निलंबित!‘बसेरा-2’ की खबर फैली तो पटना में उमड़ा हुजूम, CM सचिवालय के बाहर महिलाओं की लंबी कतार!जमुई की घटना पर राहुल गांधी का सरकार से सवाल, बोले- शाम 7 बजे लड़की सुरक्षित क्यों नहीं?बक्सर में छात्राओं से दुर्व्यवहार के मामले में दो शिक्षक बर्खास्त, विभागीय जांच में आरोप सही!बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर सस्पेंस बरकरार, CM सम्राट ने बताया- पहले बदलेगा पंचायतों का नक्शा, फिर होगा चुनाव!मोतिहारी में खेत में मिले प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़ा, परिवारों की सहमति से रात में हुआ निकाह!रोहतास में उपेंद्र कुशवाहा का तेजस्वी यादव पर हमला, बोले- बौखलाहट में दे रहे हैं ऐसे बयान!लखीसराय शहर में जाम से मिलेगी राहत; डीटीओ ने रेलवे परिसर से बाजार तक लिया जायजा!पितृपक्ष और त्योहारों को लेकर रेलवे की तैयारी तेज, स्पेशल ट्रेनों से लेकर स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया तक की व्यवस्था!जमालपुर में पत्रकारों का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, पूज्य राजीवजी महाराज ने पत्रकारों को किया सम्मानित!पटना में 21 अक्टूबर को डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह, गांधी मैदान में आयोजित होगा कार्यक्रम!जमुई में नाबालिग छात्रा से बैड टच, बाइक सवार छात्र-छात्रा से बदसलूकी का Video वायरल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नशा कारोबार से कथित कनेक्शन पर एक्शन, महनार SHO समेत 9 पुलिसकर्मी निलंबित!
38 minutes ago
‘बसेरा-2’ की खबर फैली तो पटना में उमड़ा हुजूम, CM सचिवालय के बाहर महिलाओं की लंबी कतार!
45 minutes ago
जमुई की घटना पर राहुल गांधी का सरकार से सवाल, बोले- शाम 7 बजे लड़की सुरक्षित क्यों नहीं?
51 minutes ago
बक्सर में छात्राओं से दुर्व्यवहार के मामले में दो शिक्षक बर्खास्त, विभागीय जांच में आरोप सही!
1 hour ago
बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर सस्पेंस बरकरार, CM सम्राट ने बताया- पहले बदलेगा पंचायतों का नक्शा, फिर होगा चुनाव!
1 hour ago

बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर सस्पेंस बरकरार, CM सम्राट ने बताया- पहले बदलेगा पंचायतों का नक्शा, फिर होगा चुनाव!

पटना: बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर अभी तारीख का इंतजार करना होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को साफ...

पटना: बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर अभी तारीख का इंतजार करना होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को साफ किया कि राज्य में अगला पंचायत चुनाव पंचायतों के परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने परिसीमन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पटना में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर’ के ‘मुखिया संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पंचायत चुनाव से जुड़े सवाल पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंचायतों की सीमाओं के निर्धारण के बाद ही चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। फिलहाल मुख्यमंत्री की ओर से चुनाव की कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की गई है।

पहले परिसीमन, फिर चुनाव

पंचायत परिसीमन के तहत पंचायतों की सीमाओं और संरचना का पुनर्निर्धारण किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर 2026 के पंचायत परिसीमन से संबंधित ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, जिला परिषद और वार्ड सदस्य से जुड़ी अधिसूचनाएं उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वर्ष नगर निकायों के परिसीमन की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि पंचायत और नगर निकाय क्षेत्रों का स्पष्ट निर्धारण हो सके। उन्होंने पंचायतों को ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण इकाई बताते हुए प्रतिनिधियों से गांवों के विकास के लिए ठोस सुझाव देने की अपील की।

पंचायतों को मिलेगा तकनीकी सहयोग

मुख्यमंत्री ने पंचायतों में विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए पंचायती राज विभाग में इंजीनियरिंग सेल विकसित करने की बात कही। इससे मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों को विकास कार्यों के लिए तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने की योजना है।

उन्होंने पंचायतों में राजस्व के नए स्रोत विकसित करने पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, स्थानीय स्तर पर बेहतर राजस्व व्यवस्था से कचरा प्रबंधन, पेयजल, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

गांवों के विकास पर फोकस

‘मुखिया संवाद’ कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, पंचायतों की भूमिका और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका गांवों के विकास में महत्वपूर्ण है और ग्राम संसद के माध्यम से स्थानीय जरूरतों से जुड़े ठोस सुझाव सामने आने चाहिए।

फिलहाल पंचायत चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई है। परिसीमन पूरा होने के बाद ही चुनाव की अगली प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

ये खबर भी पढ़े: मोतिहारी में खेत में मिले प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़ा, परिवारों की सहमति से रात में हुआ निकाह!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top