11
BREAKING NEWS
जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार घोषित किए, तीन सीटों पर नाम बाकी!मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा, छह महिलाएं हिरासत में!किशनगंज में मां ने दो बच्चों को जहर दिया, तीनों अस्पताल में भर्ती; बच्चे स्थिर!सीतामढ़ी के स्कूल परिसर में महिला डांसरों के कार्यक्रम का वीडियो वायरल, उठे सवाल!गया में ठेकेदारी पर मंत्री-विधायक आमने-सामने, विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया!पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!
No menu items available
BREAKING
जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार घोषित किए, तीन सीटों पर नाम बाकी!मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा, छह महिलाएं हिरासत में!किशनगंज में मां ने दो बच्चों को जहर दिया, तीनों अस्पताल में भर्ती; बच्चे स्थिर!सीतामढ़ी के स्कूल परिसर में महिला डांसरों के कार्यक्रम का वीडियो वायरल, उठे सवाल!गया में ठेकेदारी पर मंत्री-विधायक आमने-सामने, विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया!पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार घोषित किए, तीन सीटों पर नाम बाकी!
32 minutes ago
मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा, छह महिलाएं हिरासत में!
42 minutes ago
किशनगंज में मां ने दो बच्चों को जहर दिया, तीनों अस्पताल में भर्ती; बच्चे स्थिर!
52 minutes ago
सीतामढ़ी के स्कूल परिसर में महिला डांसरों के कार्यक्रम का वीडियो वायरल, उठे सवाल!
59 minutes ago
गया में ठेकेदारी पर मंत्री-विधायक आमने-सामने, विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया!
1 hour ago

Bihar News : एक झटके में 21 IAS इधर से उधर! पटना समेत 11 जिलों के DM बदले… और 10 साल बाद क्यों हटे आनंद किशोर? पूरी कहानी जानिए!

पटना (बिहार): पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है, जहां बिहार सरकार ने देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते...

पटना (बिहार): पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है, जहां बिहार सरकार ने देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 21 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस बड़े बदलाव में पटना समेत 11 जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदल दिए गए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा मुख्य सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारी आनंद किशोर को लेकर हो रही है, जिन्हें करीब 10 साल बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।

आनंद किशोर 2016 से इस पद पर बने हुए थे और लंबे समय से परीक्षा समिति की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें इस पद से हटाकर केवल पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में रखा गया है। हाल के दिनों में ठेकेदार रिशुश्री मामले में उनका नाम सामने आने के बाद यह फैसला और भी अहम माना जा रहा है।

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुंदन कुमार को पटना का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, पटना के डीएम रहे त्यागराजन एसएम को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अन्य प्रमुख तबादलों की बात करें तो रॉबर्ट एल. चोंग्थू को संसदीय कार्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है, जबकि मोहम्मद सोहैल को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। मुजफ्फरपुर के डीएम सुव्रत कुमार सेन को मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

नालंदा में उदिता सिंह और भागलपुर में अलंकृता पांडेय को नए जिलाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कई जिलों में प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव किए गए हैं, जिससे शासन-प्रशासन में नई गति लाने की कोशिश मानी जा रही है।

इसी के साथ पुलिस विभाग में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। 29 आईपीएस और एसडीपीओ अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। पटना में तीन नए सिटी एसपी की तैनाती की गई है। ममता कल्याणी को पटना सेंट्रल, शैलजा को पटना ईस्ट और संकेत कुमार को पटना वेस्ट का सिटी एसपी बनाया गया है।

इसके अलावा कई जिलों के एसपी भी बदले गए हैं। कुमार गौतम को बेतिया, उपेंद्र नाथ वर्मा को औरंगाबाद, अमितेश कुमार को बांका और शौर्य सुमन को पूर्णिया का एसपी बनाया गया है। वहीं, सहरसा के एसपी हिमांशु का तबादला शेखपुरा कर दिया गया है।

मद्य निषेध विभाग में भी बदलाव करते हुए खगड़िया के डीएम नवीन कुमार को विशेष सचिव बनाया गया है। डॉ. प्रीति को आईसीडीएस की निदेशक और चंद्रिमा अत्री को समाज कल्याण विभाग की निदेशक नियुक्त किया गया है।

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को सरकार की रणनीतिक पहल माना जा रहा है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और विभिन्न विभागों में कार्यक्षमता बढ़ाने की कोशिश की गई है। आने वाले दिनों में इन बदलावों का असर जिले और विभागीय कामकाज पर साफ तौर पर देखने को मिल सकता है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : तेजप्रताप पर गंभीर आरोप… साजिश या सच्चाई?

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top