शेखपुरा: मानवता की मिसाल पेश करते हुए सोमवार को रोटरी क्लब ऑफ़ शेखपुरा सेंट्रल के तत्वावधान में कटारी पंचायत स्थित ऐझी मुरारपुर मध्य विद्यालय में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 22 मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों का सफल ऑपरेशन कर उनकी आंखों में लेंस लगाया गया। इस पहल से दर्जनों परिवारों के जीवन में फिर से रोशनी लौट आई।
इस शिविर में चयनित मरीजों का पूरी तरह मुफ्त इलाज किया गया, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बड़ी राहत मिली। ऑपरेशन के बाद मरीजों और उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में कटारी पंचायत की मुखिया रिंकी कुमारी, शेखपुरा विधानसभा सदस्य रणधीर कुमार सोनी, प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. रामाश्रय प्रसाद सिंह, सहायक प्रोजेक्ट चेयरमैन शंभु प्रसाद मंडल, सदस्य अविनाश कुमार और अमित कुमार का योगदान बेहद सराहनीय रहा।
स्थानीय लोगों ने इस पहल को “गरीबों के लिए वरदान” बताते हुए आयोजकों के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के शिविर जरूरतमंदों के लिए किसी जीवनदान से कम नहीं होते।
इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि अगर समाज और संगठन मिलकर काम करें, तो स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच हर जरूरतमंद तक आसानी से हो सकती है।
ये खबर भी पढ़े: Bihar News : गांव में लगा मिनी अस्पताल, 1000 लोगों का FREE इलाज!
Работа клиники строится на принципах доказательной медицины и индивидуального подхода. При поступлении пациента осуществляется всесторонняя диагностика, включающая анализы крови, оценку психического состояния и анамнез. По результатам разрабатывается персонализированный курс терапии.
Получить больше информации – http://narkologicheskaya-klinika-v-ryazani12.ru