11
BREAKING NEWS
गोपालगंज में 25 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर गंभीर चोट के निशान; दो महिलाएं हिरासत में!थाईलैंड से बोधगया पहुंचा 1000 कठिन चीवर, बोधिवृक्ष के नीचे जुटेंगे एक हजार बौद्ध भिक्षु!मुंगेर में युवक की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया!स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 39 लोगों की मौत; मैड्रिड-अंडालूसिया रेल सेवा बंद!चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर; आंध्र प्रदेश में 3 की मौत, 57 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए; 50 ट्रेनें और 21 उड़ानें रद्द!4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर चुनावी घमासान; बिहार में BJP के दिग्गज नवल किशोर यादव हारे, कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप!हाजीपुर में नवविवाहिता को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर; PMCH रेफर!AIMIM ने सईद अनवर चांद पर फिर जताया भरोसा, शेखपुरा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दोबारा मिली!राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात में दिखेगी लखीसराय की भागीदारी, चयनित प्रतिभागियों का दल रवाना!रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टरों की भर्ती, ग्रेजुएट के लिए मौका; 25 नवंबर तक करें आवेदन!सीतामढ़ी की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, बिहार चैंपियन बनी टीम; पटना उपविजेता!शेखपुरा में 32वीं बाल विज्ञान कांग्रेस; 50 स्कूलों की 98 परियोजनाओं में 10 का चयन, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा!रक्सौल में साइबर जासूसी का मामला; विजयवाड़ा पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार!रोहतास में दिनदहाड़े 3 करोड़ के गहने की लूट, कंचन ज्वेलर्स को हथियारबंद अपराधियों ने बनाया निशाना!बिना योगदान के शिक्षिका के खाते में कैसे पहुंचे 17.49 लाख? गोपालगंज शिक्षा विभाग में भुगतान पर उठे गंभीर सवाल!
No menu items available
BREAKING
गोपालगंज में 25 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर गंभीर चोट के निशान; दो महिलाएं हिरासत में!थाईलैंड से बोधगया पहुंचा 1000 कठिन चीवर, बोधिवृक्ष के नीचे जुटेंगे एक हजार बौद्ध भिक्षु!मुंगेर में युवक की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया!स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 39 लोगों की मौत; मैड्रिड-अंडालूसिया रेल सेवा बंद!चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर; आंध्र प्रदेश में 3 की मौत, 57 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए; 50 ट्रेनें और 21 उड़ानें रद्द!4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर चुनावी घमासान; बिहार में BJP के दिग्गज नवल किशोर यादव हारे, कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप!हाजीपुर में नवविवाहिता को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर; PMCH रेफर!AIMIM ने सईद अनवर चांद पर फिर जताया भरोसा, शेखपुरा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दोबारा मिली!राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात में दिखेगी लखीसराय की भागीदारी, चयनित प्रतिभागियों का दल रवाना!रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टरों की भर्ती, ग्रेजुएट के लिए मौका; 25 नवंबर तक करें आवेदन!सीतामढ़ी की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, बिहार चैंपियन बनी टीम; पटना उपविजेता!शेखपुरा में 32वीं बाल विज्ञान कांग्रेस; 50 स्कूलों की 98 परियोजनाओं में 10 का चयन, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गोपालगंज में 25 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर गंभीर चोट के निशान; दो महिलाएं हिरासत में!
8 hours ago
थाईलैंड से बोधगया पहुंचा 1000 कठिन चीवर, बोधिवृक्ष के नीचे जुटेंगे एक हजार बौद्ध भिक्षु!
8 hours ago
मुंगेर में युवक की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया!
8 hours ago
स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 39 लोगों की मौत; मैड्रिड-अंडालूसिया रेल सेवा बंद!
8 hours ago
चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर; आंध्र प्रदेश में 3 की मौत, 57 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए; 50 ट्रेनें और 21 उड़ानें रद्द!
9 hours ago

Bihar News : वेतन रुका, कूड़े में डूबा शहर — शेखोपुरसराय में ‘सिस्टम फेल’, जनता भुगत रही सजा!

शेखोपुरसराय (शेखपुरा): शेखोपुरसराय नगर पंचायत इन दिनों बदहाली की ऐसी तस्वीर बन चुका है, जहां लापरवाही और सिस्टम की नाकामी...

शेखोपुरसराय (शेखपुरा): शेखोपुरसराय नगर पंचायत इन दिनों बदहाली की ऐसी तस्वीर बन चुका है, जहां लापरवाही और सिस्टम की नाकामी खुलकर सामने आ रही है। करीब तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज़ सफाई कर्मियों ने हड़ताल का रास्ता चुना, और अब पिछले छह दिनों से पूरे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है।

नतीजा—हर गली, हर मोहल्ला कूड़े के ढेर में तब्दील। नालियों में सड़ता कचरा, सड़कों पर फैली गंदगी और भीषण गर्मी में उठती दुर्गंध ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। यह सिर्फ गंदगी का मामला नहीं, बल्कि सीधे तौर पर स्वास्थ्य आपदा को न्योता है। डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा तेजी से मंडरा रहा है।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है—जब जनता से हर साल सफाई के नाम पर टैक्स वसूला जाता है, तो आखिर वह पैसा जा कहां रहा है?

क्या यह प्रशासनिक लापरवाही है या फिर सिस्टम की ऐसी विफलता, जहां कर्मचारियों को उनका हक तक नहीं मिल पा रहा? अगर सफाई कर्मियों को वेतन ही नहीं मिलेगा, तो शहर साफ कैसे रहेगा?

स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। राहगीर परेशान हैं, दुकानदार बदबू से जूझ रहे हैं, और आम जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। लेकिन नगर पंचायत के जिम्मेदारों की चुप्पी हालात को और गंभीर बना रही है। न कोई ठोस कदम, न कोई स्पष्ट जवाब—जैसे सब कुछ भगवान भरोसे छोड़ दिया गया हो।

क्या प्रशासन किसी बड़ी बीमारी या महामारी का इंतजार कर रहा है?

अब सीधे सवाल उठ रहे हैं—
क्या बकाया वेतन जल्द जारी होगा?
क्या सफाई व्यवस्था बहाल की जाएगी?
या फिर शेखोपुर सराय के लोगों को इसी गंदगी और बदहाली में जीने के लिए छोड़ दिया जाएगा?

फिलहाल सच्चाई यही है— सिस्टम की लापरवाही का बोझ अब आम जनता अपने स्वास्थ्य और जिंदगी से चुका रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : रेशमा भारती की बढ़ती सियासी पकड़—CM सम्राट चौधरी से मुलाकात कर दी जीत की बधाई!

मो.सरवर आलम, शेखोपुरसराय (शेखपुरा)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top