9
BREAKING NEWS
लखीसराय ROB पुल ने बदला भारी वाहनों का रास्ता, छठ-दिवाली पर जाम से बचाने के लिए प्रशासन का नया ट्रैफिक प्लान; 16 नवंबर तक इन रूटों से होगा परिचालन!खबर का असर: बंगाली पर में दूषित पानी की समस्या पर जागा नगर परिषद, लीकेज पाइप की कराई मरम्मत!सहरसा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, टैक्स बकाया तो गाड़ी ब्लैकलिस्ट; लाइसेंस भी होगा सस्पेंड!सहरसा में सिविल सर्जन पर थप्पड़ मारने का आरोप, हाजिरी की फाइल पर छिड़ा विवाद; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!लाल इंटरनेशनल स्कूल परिसर बना आस्था का केंद्र, नन्हे-मुन्नों ने राम दरबार की आरती उतारी और छठ की परंपरा को किया जीवंत!धनतेरस पर पटना के बाजारों में खरीदारी का महाउत्सव, सोना-चांदी से लेकर SUV और AI गैजेट्स तक मची होड़!छठ-दिवाली से पहले एक्शन में DM शैलेंद्र कुमार, सड़क के गड्ढों से लेकर बाजार की गंदगी तक पर सख्ती; अधिकारियों को दिए निर्देश!जिस दुकान में कभी करता था काम, उसी की चांदी लूटने की रच दी साजिश; 6.8 किलो चांदी लूटकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार!पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी JP यादव समेत तीन ढेर!पहले भी हुए थे हमले, अब चली गई जान; अरवल में अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी को गोलियों से भूना, मौत!ना नदी, ना तालाब... आखिर स्कूल परिसर में ऐसा क्या हुआ कि छात्राएं बन गईं छठ व्रती?सैकड़ों जवानों ने घेरा शेखपुरा मंडल कारा, DM-SP की अचानक छापेमारी से मची हलचल; आखिर मिला क्या?पूर्व कस्टम अधिकारी की हत्या के पीछे कौन-कौन? मुख्य शूटर से पुलिस की मुठभेड़, अब खुलेंगे कई राज!ट्रेन रोकने का शौक पड़ा महंगा; एक महीने में 1014 लोग गिरफ्तार, रेलवे ने वसूला 4.39 लाख जुर्माना!अब कोर्ट के चक्कर से मिलेगी राहत; 21 नवंबर को विशेष और 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता रथ रवाना!
No menu items available
BREAKING
लखीसराय ROB पुल ने बदला भारी वाहनों का रास्ता, छठ-दिवाली पर जाम से बचाने के लिए प्रशासन का नया ट्रैफिक प्लान; 16 नवंबर तक इन रूटों से होगा परिचालन!खबर का असर: बंगाली पर में दूषित पानी की समस्या पर जागा नगर परिषद, लीकेज पाइप की कराई मरम्मत!सहरसा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, टैक्स बकाया तो गाड़ी ब्लैकलिस्ट; लाइसेंस भी होगा सस्पेंड!सहरसा में सिविल सर्जन पर थप्पड़ मारने का आरोप, हाजिरी की फाइल पर छिड़ा विवाद; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!लाल इंटरनेशनल स्कूल परिसर बना आस्था का केंद्र, नन्हे-मुन्नों ने राम दरबार की आरती उतारी और छठ की परंपरा को किया जीवंत!धनतेरस पर पटना के बाजारों में खरीदारी का महाउत्सव, सोना-चांदी से लेकर SUV और AI गैजेट्स तक मची होड़!छठ-दिवाली से पहले एक्शन में DM शैलेंद्र कुमार, सड़क के गड्ढों से लेकर बाजार की गंदगी तक पर सख्ती; अधिकारियों को दिए निर्देश!जिस दुकान में कभी करता था काम, उसी की चांदी लूटने की रच दी साजिश; 6.8 किलो चांदी लूटकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार!पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी JP यादव समेत तीन ढेर!पहले भी हुए थे हमले, अब चली गई जान; अरवल में अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी को गोलियों से भूना, मौत!ना नदी, ना तालाब… आखिर स्कूल परिसर में ऐसा क्या हुआ कि छात्राएं बन गईं छठ व्रती?सैकड़ों जवानों ने घेरा शेखपुरा मंडल कारा, DM-SP की अचानक छापेमारी से मची हलचल; आखिर मिला क्या?

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लखीसराय ROB पुल ने बदला भारी वाहनों का रास्ता, छठ-दिवाली पर जाम से बचाने के लिए प्रशासन का नया ट्रैफिक प्लान; 16 नवंबर तक इन रूटों से होगा परिचालन!
2 hours ago
खबर का असर: बंगाली पर में दूषित पानी की समस्या पर जागा नगर परिषद, लीकेज पाइप की कराई मरम्मत!
19 hours ago
सहरसा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, टैक्स बकाया तो गाड़ी ब्लैकलिस्ट; लाइसेंस भी होगा सस्पेंड!
19 hours ago
सहरसा में सिविल सर्जन पर थप्पड़ मारने का आरोप, हाजिरी की फाइल पर छिड़ा विवाद; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!
19 hours ago
लाल इंटरनेशनल स्कूल परिसर बना आस्था का केंद्र, नन्हे-मुन्नों ने राम दरबार की आरती उतारी और छठ की परंपरा को किया जीवंत!
19 hours ago

Bihar News : शेखपुरा में ‘इलाज या मौत का सौदा’? गर्भवती महिला की मौत पर सिस्टम घिरा!

शेखपुरा: जिले के भोजडीह रोड स्थित एक निजी अस्पताल में कथित गलत ऑपरेशन के दौरान गर्भवती महिला की मौत ने...

शेखपुरा: जिले के भोजडीह रोड स्थित एक निजी अस्पताल में कथित गलत ऑपरेशन के दौरान गर्भवती महिला की मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने इसे साफ तौर पर लापरवाही का मामला बताते हुए अस्पताल प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पर मिलीभगत तक के आरोप लगाए हैं।

परिजनों का कहना है कि एक आशा कार्यकर्ता उन्हें इस निजी अस्पताल में लेकर आई, जहां ऑपरेशन के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। आरोप है कि इलाज के नाम पर करीब 51 हजार रुपये वसूले गए, लेकिन समय पर सही उपचार नहीं दिया गया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि स्थिति बिगड़ती देख डॉक्टर और कर्मी अस्पताल बंद कर मौके से फरार हो गए।

इस घटना ने एक बार फिर जिले में चल रहे निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना पर्याप्त संसाधन और विशेषज्ञता के कई अस्पताल धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावी निगरानी नहीं की जा रही। सवाल यह भी उठ रहा है कि जब हाल ही में आसपास के एक अस्पताल पर कार्रवाई की गई थी, तो फिर ऐसे संस्थान अब तक कैसे चल रहे थे।

मामले पर जिलाधिकारी शेखर आनंद ने जांच की बात कही है, लेकिन घटना के एक सप्ताह बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जांच के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है और दोषियों को बचाने की कोशिश हो रही है।

स्वास्थ्य विभाग की भूमिका भी कटघरे में है। आरोप है कि निगरानी तंत्र पूरी तरह विफल साबित हो रहा है, जिसके कारण आम लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने भी इस मामले में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है और गरीबों को निजी अस्पतालों के भरोसे छोड़ दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी डॉक्टरों और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही जिले में संचालित सभी निजी अस्पतालों की व्यापक जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : सेवा, समर्पण और विश्वास का केंद्र बना वेद हॉस्पिटल, नालंदा; शिक्षा के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में भी वेद ग्रुप की पहल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top