हाजीपुर, वैशाली: बासुदेवपुर चपुता स्थित विज़न इंडिया एम्प्लॉयमेंट एकेडमी में शुक्रवार को एक अनूठा रोज़गार संवाद आयोजित किया गया। इस संवाद में विधायक अवधेश सिंह सीधे युवाओं से जुड़े और उनके सवालों, आकांक्षाओं और करियर चुनौतियों पर खुलकर चर्चा की।
National News : 75वीं वर्षगांठ पर जश्न-ए-त्रिवेणी, आम जनता के लिए 15 मार्च तक खुला!
विशेष बात यह रही कि यह सिर्फ औपचारिक दौरा नहीं था। विधायक ने प्रशिक्षण ले रहे युवाओं के अनुभव सुने, उनकी कठिनाइयों को समझा और उन्हें उद्योगों से जुड़ने के नए रास्ते सुझाए। उन्होंने कहा कि कौशल और रोजगार से जुड़े पहलें ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में क्रांतिकारी भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम में विज़न इंडिया के निदेशक संजय कुमार और नॉर्थ स्टार के निदेशक पंकज कुमार (मुन्ना) ने युवाओं को जॉब-रेडी बनाने वाली नई तकनीकों और डिजिटल कौशल के बारे में जानकारी दी। युवाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और इंटरव्यू तैयारी, करियर काउंसलिंग और स्थानीय उद्योगों से बेहतर जुड़ाव जैसे सुझाव दिए।
National News : बरसाना में लट्ठमार होली: सखियों के लट्ठ, हुरियारों की ढाल और प्रेम की परंपरा!
इस तरह का संवाद ग्रामीण युवाओं के लिए सिर्फ प्रशिक्षण नहीं, बल्कि सपनों को दिशा देने वाला मंच साबित हुआ। विज़न इंडिया का उद्देश्य अब भी साफ है—गाँव की प्रतिभाओं को आधुनिक कौशल और रोजगार अवसरों से जोड़ना।