7
BREAKING NEWS
सुगीया गांव के पास मौत बनकर दौड़ी रफ्तार; दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर; पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल!रंगोली में बिखरे हुनर के रंग, दीपों की रोशनी में चमका बच्चों का आत्मविश्वास; संत माइकल्स स्कूल में सजी रचनात्मकता की महफिल!न कोई ब्रश, न कोई कैनवास… जमीन पर रंगों से छात्राओं ने रच दी कलाकारी, बरबीघा के स्कूल में दिखा हुनर!शेखपुरा के स्काउट-गाइड को मिलेगी नई पहचान? DEO ने गतिविधियों के विस्तार के साथ स्थायी कार्यालय का दिया भरोसा!कभी रंगोली में सजे रंग, तो कभी छठ गीतों पर झूमी आस्था; लाल इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली-छठ का अनूठा उत्सव!स्मैक तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने निकले टाइगर मोबाइल जवान की हत्या; दरधा नदी में मिला धनेश्वर यादव का शव, चार गिरफ्तार!लखीसराय ROB पुल ने बदला भारी वाहनों का रास्ता, छठ-दिवाली पर जाम से बचाने के लिए प्रशासन का नया ट्रैफिक प्लान; 16 नवंबर तक इन रूटों से होगा परिचालन!खबर का असर: बंगाली पर में दूषित पानी की समस्या पर जागा नगर परिषद, लीकेज पाइप की कराई मरम्मत!सहरसा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, टैक्स बकाया तो गाड़ी ब्लैकलिस्ट; लाइसेंस भी होगा सस्पेंड!सहरसा में सिविल सर्जन पर थप्पड़ मारने का आरोप, हाजिरी की फाइल पर छिड़ा विवाद; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!लाल इंटरनेशनल स्कूल परिसर बना आस्था का केंद्र, नन्हे-मुन्नों ने राम दरबार की आरती उतारी और छठ की परंपरा को किया जीवंत!धनतेरस पर पटना के बाजारों में खरीदारी का महाउत्सव, सोना-चांदी से लेकर SUV और AI गैजेट्स तक मची होड़!छठ-दिवाली से पहले एक्शन में DM शैलेंद्र कुमार, सड़क के गड्ढों से लेकर बाजार की गंदगी तक पर सख्ती; अधिकारियों को दिए निर्देश!जिस दुकान में कभी करता था काम, उसी की चांदी लूटने की रच दी साजिश; 6.8 किलो चांदी लूटकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार!पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी JP यादव समेत तीन ढेर!
No menu items available
BREAKING
सुगीया गांव के पास मौत बनकर दौड़ी रफ्तार; दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर; पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल!रंगोली में बिखरे हुनर के रंग, दीपों की रोशनी में चमका बच्चों का आत्मविश्वास; संत माइकल्स स्कूल में सजी रचनात्मकता की महफिल!न कोई ब्रश, न कोई कैनवास… जमीन पर रंगों से छात्राओं ने रच दी कलाकारी, बरबीघा के स्कूल में दिखा हुनर!शेखपुरा के स्काउट-गाइड को मिलेगी नई पहचान? DEO ने गतिविधियों के विस्तार के साथ स्थायी कार्यालय का दिया भरोसा!कभी रंगोली में सजे रंग, तो कभी छठ गीतों पर झूमी आस्था; लाल इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली-छठ का अनूठा उत्सव!स्मैक तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने निकले टाइगर मोबाइल जवान की हत्या; दरधा नदी में मिला धनेश्वर यादव का शव, चार गिरफ्तार!लखीसराय ROB पुल ने बदला भारी वाहनों का रास्ता, छठ-दिवाली पर जाम से बचाने के लिए प्रशासन का नया ट्रैफिक प्लान; 16 नवंबर तक इन रूटों से होगा परिचालन!खबर का असर: बंगाली पर में दूषित पानी की समस्या पर जागा नगर परिषद, लीकेज पाइप की कराई मरम्मत!सहरसा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, टैक्स बकाया तो गाड़ी ब्लैकलिस्ट; लाइसेंस भी होगा सस्पेंड!सहरसा में सिविल सर्जन पर थप्पड़ मारने का आरोप, हाजिरी की फाइल पर छिड़ा विवाद; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!लाल इंटरनेशनल स्कूल परिसर बना आस्था का केंद्र, नन्हे-मुन्नों ने राम दरबार की आरती उतारी और छठ की परंपरा को किया जीवंत!धनतेरस पर पटना के बाजारों में खरीदारी का महाउत्सव, सोना-चांदी से लेकर SUV और AI गैजेट्स तक मची होड़!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सुगीया गांव के पास मौत बनकर दौड़ी रफ्तार; दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर; पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल!
1 hour ago
रंगोली में बिखरे हुनर के रंग, दीपों की रोशनी में चमका बच्चों का आत्मविश्वास; संत माइकल्स स्कूल में सजी रचनात्मकता की महफिल!
2 hours ago
न कोई ब्रश, न कोई कैनवास… जमीन पर रंगों से छात्राओं ने रच दी कलाकारी, बरबीघा के स्कूल में दिखा हुनर!
7 hours ago
शेखपुरा के स्काउट-गाइड को मिलेगी नई पहचान? DEO ने गतिविधियों के विस्तार के साथ स्थायी कार्यालय का दिया भरोसा!
7 hours ago
कभी रंगोली में सजे रंग, तो कभी छठ गीतों पर झूमी आस्था; लाल इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली-छठ का अनूठा उत्सव!
7 hours ago

सहरसा में जीविका दीदियों की बड़ी उपलब्धि, अन्नदाता संकुल संघ ने एक साल में कमाया 1.56 करोड़ का लाभ!

सहरसा: ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रहे अन्नदाता जीविका महिला स्वावलम्बी सहकारी संकुल...

सहरसा: ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रहे अन्नदाता जीविका महिला स्वावलम्बी सहकारी संकुल संघ लिमिटेड, कहरा की वार्षिक आम सभा आयोजित की गई। निजी मैरेज हॉल में आयोजित सभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों की समीक्षा के साथ आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत संकुल संघ की अध्यक्ष सुनीता देवी, निदेशक मंडल के सदस्यों, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिलाषा पाठक, प्रबंधक रोजगार राकेश रंजन, प्रशिक्षण अधिकारी अनुप्रिया पंजियार, रंजन कुमार और प्रखंड परियोजना प्रबंधक विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की।

11,685 सदस्य, 813 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं

आम सभा को संबोधित करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार ने बताया कि अन्नदाता संकुल संघ से जुड़े पांच पंचायतों में 813 स्वयं सहायता समूह और 39 ग्राम संगठन सक्रिय हैं। इनके माध्यम से महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आजीविका और कौशल विकास से जुड़े प्रशिक्षण देने के साथ स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा अभी तक स्वयं सहायता समूहों से नहीं जुड़ी महिलाओं और परिवारों को भी समूहों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

एक साल में 1.56 करोड़ रुपये का लाभ

संकुल संघ की अध्यक्ष सुनीता देवी ने वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्तमान में 39 ग्राम संगठनों के माध्यम से 11,685 सदस्य संकुल संघ से जुड़े हैं। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 की आर्थिक उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि समिति ने इस अवधि में 1.56 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है।

आम सभा में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना और विभिन्न गतिविधियों की भी जानकारी साझा की गई। संगठन की ओर से भविष्य में महिला सदस्यों को आर्थिक गतिविधियों से और अधिक जोड़ने तथा सामुदायिक संस्थाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

बेहतर प्रदर्शन करने वालों को मिला सम्मान

प्रखंड परियोजना प्रबंधक विनोद कुमार ने महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में जीविका की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि सामुदायिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम हो रहा है।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सामुदायिक संगठनों और कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। वार्षिक आम सभा में बड़ी संख्या में अंशधारी जीविका दीदियां, निदेशक मंडल के सदस्य और जीविका कर्मी मौजूद रहे।

आम सभा के माध्यम से पिछले वित्तीय वर्ष की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के साथ आगामी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारने का संकल्प लिया गया। खास बात यह रही कि महिलाओं की भागीदारी वाले इस सामुदायिक संगठन ने वित्तीय वर्ष में 1.56 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज कर अपनी आर्थिक गतिविधियों की मजबूती को सामने रखा।

ये खबर भी पढ़े: सहरसा के चार एथलीटों ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम!

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट…

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top