15
BREAKING NEWS
NTPC की घेराबंदी से रास्ता बंद, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी; भाकपा माले ने दी आंदोलन की चेतावनी!गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लाल इंटरनेशनल स्कूल, विधि-विधान से हुई गणपति पूजा!दानापुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा शुरू, 30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम!सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!दिल्ली में चोरी, सुपौल में छिपा ‘खजाना’; जमीन खोदते ही निकला जेवरों से भरा बैग, 4.34 लाख कैश बरामद!बस से सफर, बैग में 27 लाख का नशा; मुजफ्फरपुर में महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा!बाढ़ में डूबी राहें, भाईचारे ने दिखाई राह; मुस्लिम नेता नाव से पहुंचा गए तीज की थालियां!रोहतास में 76 कारतूस ने खोला पुरानी कहानी का नया पन्ना; पूर्व नक्सली गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही पुराने कनेक्शन!ट्रेनें फुल, मालगाड़ियां भी रफ्तार में; अगस्त में रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5.4% बढ़ी माल ढुलाई!पटना पश्चिम के यात्रियों को बड़ी सौगात; पाटलिपुत्र जंक्शन पर अब रुकेगी दानापुर-जोगबनी वंदे भारत!मानदेय बढ़ोतरी और राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिला तो अक्टूबर में आंदोलन; लखीसराय में कार्यपालक सहायकों ने बनाई रणनीति!बुजुर्गों के लिए सुरक्षित छत की तैयारी; डीएम ने निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का लिया जायजा, सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश!रेलकर्मियों के बच्चों ने दिखाई लेखन प्रतिभा, हाजीपुर में ऑल इंडिया ऑन द स्पॉट निबंध प्रतियोगिता आयोजित!50 किलोमीटर की रेल लाइन ने बदल दी मिजोरम की तस्वीर; एक साल में 15 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर!
No menu items available
BREAKING
NTPC की घेराबंदी से रास्ता बंद, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी; भाकपा माले ने दी आंदोलन की चेतावनी!गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लाल इंटरनेशनल स्कूल, विधि-विधान से हुई गणपति पूजा!दानापुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा शुरू, 30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम!सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!दिल्ली में चोरी, सुपौल में छिपा ‘खजाना’; जमीन खोदते ही निकला जेवरों से भरा बैग, 4.34 लाख कैश बरामद!बस से सफर, बैग में 27 लाख का नशा; मुजफ्फरपुर में महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा!बाढ़ में डूबी राहें, भाईचारे ने दिखाई राह; मुस्लिम नेता नाव से पहुंचा गए तीज की थालियां!रोहतास में 76 कारतूस ने खोला पुरानी कहानी का नया पन्ना; पूर्व नक्सली गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही पुराने कनेक्शन!ट्रेनें फुल, मालगाड़ियां भी रफ्तार में; अगस्त में रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5.4% बढ़ी माल ढुलाई!पटना पश्चिम के यात्रियों को बड़ी सौगात; पाटलिपुत्र जंक्शन पर अब रुकेगी दानापुर-जोगबनी वंदे भारत!मानदेय बढ़ोतरी और राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिला तो अक्टूबर में आंदोलन; लखीसराय में कार्यपालक सहायकों ने बनाई रणनीति!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

NTPC की घेराबंदी से रास्ता बंद, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी; भाकपा माले ने दी आंदोलन की चेतावनी!
2 hours ago
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लाल इंटरनेशनल स्कूल, विधि-विधान से हुई गणपति पूजा!
2 hours ago
दानापुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा शुरू, 30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम!
3 hours ago
सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!
9 hours ago
AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!
9 hours ago

Bihar: पेपर लीक और छात्र दमन के खिलाफ NSUI का बिगुल, 4 अगस्त को पटना में होगा महाआंदोलन!

पटना: पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन...

पटना: पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने बिहार सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। NSUI ने 4 अगस्त को पटना में विशाल छात्र महाआंदोलन करने की घोषणा की है।

पटना के सदाकत आश्रम स्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने आंदोलन की जानकारी दी। नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज को दबाने के लिए सरकार पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है।

‘छात्रों की आवाज दबाई जा रही है’

NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि देशभर में पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता और बेरोजगारी को लेकर युवाओं में नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय आंदोलन करने वाले छात्रों पर कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने कहा कि छात्र शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक रोकने, समय पर परीक्षा कराने, भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और भर्ती कैलेंडर लागू करने जैसी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं।

पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना

विनोद जाखड़ ने आरोप लगाया कि आंदोलन कर रहे छात्रों पर वाटर कैनन, आंसू गैस, लाठीचार्ज और गोलीबारी जैसी कार्रवाई की गई। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया।

उन्होंने कहा कि घायल छात्रों के मामले में सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

राहुल गांधी के निर्देश पर घायल छात्रों से मिले

NSUI अध्यक्ष ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायल छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों से बातचीत कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

उन्होंने घायल छात्रों के लिए मुआवजे और इलाज की जिम्मेदारी सरकार से लेने की मांग की।

एफआईआर और गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

NSUI नेताओं ने आरोप लगाया कि आंदोलन खत्म होने के बाद छात्रों पर कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बाद में कई छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष शांतनु शेखर समेत अन्य छात्रों पर हुई कार्रवाई पर भी सवाल उठाए।

4 अगस्त को पटना में शक्ति प्रदर्शन

NSUI ने ऐलान किया है कि 4 अगस्त को पटना में छात्र महाआंदोलन आयोजित किया जाएगा। इसमें पेपर लीक, भर्ती घोटाले, बेरोजगारी और छात्रों पर दर्ज मुकदमों के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के अधिकारों के साथ खड़ी है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: बाथरूम बना नकल का कंट्रोल रूम, हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा में सॉल्वर गैंग का हाईटेक खेल बेनकाब, मिनी प्रिंटर से छापी जा रही थीं पर्चियां!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top