लखीसराय

Bihar News : सेंटा क्लॉज बने नन्हे बच्चे, डीएवी पब्लिक स्कूल में छाई क्रिसमस की रौनक!

लखीसराय: स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल, लखीसराय में क्रिसमस डे का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर बच्चों की खुशियों, रंग-बिरंगे परिधानों और सांस्कृतिक गतिविधियों से गुलजार नजर आया। नन्हे-मुन्ने बच्चे सेंटा क्लॉज की आकर्षक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे, जिसने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

Bihar News : लखीसराय बार संघ में बड़ा फैसला, आमसभा में पूर्व महासचिव पदच्युत!

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा क्रिसमस ट्री बनाने और उसे सजाने से हुई। बच्चों ने रचनात्मकता का परिचय देते हुए क्रिसमस ट्री को रंगीन सजावट से सुसज्जित किया। इसके बाद बच्चों ने सामूहिक रूप से क्रिसमस गीत प्रस्तुत किए और सेंटा क्लॉज की भूमिका निभाते हुए सुंदर नृत्य एवं अभिनय किया। बच्चों की मासूम प्रस्तुतियों ने उपस्थित शिक्षकों और अभिभावकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में दिव्या सिंह, श्रेया और सृष्टि सहित कई बच्चों की प्रस्तुतियां विशेष रूप से सराहनीय रहीं।

Bihar News : कड़ाके की ठंड में DM खुद आधी रात पहुंचे स्टेशन, बांटे कंबल!

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. निरंजन कुमार ने बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की प्रशंसा की तथा उन्हें उपहार भेंट कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जहां सभी धर्मों और संस्कृतियों के त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाए जाते हैं। क्रिसमस डे ईसा मसीह के जन्म की याद दिलाता है और यह पर्व हमें प्रेम, शांति, सद्भाव, करुणा और मानवता का संदेश देता है। बच्चों को ऐसे आयोजनों से नैतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता की सीख मिलती है।

Bihar News : लखीसराय वकील संघ में सत्ता संघर्ष, दोनों पक्ष आमने-सामने!

कार्यक्रम का समापन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एन. आर. नायक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। उन्होंने सभी शिक्षकों, बच्चों और विद्यालय प्रबंधन के सहयोग की सराहना की। क्रिसमस समारोह ने न केवल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी, बल्कि उन्हें आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों से भी जोड़ने का कार्य किया।

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *