39
BREAKING NEWS
Jharkhand: कोडरमा में NIA का विस्फोटक नेटवर्क पर छापा, मैगजीन संचालक समेत दो गिरफ्तार, घर से मिले 16 लाख कैश और जमीन के दस्तावेज!Jharkhand: धनबाद में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन… प्रिंस खान गैंग के गुर्गे हथियार और बम के साथ दबोचे गए!Jharkhand: JPSC परीक्षा पर बड़ा एक्शन… पूर्व अध्यक्ष के घर CID की दस्तक, अब खुलेगा भर्ती घोटाले का राज?Jharkhand: रांची की सड़कों पर सियासी जंग… आमने-सामने BJP और Congress, चले अंडे-टमाटर!Bihar: कैमूर के टॉप-10 अपराधी साहेब पासवान गिरफ्तार, सहयोगी मुन्ना पासी भी दबोचा गया!Bihar: श्रावणी मेला से पहले प्रशासन अलर्ट… डीएम खुद मैदान में उतर कर जांचीं तैयारियां!Bihar: भागलपुर में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला दहन!Bihar: कटिहार में छात्रों का गुस्सा बेकाबू… समाहरणालय पर धावा, पुलिस से भिड़ंत और फिर लाठीचार्ज!Jharkhand: जब परीक्षा चल रही थी… तब मिला एडमिट कार्ड! क्या ऐसे बनेंगे युवाओं के सपने?Bihar: पेपर लीक पर शेखपुरा में छात्रों का शक्ति प्रदर्शन, तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे युवा, PM-गृहमंत्री-शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा!Bihar: छात्रों पर लाठीचार्ज की गूंज अब विधानसभा तक पहुंची… बिहार की सियासत गरम, विपक्ष ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा!Bihar: खगड़िया में शराब से लदी कार बनी आग का गोला, धू-धू कर जली गाड़ी, अंदर से निकली विदेशी शराब की बोतलें!Bihar: PNB मैनेजर की पत्नी की मौत से सनसनी, घर में मिला शव; सुसाइड नोट के बाद भी पिता ने उठाए सवाल!Bihar: छपरा में शिक्षक पर धर्म परिवर्तन के दबाव और शोषण की कोशिश का आरोप, गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई गहन जांच!Bihar: समस्तीपुर में पत्रकार के बेटे पर फायरिंग, कंधे के आर-पार हुई गोली; केस उठाने का दबाव बनाने का आरोप!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: कोडरमा में NIA का विस्फोटक नेटवर्क पर छापा, मैगजीन संचालक समेत दो गिरफ्तार, घर से मिले 16 लाख कैश और जमीन के दस्तावेज!Jharkhand: धनबाद में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन… प्रिंस खान गैंग के गुर्गे हथियार और बम के साथ दबोचे गए!Jharkhand: JPSC परीक्षा पर बड़ा एक्शन… पूर्व अध्यक्ष के घर CID की दस्तक, अब खुलेगा भर्ती घोटाले का राज?Jharkhand: रांची की सड़कों पर सियासी जंग… आमने-सामने BJP और Congress, चले अंडे-टमाटर!Bihar: कैमूर के टॉप-10 अपराधी साहेब पासवान गिरफ्तार, सहयोगी मुन्ना पासी भी दबोचा गया!Bihar: श्रावणी मेला से पहले प्रशासन अलर्ट… डीएम खुद मैदान में उतर कर जांचीं तैयारियां!Bihar: भागलपुर में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला दहन!Bihar: कटिहार में छात्रों का गुस्सा बेकाबू… समाहरणालय पर धावा, पुलिस से भिड़ंत और फिर लाठीचार्ज!Jharkhand: जब परीक्षा चल रही थी… तब मिला एडमिट कार्ड! क्या ऐसे बनेंगे युवाओं के सपने?Bihar: पेपर लीक पर शेखपुरा में छात्रों का शक्ति प्रदर्शन, तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे युवा, PM-गृहमंत्री-शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा!Bihar: छात्रों पर लाठीचार्ज की गूंज अब विधानसभा तक पहुंची… बिहार की सियासत गरम, विपक्ष ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा!Bihar: खगड़िया में शराब से लदी कार बनी आग का गोला, धू-धू कर जली गाड़ी, अंदर से निकली विदेशी शराब की बोतलें!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: कोडरमा में NIA का विस्फोटक नेटवर्क पर छापा, मैगजीन संचालक समेत दो गिरफ्तार, घर से मिले 16 लाख कैश और जमीन के दस्तावेज!
4 minutes ago
Jharkhand: धनबाद में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन… प्रिंस खान गैंग के गुर्गे हथियार और बम के साथ दबोचे गए!
10 minutes ago
Jharkhand: JPSC परीक्षा पर बड़ा एक्शन… पूर्व अध्यक्ष के घर CID की दस्तक, अब खुलेगा भर्ती घोटाले का राज?
16 minutes ago
Jharkhand: रांची की सड़कों पर सियासी जंग… आमने-सामने BJP और Congress, चले अंडे-टमाटर!
22 minutes ago
Bihar: कैमूर के टॉप-10 अपराधी साहेब पासवान गिरफ्तार, सहयोगी मुन्ना पासी भी दबोचा गया!
48 minutes ago

गांव की गलियों में सोलर लाइट, लाइब्रेरी और सिलाई सेंटर की मांग

गुरुवार को चेवाड़ा प्रखंड के लहना गांव में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी आरिफ अहसन ने महिलाओं से सीधा...

गुरुवार को चेवाड़ा प्रखंड के लहना गांव में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी आरिफ अहसन ने महिलाओं से सीधा संवाद किया। सरकार से उनकी उम्मीदों को जाना। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की वीडियो फिल्म दिखाई गई। इसके बाद ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए।

गांव की पूजा कुमारी ने बताया कि बालिका मेधावृत्ति योजना के तहत मैट्रिक पास करने पर 10 हजार रुपये मिले। इंटर में प्रथम स्थान आने पर 25 हजार रुपये मिलेंगे। इस राशि से आगे की पढ़ाई कर सकेंगी। महिला थाना की एसएचओ अनामिका कुमारी ने बताया कि 35 प्रतिशत आरक्षण के कारण सरकारी नौकरी मिली। मद्य निषेध विभाग की अवर निरीक्षक प्रीति कुमारी ने भी आरक्षण का लाभ लेकर नौकरी पाने की प्रक्रिया साझा की।

गांव की विकास मित्र गायत्री ने अपने कार्यों की जानकारी दी। सतत् जीविकोपार्जन योजना से लाभान्वित सुनीता देवी ने बताया कि पति के निधन के बाद जीविका दीदियों की मदद से बकरी पालन और किराना दुकान शुरू की। अब हर महीने 8 हजार रुपये की आमदनी हो रही है। बच्चों की पढ़ाई भी हो रही है। बैंक में बचत भी कर पा रही हैं। अब कई दीदियां लखपति दीदी बनने की ओर बढ़ रही हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाएं सिर्फ घर तक सीमित न रहें। गांव, टोला और समाज के विकास के लिए भी सोचें। सरकार से मांग रखें। उन्होंने बताया कि गांवों में लाइब्रेरी खोली जा रही है। इसका संचालन जीविका दीदियों को सौंपा जाएगा। इससे लड़कियों को वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। इंटरनेट से जुड़कर पढ़ाई कर सकेंगी।

निर्मला कुमारी ने गांव की गलियों और चौराहों पर सोलर लाइट लगाने की मांग रखी। सुलोचना देवी ने जीविका भवन की मांग की। काजल कुमारी ने सिलाई सेंटर खोलने की बात कही ताकि महिलाएं सिलाई कर आमदनी बढ़ा सकें। ज्योति कुमारी ने लाइब्रेरी में वाई-फाई और प्रतियोगिता परीक्षाओं की किताबें उपलब्ध कराने की मांग की। कई दीदियों ने विधवा पेंशन की राशि बढ़ाकर 1000 रुपये करने की मांग रखी। सौर ऊर्जा से मोटर पंप और चापाकल लगाने की भी मांग की गई ताकि बिजली कटने पर पानी की दिक्कत न हो।

महिलाओं ने संकुल स्तरीय संघ में ऐसी राशि का प्रावधान करने की मांग की जिससे मोमबत्ती, अगरबत्ती और अन्य उद्योग शुरू कर सकें। गांव की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

कुशल युवा कार्यक्रम के तहत कंप्यूटर प्रशिक्षण ले रही कोमल कुमारी, रोशनी कुमारी और स्नेहा कुमारी ने भी अनुभव साझा किया। अन्य लड़कियों को भी इस तरह के निःशुल्क प्रशिक्षण लेने की सलाह दी।

इसी तरह के महिला संवाद कार्यक्रम अरियरी प्रखंड के वरुणा और चोरदरगाह, बरबीघा प्रखंड के तोयगढ़, सदर प्रखंड के हथियावां और गवय, चेवाड़ा प्रखंड के लहना और चकंदरा में भी आयोजित किए गए।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top