17
BREAKING NEWS
नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियां दिखाएगी दम, 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा रवाना!राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारियों को मिला नोटिस तामिला का टास्क!अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!सम्राट सरकार पर तेजस्वी का सियासी प्रहार, अशोक चौधरी को बताया ‘फर्जी मंत्री’; बोले- संविधान को कूड़े में फेंक दिया!प्रखंड प्रमुख की संपत्ति पर EOU का बड़ा प्रहार; आय से 259.94% अधिक संपत्ति का आरोप, चार ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी!एक तरफ मंत्री की कुर्सी, दूसरी तरफ प्रोफेसर की नौकरी! अशोक चौधरी के लिए ‘लाभ का पद’ बना कानूनी पहेली, MLC सदस्यता पर मंडराया संकट?भक्ति जागरण के नाम पर आस्था के मंच पर फूहड़ मनोरंजन; अतिथियों के जाते ही बदला कार्यक्रम का रंग, भोजपुरी गानों पर डांस का वीडियो वायरल!बेतिया में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर हथियारबंद लुटेरों का धावा; Senco Gold में बड़ी लूट से मचा हड़कंप, कर्मचारी को बंदूक की बट से पीटा!पुलिस को लेकर कथित बयान पड़ा भारी; भोजपुरी गायक बिनोद बेदर्दी पर मोतिहारी पुलिस का शिकंजा, साइबर थाने में FIR; नोटिस जारी!
No menu items available
BREAKING
नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियां दिखाएगी दम, 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा रवाना!राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारियों को मिला नोटिस तामिला का टास्क!अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!सम्राट सरकार पर तेजस्वी का सियासी प्रहार, अशोक चौधरी को बताया ‘फर्जी मंत्री’; बोले- संविधान को कूड़े में फेंक दिया!प्रखंड प्रमुख की संपत्ति पर EOU का बड़ा प्रहार; आय से 259.94% अधिक संपत्ति का आरोप, चार ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी!एक तरफ मंत्री की कुर्सी, दूसरी तरफ प्रोफेसर की नौकरी! अशोक चौधरी के लिए ‘लाभ का पद’ बना कानूनी पहेली, MLC सदस्यता पर मंडराया संकट?

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!
2 minutes ago
दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!
7 minutes ago
कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियां दिखाएगी दम, 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा रवाना!
12 minutes ago
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारियों को मिला नोटिस तामिला का टास्क!
20 minutes ago
अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!
2 hours ago

कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियां दिखाएगी दम, 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा रवाना!

लखीसराय: खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाने के लिए लखीसराय की बेटियां एक नई चुनौती के लिए...

लखीसराय: खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाने के लिए लखीसराय की बेटियां एक नई चुनौती के लिए तैयार हैं। 52वीं बिहार राज्य सीनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप-2026 में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए गुरुवार को 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा के लिए रवाना हो गई। टीम की कमान आशिका शांडिल्य को सौंपी गई है, जबकि अंजली कुमारी उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी।

खिलाड़ियों की रवानगी खेलो इंडिया स्मॉल कबड्डी ट्रेनिंग सेंटर, किऊल-खगौर के मैदान से हुई। टीम के साथ मैनेजर के रूप में कोच शुभम कुमार भी सहरसा गए हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 22 नवंबर 2026 तक सहरसा जिले के बनगांव स्टेडियम में बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन और सहरसा जिला कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

23 टीमों के बीच होगी ताकत की आजमाइश

इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के 23 जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। मुकाबले में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा, तकनीक और टीमवर्क साबित करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों के साथ-साथ व्यक्तिगत कौशल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों के आधार पर बिहार सीनियर महिला कबड्डी टीम के चयन की प्रक्रिया होगी। ऐसे में लखीसराय की खिलाड़ियों के सामने पदक जीतने के साथ राज्य टीम में जगह बनाने की भी चुनौती रहेगी।

कप्तान आशिका के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी टीम

लखीसराय की टीम में कप्तान आशिका शांडिल्य और उपकप्तान अंजली कुमारी के नेतृत्व में खिलाड़ी मुकाबले में उतरेंगी। टीम में श्रेया कुमारी, नंदनी सिंह, आदया कुमारी, प्रियंका कुमारी, तान्या परासर, तन्नू कुमारी, राधिका कुमारी, निशा कुमारी, नंदनी कुमारी, खुशी कुमारी, तान्या कुमारी, राजनंदनी कुमारी और अंजनी कुमारी शामिल हैं।

रवाना करने से पहले खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

खिलाड़ियों को रवाना करते समय खेलो इंडिया सेंटर खगौर ग्राउंड पर उत्साह का माहौल रहा। जिला कबड्डी संघ लखीसराय की संरक्षिका एवं वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की चीफ चेयरपर्सन प्रेम प्रिया कुमारी, जिला कबड्डी संघ के सचिव कृष्णदेव प्रसाद यादव और खेलो इंडिया स्मॉल कबड्डी ट्रेनिंग सेंटर किऊल-खगौर के प्रशिक्षक राजकुमार सहनी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की। अब लखीसराय की टीम की निगाहें सहरसा के मैदान पर होंगी, जहां उसका प्रदर्शन न सिर्फ जिले की पहचान बनाएगा, बल्कि बिहार की सीनियर महिला कबड्डी टीम में चयन का रास्ता भी खोल सकता है।

ये खबर भी पढ़े: राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारियों को मिला नोटिस तामिला का टास्क!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top