5
BREAKING NEWS
गांव की बेटियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, रोजगार से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं; विजन इंडिया के सेंटर पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी!पति के दरवाजे पर हुआ विवाहिता का अंतिम संस्कार, मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप!मुकेश सहनी के बयान पर सियासी बवाल; भाजपा नेता को ‘छह इंच छोटा’ करने की धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल; विनय पासवान ने किया पलटवार!मंच से डीएम-एसपी को गाली देने का आरोप, नर्तकी के साथ कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो भी वायरल; मुखिया रमेश कुमार पर पुलिस की कार्रवाई!छठ महापर्व के समापन पर जमालपुर बीघा में भव्य विसर्जन, नम आंखों से भगवान भास्कर को दी गई विदाई!पैतृक गांव नरसिंहपुर में छठी मैया की भक्ति में लीन दिखे पूर्व नगर सभापति रौशन कुमार, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा आशीर्वाद!मतासी गांव में छठ की भव्य छटा, दुल्हन की तरह सजा घाट; CCTV, गोताखोर और वॉलंटियरों की तैनाती के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ महापर्व!छठ की भक्ति में डूबा भाजपा जिलाध्यक्ष का परिवार, बरूई में मनोज तूफानी ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य!बड़हिया की बेटी आंचल कुमारी का राष्ट्रीय कबड्डी कैंप में चयन, 52वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में बिहार का करेंगी प्रतिनिधित्व!बिहार की महिला तीरंदाजों का दमदार प्रदर्शन, महाराष्ट्र और पंजाब को हराया; अब कांस्य पदक पर नजर!शेखपुरा में छठ की आस्था का महाकुंभ; प्रमुख घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन!छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए डॉ. विनोद विद्यार्थी, मालती पोखर से गंगटी घाट तक बांटी साड़ी, सूप, नारियल और पूजन सामग्री!अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य के साथ भव्य भास्कर महोत्सव का आगाज, परिया पोखर पर आस्था और संस्कृति का संगम; कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां!गांव की मिट्टी से जुड़ी आस्था, नरसिंहपुर में सपरिवार छठ पूजा में शामिल हुए पूर्व नगर सभापति रौशन कुमार, भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर लिया आशीर्वाद!आस्था के समंदर में डूबा रतोईया घाट, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; छठी मैया के जयकारों से गूंजा शेखपुरा!
No menu items available
BREAKING
गांव की बेटियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, रोजगार से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं; विजन इंडिया के सेंटर पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी!पति के दरवाजे पर हुआ विवाहिता का अंतिम संस्कार, मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप!मुकेश सहनी के बयान पर सियासी बवाल; भाजपा नेता को ‘छह इंच छोटा’ करने की धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल; विनय पासवान ने किया पलटवार!मंच से डीएम-एसपी को गाली देने का आरोप, नर्तकी के साथ कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो भी वायरल; मुखिया रमेश कुमार पर पुलिस की कार्रवाई!छठ महापर्व के समापन पर जमालपुर बीघा में भव्य विसर्जन, नम आंखों से भगवान भास्कर को दी गई विदाई!पैतृक गांव नरसिंहपुर में छठी मैया की भक्ति में लीन दिखे पूर्व नगर सभापति रौशन कुमार, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा आशीर्वाद!मतासी गांव में छठ की भव्य छटा, दुल्हन की तरह सजा घाट; CCTV, गोताखोर और वॉलंटियरों की तैनाती के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ महापर्व!छठ की भक्ति में डूबा भाजपा जिलाध्यक्ष का परिवार, बरूई में मनोज तूफानी ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य!बड़हिया की बेटी आंचल कुमारी का राष्ट्रीय कबड्डी कैंप में चयन, 52वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में बिहार का करेंगी प्रतिनिधित्व!बिहार की महिला तीरंदाजों का दमदार प्रदर्शन, महाराष्ट्र और पंजाब को हराया; अब कांस्य पदक पर नजर!शेखपुरा में छठ की आस्था का महाकुंभ; प्रमुख घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन!छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए डॉ. विनोद विद्यार्थी, मालती पोखर से गंगटी घाट तक बांटी साड़ी, सूप, नारियल और पूजन सामग्री!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गांव की बेटियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, रोजगार से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं; विजन इंडिया के सेंटर पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी!
5 minutes ago
पति के दरवाजे पर हुआ विवाहिता का अंतिम संस्कार, मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप!
12 minutes ago
मुकेश सहनी के बयान पर सियासी बवाल; भाजपा नेता को ‘छह इंच छोटा’ करने की धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल; विनय पासवान ने किया पलटवार!
19 minutes ago
मंच से डीएम-एसपी को गाली देने का आरोप, नर्तकी के साथ कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो भी वायरल; मुखिया रमेश कुमार पर पुलिस की कार्रवाई!
25 minutes ago
छठ महापर्व के समापन पर जमालपुर बीघा में भव्य विसर्जन, नम आंखों से भगवान भास्कर को दी गई विदाई!
34 minutes ago

पति के दरवाजे पर हुआ विवाहिता का अंतिम संस्कार, मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप!

मुजफ्फरपुर: सदर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पताही गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मंगलवार को...

मुजफ्फरपुर: सदर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पताही गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। 35 वर्षीय विभा ठाकुर की इलाज के दौरान मौत से आक्रोशित मायके पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को सीधे उसके ससुराल पहुंचा दिया। वहां पति के घर के मुख्य दरवाजे पर ही चिता सजाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतका के मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर खाने में जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, जहर दिए जाने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

2014 में हुई थी शादी, 12 साल की बेटी

मृतका की पहचान चंदन ठाकुर की पत्नी विभा ठाकुर के रूप में हुई है। मृतका के भाई आकाश चौधरी के अनुसार, वर्ष 2014 में विभा की शादी मोहम्मदपुर पताही गांव निवासी चंदन ठाकुर से हुई थी। दोनों की एक 12 वर्षीय बेटी है। आकाश का आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। विभा अक्सर मायके वालों को ससुराल में प्रताड़ित किए जाने की जानकारी देती थी।

भाई ने यह भी आरोप लगाया कि गर्भावस्था के दौरान विभा पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया जाता था। विवाद बढ़ने के बाद वह मायके वालों के साथ अहमदाबाद चली गई थी। बच्चे के जन्म के बाद वह वापस लौटी। परिजनों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन था और 12 दिसंबर को इस मामले में अंतिम फैसला आने वाला था।

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

परिजनों के अनुसार, छठ पूजा के संध्या अर्घ्य से एक दिन पहले विभा की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उसने इसकी जानकारी मायके वालों को दी। इसके बाद उसके मौसेरे भाई राहुल ने उसे प्रसाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया। मृतका के भाई आकाश चौधरी का दावा है कि अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया था कि विभा का लीवर और किडनी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

इसके बाद मायके पक्ष के लोगों को आशंका हुई कि विभा को खाने में कोई जहरीला पदार्थ दिया गया होगा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह और जहर दिए जाने की आशंका की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पति के दरवाजे पर चिता सजाकर जताया आक्रोश

विभा की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे शव लेकर सीधे मोहम्मदपुर पताही स्थित ससुराल पहुंच गए। इसके बाद पति के घर के मुख्य दरवाजे पर ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस दौरान मृतका के भाई आकाश चौधरी भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “जब जीते जी बहन को साथ नहीं रखा गया तो कम से कम मरने के बाद उसका अंतिम संस्कार पति के दरवाजे पर कर दिया, ताकि अब वह हमेशा यहीं रहे।”

परिजनों के इस कदम से गांव में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

पिता के आवेदन पर प्राथमिकी, आरोपियों की तलाश में छापेमारी

मृतका के पिता बच्चू चौधरी ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर पति चंदन ठाकुर, ससुर मुरारी प्रसाद ठाकुर, सास मंजू देवी और ननद समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से नामजद लोग घर छोड़कर फरार हैं।

सदर थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन के आधार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

फिलहाल, विभा ठाकुर की मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों से ही स्पष्ट हो सकेगा कि विवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

ये खबर भी पढ़े: मुकेश सहनी के बयान पर सियासी बवाल; भाजपा नेता को ‘छह इंच छोटा’ करने की धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल; विनय पासवान ने किया पलटवार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top