6
BREAKING NEWS
जयपुर के ‘पत्रकार चौक’ की थीम पर सजेगा अनंत सिंह की बेटी का जयमाला मंच, 10 बीघा में तैयार हो रहा भव्य पंडाल!गांव की बेटियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, रोजगार से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं; विजन इंडिया के सेंटर पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी!पति के दरवाजे पर हुआ विवाहिता का अंतिम संस्कार, मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप!मुकेश सहनी के बयान पर सियासी बवाल; भाजपा नेता को ‘छह इंच छोटा’ करने की धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल; विनय पासवान ने किया पलटवार!मंच से डीएम-एसपी को गाली देने का आरोप, नर्तकी के साथ कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो भी वायरल; मुखिया रमेश कुमार पर पुलिस की कार्रवाई!छठ महापर्व के समापन पर जमालपुर बीघा में भव्य विसर्जन, नम आंखों से भगवान भास्कर को दी गई विदाई!पैतृक गांव नरसिंहपुर में छठी मैया की भक्ति में लीन दिखे पूर्व नगर सभापति रौशन कुमार, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा आशीर्वाद!मतासी गांव में छठ की भव्य छटा, दुल्हन की तरह सजा घाट; CCTV, गोताखोर और वॉलंटियरों की तैनाती के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ महापर्व!छठ की भक्ति में डूबा भाजपा जिलाध्यक्ष का परिवार, बरूई में मनोज तूफानी ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य!बड़हिया की बेटी आंचल कुमारी का राष्ट्रीय कबड्डी कैंप में चयन, 52वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में बिहार का करेंगी प्रतिनिधित्व!बिहार की महिला तीरंदाजों का दमदार प्रदर्शन, महाराष्ट्र और पंजाब को हराया; अब कांस्य पदक पर नजर!शेखपुरा में छठ की आस्था का महाकुंभ; प्रमुख घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन!छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए डॉ. विनोद विद्यार्थी, मालती पोखर से गंगटी घाट तक बांटी साड़ी, सूप, नारियल और पूजन सामग्री!अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य के साथ भव्य भास्कर महोत्सव का आगाज, परिया पोखर पर आस्था और संस्कृति का संगम; कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां!गांव की मिट्टी से जुड़ी आस्था, नरसिंहपुर में सपरिवार छठ पूजा में शामिल हुए पूर्व नगर सभापति रौशन कुमार, भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
No menu items available
BREAKING
जयपुर के ‘पत्रकार चौक’ की थीम पर सजेगा अनंत सिंह की बेटी का जयमाला मंच, 10 बीघा में तैयार हो रहा भव्य पंडाल!गांव की बेटियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, रोजगार से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं; विजन इंडिया के सेंटर पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी!पति के दरवाजे पर हुआ विवाहिता का अंतिम संस्कार, मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप!मुकेश सहनी के बयान पर सियासी बवाल; भाजपा नेता को ‘छह इंच छोटा’ करने की धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल; विनय पासवान ने किया पलटवार!मंच से डीएम-एसपी को गाली देने का आरोप, नर्तकी के साथ कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो भी वायरल; मुखिया रमेश कुमार पर पुलिस की कार्रवाई!छठ महापर्व के समापन पर जमालपुर बीघा में भव्य विसर्जन, नम आंखों से भगवान भास्कर को दी गई विदाई!पैतृक गांव नरसिंहपुर में छठी मैया की भक्ति में लीन दिखे पूर्व नगर सभापति रौशन कुमार, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा आशीर्वाद!मतासी गांव में छठ की भव्य छटा, दुल्हन की तरह सजा घाट; CCTV, गोताखोर और वॉलंटियरों की तैनाती के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ महापर्व!छठ की भक्ति में डूबा भाजपा जिलाध्यक्ष का परिवार, बरूई में मनोज तूफानी ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य!बड़हिया की बेटी आंचल कुमारी का राष्ट्रीय कबड्डी कैंप में चयन, 52वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में बिहार का करेंगी प्रतिनिधित्व!बिहार की महिला तीरंदाजों का दमदार प्रदर्शन, महाराष्ट्र और पंजाब को हराया; अब कांस्य पदक पर नजर!शेखपुरा में छठ की आस्था का महाकुंभ; प्रमुख घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

जयपुर के ‘पत्रकार चौक’ की थीम पर सजेगा अनंत सिंह की बेटी का जयमाला मंच, 10 बीघा में तैयार हो रहा भव्य पंडाल!
5 minutes ago
गांव की बेटियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, रोजगार से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं; विजन इंडिया के सेंटर पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी!
17 minutes ago
पति के दरवाजे पर हुआ विवाहिता का अंतिम संस्कार, मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप!
24 minutes ago
मुकेश सहनी के बयान पर सियासी बवाल; भाजपा नेता को ‘छह इंच छोटा’ करने की धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल; विनय पासवान ने किया पलटवार!
31 minutes ago
मंच से डीएम-एसपी को गाली देने का आरोप, नर्तकी के साथ कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो भी वायरल; मुखिया रमेश कुमार पर पुलिस की कार्रवाई!
36 minutes ago

Bihar: शेखपुरा में सड़क सुरक्षा के उत्कृष्ट कार्य के लिए यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा सम्मानित!

शेखपुरा: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और जिले की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए शेखपुरा...

शेखपुरा: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और जिले की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए शेखपुरा के यातायात थानाध्यक्ष सह जिला सड़क सुरक्षा कोषांग प्रभारी पु०नि० सदाशिव कुमार साहा को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।

सड़क हादसों पर लगाम लगाने में मिली बड़ी सफलता

सदाशिव कुमार साहा के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने पिछले दो वर्षों के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर कई स्तरों पर काम किया। उनके प्रयासों से जिले में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में कमी लाने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में भी काम हुआ।

पुलिस विभाग के अनुसार, बिहार सरकार के सड़क सुरक्षा से संबंधित पोर्टल पर 100 प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने में शेखपुरा ने बेहतर प्रदर्शन किया और इस मामले में जिले को राज्य स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।

कार्यकुशलता और समर्पण की एसपी ने की सराहना

प्रशस्ति-पत्र प्रदान करते हुए एसपी हिमांशु ने यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा और उनकी टीम की कार्यकुशलता, सजगता एवं समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए बेहतर कार्य से न केवल दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिली है, बल्कि यह अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

एसपी ने सदाशिव कुमार साहा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी इसी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

सड़क सुरक्षा को लेकर जारी रहेगा प्रयास

सम्मान मिलने के बाद यातायात पुलिस टीम के प्रयासों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात नियमों के पालन और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

शेखपुरा यातायात पुलिस की इस उपलब्धि को जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: अशोक धाम भगदड़ में मौत के आंकड़े पर CPI और जिला प्रशासन आमने-सामने, 7 या 9 पर बढ़ा विवाद!

रंजन कुमार, शेखपुरा (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top