27
BREAKING NEWS
पुराना प्यार लौटाना हो या पैसा कमाना, इंटरनेट पर मिल रहा हर मर्ज का जादुई टोटका!चूहे को मारने के आरोप में 4 युवकों पर FIR, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन!SIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार पर पुराना मामला फिर खुला, ₹2 करोड़ रिश्वत मांगने के आरोपों की होगी जांच!गुवाहाटी शूटआउट के आरोपी का एनकाउंटर, होटल में 5 लोगों की हत्या का था आरोप; SI की पिस्टल छीनने की कोशिश में मारा गया!रात में पटाखे जलाए, फिर घूमने निकले 5 दोस्त; कुत्ता सामने आया तो बाइक डिवाइडर से टकराई, दो भाइयों समेत 3 की मौत!युवाओं से संवाद का दावा, सवाल आया तो जवाब से किनारा; छात्रा के सवाल पर भाजपा नेता की बोलती बंद?ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ घूंघट में दिखे थानाध्यक्ष; वीडियो वायरल होते ही बोले- AI से बनाया गया, SP ने बैठाई जांच!शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!बंगाल में बना वीडियो, बिहार की घटना बताकर किया पोस्ट; मोतिहारी में युवक गिरफ्तार!बिहार में नवंबर के अंत से दौड़ेंगी ‘भारत टैक्सी’; पटना समेत 4 जिलों में होगी शुरुआत, 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़े!जमीन की मापी भी बिना घूस नहीं; 7 हजार लेते दो अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने गया में की कार्रवाई!मधुबनी में हालात बेकाबू; मृतक के घर पहुंचे DM का महिला ने पकड़ा कॉलर, सुरक्षा गार्डों ने निकाला बाहर!राहुल का मोदी को खुला चैलेंज- जगह और जज आप चुनिए, देश विरोधी कौन इस पर हो बहस!दिसंबर में पटना से नालंदा तक सजेगा खेलों का मैदान, बिहार राज्य खेल 2026 में 20 से अधिक विधाओं की होगी भिड़ंत!हिमाचल को हराकर बिहार क्वार्टरफाइनल में, कबड्डी कोर्ट पर मेजबान टीम का दमदार प्रदर्शन!
No menu items available
BREAKING
पुराना प्यार लौटाना हो या पैसा कमाना, इंटरनेट पर मिल रहा हर मर्ज का जादुई टोटका!चूहे को मारने के आरोप में 4 युवकों पर FIR, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन!SIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार पर पुराना मामला फिर खुला, ₹2 करोड़ रिश्वत मांगने के आरोपों की होगी जांच!गुवाहाटी शूटआउट के आरोपी का एनकाउंटर, होटल में 5 लोगों की हत्या का था आरोप; SI की पिस्टल छीनने की कोशिश में मारा गया!रात में पटाखे जलाए, फिर घूमने निकले 5 दोस्त; कुत्ता सामने आया तो बाइक डिवाइडर से टकराई, दो भाइयों समेत 3 की मौत!युवाओं से संवाद का दावा, सवाल आया तो जवाब से किनारा; छात्रा के सवाल पर भाजपा नेता की बोलती बंद?ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ घूंघट में दिखे थानाध्यक्ष; वीडियो वायरल होते ही बोले- AI से बनाया गया, SP ने बैठाई जांच!शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!बंगाल में बना वीडियो, बिहार की घटना बताकर किया पोस्ट; मोतिहारी में युवक गिरफ्तार!बिहार में नवंबर के अंत से दौड़ेंगी ‘भारत टैक्सी’; पटना समेत 4 जिलों में होगी शुरुआत, 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़े!जमीन की मापी भी बिना घूस नहीं; 7 हजार लेते दो अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने गया में की कार्रवाई!मधुबनी में हालात बेकाबू; मृतक के घर पहुंचे DM का महिला ने पकड़ा कॉलर, सुरक्षा गार्डों ने निकाला बाहर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पुराना प्यार लौटाना हो या पैसा कमाना, इंटरनेट पर मिल रहा हर मर्ज का जादुई टोटका!
1 minute ago
चूहे को मारने के आरोप में 4 युवकों पर FIR, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन!
7 minutes ago
SIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार पर पुराना मामला फिर खुला, ₹2 करोड़ रिश्वत मांगने के आरोपों की होगी जांच!
14 minutes ago
गुवाहाटी शूटआउट के आरोपी का एनकाउंटर, होटल में 5 लोगों की हत्या का था आरोप; SI की पिस्टल छीनने की कोशिश में मारा गया!
25 minutes ago
रात में पटाखे जलाए, फिर घूमने निकले 5 दोस्त; कुत्ता सामने आया तो बाइक डिवाइडर से टकराई, दो भाइयों समेत 3 की मौत!
47 minutes ago

ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ घूंघट में दिखे थानाध्यक्ष; वीडियो वायरल होते ही बोले- AI से बनाया गया, SP ने बैठाई जांच!

आरा (भोजपुर): भोजपुर जिले के बहोरनपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में...

आरा (भोजपुर): भोजपुर जिले के बहोरनपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। वायरल वीडियो में थानाध्यक्ष एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में डांसर उनके सिर पर अपना दुपट्टा डालकर घूंघट करती दिखाई देती है और उनके सामने डांस करती है। वीडियो को लेकर सवाल उठने के बाद थानाध्यक्ष अजय कुमार ने इसे AI जनरेटेड बताया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने जगदीशपुर डीएसपी रवि कुमार को जांच का आदेश दिया है।

महानवमी के कार्यक्रम का बताया जा रहा वीडियो

जानकारी के अनुसार, यह मामला बहोरनपुर थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव का बताया जा रहा है। यहां दुर्गा पूजा की महानवमी के अवसर पर नवयुवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में आयोजकों ने ऑर्केस्ट्रा डांसर्स को बुलाया था। बताया जाता है कि थानाध्यक्ष अजय कुमार को भी मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।

कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष अतिथियों की पहली पंक्ति में बैठे थे। इसी बीच मंच पर डांस कर रही एक डांसर नीचे उतरी और उनके पास पहुंच गई। सामने आए वीडियो में डांसर उनके सिर पर अपना दुपट्टा डालती नजर आती है। इसके बाद वह उनके सामने कुछ देर तक डांस करती दिखाई देती है। इस दौरान थानाध्यक्ष अपनी कुर्सी पर बैठे शांत नजर आ रहे हैं।

वीडियो को AI जनरेटेड बता रहे थानाध्यक्ष

वीडियो सामने आने के बाद जब थानाध्यक्ष अजय कुमार से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने इसे AI जनरेटेड बताया। यानी उनका दावा है कि वीडियो कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से तैयार किया गया है। हालांकि, वीडियो की वास्तविकता को लेकर अभी आधिकारिक जांच पूरी नहीं हुई है।

SP ने DSP को सौंपी जांच की जिम्मेदारी

मामले की जानकारी मिलने के बाद भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने जगदीशपुर डीएसपी रवि कुमार को जांच का निर्देश दिया है। एसपी के आदेश पर डीएसपी बहोरनपुर थाना और संबंधित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल कर रहे हैं।

डीएसपी रवि कुमार के अनुसार, पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता, उसके वास्तविक संदर्भ और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वीडियो वास्तविक है या इसमें किसी तरह की डिजिटल छेड़छाड़ अथवा AI तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। वीडियो की सत्यता और घटना के पूरे संदर्भ की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़े: शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top