15
BREAKING NEWS
मचान पर नींद बनी आखिरी रात; नंदन की गोली मारकर हत्या, जाँच में जुटी कटिहार पुलिस!सैलाब के बीच बिहार पहुंचे शिवराज, बोले- ‘2016 से भी भीषण बाढ़’; नुकसान का होगा आकलन!रायपुर में बिहार का दमखम; हिमांशु और विशाल का भारतीय टीम में चयन, ISF जिम्नासियाड में दिखाएंगे जलवा!‘पैसे लेकर टिकट’ के आरोप से गरमाया गया का कार्यक्रम; कार्यकर्ता ने खोला मोर्चा तो मंत्री ने छीना माइक, VIDEO वायरल!होटल में चल रहा था संदिग्ध धंधा? SDM की रेड से मचा हड़कंप, 4 महिलाएं समेत 5 हिरासत में!आर्केस्ट्रा की चमक के पीछे छिपा ‘काला सच’? मधुबनी में 40 नाबालिग रेस्क्यू, 15 गिरफ्तार!बेटी ने अपनी पसंद से की शादी तो पिता ने ‘जिंदा’ बेटी की निकाल दी शवयात्रा, पुतले का किया दाह संस्कार!बॉर्डर पर ‘चाची’ का साम्राज्य; महिला तस्कर गिरफ्तार, 200 करोड़ की संपत्ति की जांच!गया में पिंडदान का ‘डिजिटल मॉडल’ बना विवाद, पंडा समाज ने उठाए धार्मिक परंपरा पर सवाल!पटना ओवरब्रिज पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप; क्रेन से पुलिस ने सुरक्षित उतारा!सड़क पर 8 फीट का ‘सरप्राइज’, मगरमच्छ देखते ही सहमे ग्रामीण; वन विभाग ने किया रेस्क्यू!लखीसराय में लगा सरकारी सेवाओं का दरबार, कमिश्नर ने घोषैठ सहयोग शिविर का किया निरीक्षण!लखीसराय में निगरानी का छापा, 28 हजार रिश्वत लेते BPRO ब्रजेश कुमार गिरफ्तार!बरबीघा में दिनकर जयंती का तीसरा दिन, कविताओं से गूंजा पी.एम. श्री +2 विद्यालय!पवन सिंह के गढ़ में पहुंचीं अक्षरा सिंह, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; बोलीं- इसी मिट्टी ने मुझे बनाया!
No menu items available
BREAKING
मचान पर नींद बनी आखिरी रात; नंदन की गोली मारकर हत्या, जाँच में जुटी कटिहार पुलिस!सैलाब के बीच बिहार पहुंचे शिवराज, बोले- ‘2016 से भी भीषण बाढ़’; नुकसान का होगा आकलन!रायपुर में बिहार का दमखम; हिमांशु और विशाल का भारतीय टीम में चयन, ISF जिम्नासियाड में दिखाएंगे जलवा!‘पैसे लेकर टिकट’ के आरोप से गरमाया गया का कार्यक्रम; कार्यकर्ता ने खोला मोर्चा तो मंत्री ने छीना माइक, VIDEO वायरल!होटल में चल रहा था संदिग्ध धंधा? SDM की रेड से मचा हड़कंप, 4 महिलाएं समेत 5 हिरासत में!आर्केस्ट्रा की चमक के पीछे छिपा ‘काला सच’? मधुबनी में 40 नाबालिग रेस्क्यू, 15 गिरफ्तार!बेटी ने अपनी पसंद से की शादी तो पिता ने ‘जिंदा’ बेटी की निकाल दी शवयात्रा, पुतले का किया दाह संस्कार!बॉर्डर पर ‘चाची’ का साम्राज्य; महिला तस्कर गिरफ्तार, 200 करोड़ की संपत्ति की जांच!गया में पिंडदान का ‘डिजिटल मॉडल’ बना विवाद, पंडा समाज ने उठाए धार्मिक परंपरा पर सवाल!पटना ओवरब्रिज पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप; क्रेन से पुलिस ने सुरक्षित उतारा!सड़क पर 8 फीट का ‘सरप्राइज’, मगरमच्छ देखते ही सहमे ग्रामीण; वन विभाग ने किया रेस्क्यू!लखीसराय में लगा सरकारी सेवाओं का दरबार, कमिश्नर ने घोषैठ सहयोग शिविर का किया निरीक्षण!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मचान पर नींद बनी आखिरी रात; नंदन की गोली मारकर हत्या, जाँच में जुटी कटिहार पुलिस!
3 hours ago
सैलाब के बीच बिहार पहुंचे शिवराज, बोले- ‘2016 से भी भीषण बाढ़’; नुकसान का होगा आकलन!
4 hours ago
रायपुर में बिहार का दमखम; हिमांशु और विशाल का भारतीय टीम में चयन, ISF जिम्नासियाड में दिखाएंगे जलवा!
4 hours ago
‘पैसे लेकर टिकट’ के आरोप से गरमाया गया का कार्यक्रम; कार्यकर्ता ने खोला मोर्चा तो मंत्री ने छीना माइक, VIDEO वायरल!
4 hours ago
होटल में चल रहा था संदिग्ध धंधा? SDM की रेड से मचा हड़कंप, 4 महिलाएं समेत 5 हिरासत में!
4 hours ago

बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!

शेखपुरा: शेखपुरा के घाटकुसुम्भा प्रखंड में जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति को लेकर आंदोलन शुरू हो गया है। क्षेत्र को...

शेखपुरा: शेखपुरा के घाटकुसुम्भा प्रखंड में जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति को लेकर आंदोलन शुरू हो गया है। क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू राज मंडल मंगलवार से प्रखंड मुख्यालय के दुर्गा मंदिर के समीप अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंचे।

घाटकुसुम्भा प्रखंड के कई गांवों में लंबे समय से पानी जमा रहने और खेतों के प्रभावित होने का दावा किया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक जलजमाव के कारण खेती, आवागमन, रोजगार और पशुओं के चारे से जुड़ी समस्याएं बढ़ गई हैं। इसके बावजूद प्रखंड को अब तक बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित नहीं किए जाने को लेकर लोगों में नाराजगी है।

‘पानी की मार झेल रहे गांव, राहत का इंतजार’

अनशन पर बैठे पप्पू राज मंडल का कहना है कि आंदोलन किसी व्यक्तिगत मांग को लेकर नहीं, बल्कि प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर शुरू किया गया है। उन्होंने प्रशासन से घाटकुसुम्भा की जमीनी स्थिति का आकलन कराने और प्रभावित गांवों का सर्वे कराने की मांग की है।

उनका कहना है कि क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित किए जाने के बाद प्रभावित परिवारों को सरकारी स्तर पर मिलने वाली राहत और आवश्यक सुविधाओं का रास्ता साफ हो सकता है।

बड़हिया का उदाहरण देकर उठाया सवाल

आंदोलन से जुड़े लोगों ने पड़ोसी लखीसराय जिले के बड़हिया प्रखंड का उदाहरण देते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि समान परिस्थितियों में वहां प्रभावित लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है, जबकि घाटकुसुम्भा के ग्रामीण राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि कोयला समेत आसपास के गांवों में जलजमाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन को मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का आकलन करना चाहिए।

अनशन को मिला स्थानीय लोगों का समर्थन

पप्पू राज मंडल के अनशन को स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का समर्थन मिल रहा है। शिवशंकर महतो, रघुनन्दन कुमार, सचिन कुमार, दीपक कुमार, रामाश्रेय मुखिया, सुरेन्द्र साव, सतीश सर, राजाराम महतो, चन्दन कुमार, नंदन कुमार, राजेश कुमार, अमीर मंडल और विजय सर समेत कई लोगों ने आंदोलन के समर्थन की बात कही।

समर्थन में पहुंचे लोगों ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का स्थायी समाधान जरूरी है। लोगों ने घाटकुसुम्भा को बाढ़ग्रस्त घोषित करने के साथ जलजमाव से प्रभावित परिवारों को राहत देने की मांग उठाई।

‘मांग पूरी होने तक जारी रहेगा अनशन’

अनशनकारियों ने कहा कि जब तक प्रशासन उनकी मांग पर गंभीरता से विचार कर ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने यह भी संकेत दिया कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को आगे और व्यापक किया जा सकता है।

फिलहाल घाटकुसुम्भा में शुरू हुआ यह अनशन प्रशासन के लिए एक नई चुनौती बन गया है। अब देखना होगा कि जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति को लेकर प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाया जाता है।

ये खबर भी पढ़े: बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top