15
BREAKING NEWS
बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियां दिखाएगी दम, 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा रवाना!राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारियों को मिला नोटिस तामिला का टास्क!अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!सम्राट सरकार पर तेजस्वी का सियासी प्रहार, अशोक चौधरी को बताया ‘फर्जी मंत्री’; बोले- संविधान को कूड़े में फेंक दिया!प्रखंड प्रमुख की संपत्ति पर EOU का बड़ा प्रहार; आय से 259.94% अधिक संपत्ति का आरोप, चार ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी!एक तरफ मंत्री की कुर्सी, दूसरी तरफ प्रोफेसर की नौकरी! अशोक चौधरी के लिए ‘लाभ का पद’ बना कानूनी पहेली, MLC सदस्यता पर मंडराया संकट?
No menu items available
BREAKING
बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियां दिखाएगी दम, 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा रवाना!राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारियों को मिला नोटिस तामिला का टास्क!अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!
44 minutes ago
बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!
50 minutes ago
बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!
56 minutes ago
नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!
4 hours ago
दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!
4 hours ago

Bihar: मोतिहारी के आवासीय स्कूल में खाने में कीड़े मिलने का आरोप, 20 घंटे धरने पर बैठे छात्र; DM ने दिया कार्रवाई का भरोसा!

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के सुगौली स्थित भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय में अव्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों का...

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के सुगौली स्थित भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय में अव्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों का आक्रोश सामने आया। खराब भोजन, पढ़ाई की व्यवस्था और स्कूल की बदहाल सुविधाओं का आरोप लगाते हुए छात्र करीब 20 घंटे तक धरने और भूख हड़ताल पर बैठे रहे। मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी समेत प्रशासनिक अधिकारियों की टीम विद्यालय पहुंची और छात्रों की शिकायतें सुनीं।

अधिकारियों के आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया।

मेन्यू के मुताबिक खाना नहीं मिलने का आरोप

छात्रों ने अधिकारियों से शिकायत की कि उन्हें निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जाता है। उनका आरोप है कि भोजन की गुणवत्ता भी खराब रहती है और कई बार खाने की सामग्री में कीड़े मिलने की स्थिति सामने आई है।

छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि बीती रात खराब भोजन की शिकायत करने पर एक छात्र के साथ मारपीट की गई और उसे कमरे में बंद कर दिया गया। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

टूटी रेलिंग से लेकर खराब RO तक की शिकायत

छात्रों ने विद्यालय की कई अन्य समस्याओं को भी अधिकारियों के सामने रखा। उनके अनुसार, कुछ दिन पहले सीढ़ी की टूटी रेलिंग के कारण एक छात्र गिर गया था। परिसर में कई नल खराब हैं और आरओ भी काम नहीं कर रहा है। इंटरनेट सुविधा को लेकर भी छात्रों ने परेशानी बताई।

एक अन्य छात्र ने बताया कि विद्यालय में कक्षा एक से 12वीं तक करीब 500 छात्रों का नामांकन है, जबकि उपलब्ध बेड की संख्या करीब 300 है। छात्रों के अनुसार, इस वजह से आवासीय व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

जांच में सामने आईं कई खामियां

छात्रों के धरने की जानकारी मिलने के बाद डीएम सौरभ सुमन यादव, सदर एसडीएम अरुण कुमार, एसडीपीओ दिलीप कुमार सिंह, सहायक कल्याण निदेशक ललन ऋषि समेत अन्य अधिकारी विद्यालय पहुंचे।

अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत करने के साथ विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जांच के दौरान भोजन, साफ-सफाई, पेयजल, आरओ, इंटरनेट और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी कई कमियां सामने आने की बात कही गई।

खाना बनाने वाली टीम बदलने का निर्देश

जांच के बाद अधिकारियों ने तत्काल विद्यालय में खाना बनाने वाली टीम को बदलने का निर्देश दिया। साथ ही छात्रों की मेस कमेटी गठित करने का फैसला लिया गया, जो प्रतिदिन भोजन की गुणवत्ता की निगरानी करेगी।

विद्यालय में साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल, आरओ और सीढ़ी की रेलिंग को दुरुस्त कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्राचार्य की भूमिका की भी होगी जांच

सदर एसडीएम अरुण कुमार ने कहा कि विद्यालय की अव्यवस्था और कुप्रबंधन से संबंधित पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। प्राचार्य की भूमिका की भी जांच होगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

डीएम सौरभ सुमन यादव ने बताया कि बच्चों के अनशन की सूचना मिलने के बाद टीम को विद्यालय भेजा गया था। जांच में भोजन की गुणवत्ता खराब पाए जाने की बात सामने आई, जिसके बाद खाना बनाने वाली टीम को तत्काल बदल दिया गया। उन्होंने प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को लिखे जाने की भी जानकारी दी।

प्रशासन के आश्वासन के बाद छात्रों ने करीब 20 घंटे से जारी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। अब छात्रों की शिकायतों पर विभागीय कार्रवाई और विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार की निगरानी महत्वपूर्ण होगी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: बेतिया में थाने पर धावा, गिरफ्तार महिला को छुड़ाने पहुंचे ग्रामीण, पुलिस से भिड़े; 9 गिरफ्तार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top