22
BREAKING NEWS
मोतिहारी के गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पुलिस जांच में जुटी!लखीसराय में मातृत्व से जुड़ी उम्मीदों को मिला सहारा, श्रीराधे हॉस्पिटल में 40 महिलाओं को मुफ्त परामर्श!लखीसराय में 23 सितंबर को सजेगी कविता की महफिल, दिनकर जयंती पर जुटेंगे नामचीन कवि!बिहार में बाढ़-सूखे पर तेजस्वी की मांग, प्रभावित किसानों को 15 हजार देने की अपील!बक्सर में BJP विधायक विनय बिहारी ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल, चुनावी भुगतान और कर्ज पर उठाई बात!लग्जरी कार में नजर आने के बाद चर्चा में मैथिली ठाकुर, कांग्रेस प्रवक्ता ने कसा तंज!बिहार NDA में सत्ता संतुलन की चर्चा, JDU को मिल सकता है विधान परिषद सभापति पद!बरौनी सुधा डेयरी में 100 करोड़ से अधिक का घोटाला, पूर्व MD और चेयरमैन पर FIR!बिहार में बुलेट ट्रेन की तैयारी तेज, पटना से दिल्ली 4 घंटे 41 मिनट में पहुंचने का अनुमान!बेटी हुई तो बजे बैंड-बाजा, रास्ते में बरसे फूल; कटिहार में ‘परी’ की घर वापसी ने खींचा ध्यान!दानापुर की हल्दी में बड़ा खुलासा, 70% नमूनों में मानक से ज्यादा मिला लेड क्रोमेट!प्री-बोर्ड में असफलता से IPS तक का सफर, मुजफ्फरपुर सिटी SP मोहिबुल्लाह अंसारी को अमेरिका में अवार्ड!सीतामढ़ी में मुखिया पति का बार बालाओं के साथ वीडियो वायरल!नालंदा में ₹1 हजार का बकाया बना ₹4 लाख; नहीं देने पर बंधक बनाकर पीट-पीटकर मजदूर की हत्या!मोतिहारी बॉर्डर पर मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, तीन नेपाली नाबालिगों का रेस्क्यू!
No menu items available
BREAKING
मोतिहारी के गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पुलिस जांच में जुटी!लखीसराय में मातृत्व से जुड़ी उम्मीदों को मिला सहारा, श्रीराधे हॉस्पिटल में 40 महिलाओं को मुफ्त परामर्श!लखीसराय में 23 सितंबर को सजेगी कविता की महफिल, दिनकर जयंती पर जुटेंगे नामचीन कवि!बिहार में बाढ़-सूखे पर तेजस्वी की मांग, प्रभावित किसानों को 15 हजार देने की अपील!बक्सर में BJP विधायक विनय बिहारी ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल, चुनावी भुगतान और कर्ज पर उठाई बात!लग्जरी कार में नजर आने के बाद चर्चा में मैथिली ठाकुर, कांग्रेस प्रवक्ता ने कसा तंज!बिहार NDA में सत्ता संतुलन की चर्चा, JDU को मिल सकता है विधान परिषद सभापति पद!बरौनी सुधा डेयरी में 100 करोड़ से अधिक का घोटाला, पूर्व MD और चेयरमैन पर FIR!बिहार में बुलेट ट्रेन की तैयारी तेज, पटना से दिल्ली 4 घंटे 41 मिनट में पहुंचने का अनुमान!बेटी हुई तो बजे बैंड-बाजा, रास्ते में बरसे फूल; कटिहार में ‘परी’ की घर वापसी ने खींचा ध्यान!दानापुर की हल्दी में बड़ा खुलासा, 70% नमूनों में मानक से ज्यादा मिला लेड क्रोमेट!प्री-बोर्ड में असफलता से IPS तक का सफर, मुजफ्फरपुर सिटी SP मोहिबुल्लाह अंसारी को अमेरिका में अवार्ड!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मोतिहारी के गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पुलिस जांच में जुटी!
50 minutes ago
लखीसराय में मातृत्व से जुड़ी उम्मीदों को मिला सहारा, श्रीराधे हॉस्पिटल में 40 महिलाओं को मुफ्त परामर्श!
57 minutes ago
लखीसराय में 23 सितंबर को सजेगी कविता की महफिल, दिनकर जयंती पर जुटेंगे नामचीन कवि!
1 hour ago
बिहार में बाढ़-सूखे पर तेजस्वी की मांग, प्रभावित किसानों को 15 हजार देने की अपील!
1 hour ago
बक्सर में BJP विधायक विनय बिहारी ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल, चुनावी भुगतान और कर्ज पर उठाई बात!
1 hour ago

बगहा में बाढ़ का संकट गहराया, घरों में घुसा पानी; खाने-पीने का संकट शुरू!

बगहा: इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम चम्पारण जिले से सामने आ रही है, जहां दियारा के निचले इलाकों में...

बगहा: इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम चम्पारण जिले से सामने आ रही है, जहां दियारा के निचले इलाकों में बाढ़ ने तबाही मचा दी है। बगहा-2 प्रखंड के लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत अंतर्गत चकदहवा, झंडवा टोला और बीन टोली में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है। बताया जा रहा है कि नेपाल के तराई क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंडक नदी समेत कई नदियां उफान पर हैं।

वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बैराज से करीब 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। गंडक, मसान और रोहुआ नाला के उफान पर होने से बाढ़ का पानी तेजी से गांवों में फैल रहा है। झंडवा टोला के कई परिवार अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों की ओर पलायन करने को मजबूर हो गए हैं।

चकदहवा और आसपास के इलाकों में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा के पास बसे इन गांवों में करीब 250 से 300 घर हैं, जो अब बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। गांव तक पहुंचने वाला कच्चा रास्ता पिछले तीन दिनों से 4-5 फीट पानी में डूबा हुआ है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।

बाढ़ प्रभावित लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शीतला देवी नामक महिला ने बताया कि घरों में पानी घुसने से जलावन भीग गया है और राशन-অনाज भी खराब हो गया है। ऐसे में खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है। कई परिवारों के पास एलपीजी गैस नहीं है, जिससे उन्हें भोजन के लिए दूसरे घरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक प्रशासन की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची है, जिससे उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं। हालांकि, बगहा-2 के अंचलाधिकारी वसीम अकरम ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जिला प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही निर्देश मिलेंगे, राहत और बचाव कार्य शुरू किया जाएगा, जिसमें सामुदायिक रसोई की व्यवस्था भी शामिल है।

इस बीच, गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे आने वाले दिनों में बाढ़ की स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: सम्राट चौधरी का नाम आते ही बोले- मत पूछिए… मरवा देंगे! आखिर गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?

परवेज आलम, बगहा (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top