5
BREAKING NEWS
न कोई ब्रश, न कोई कैनवास… जमीन पर रंगों से छात्राओं ने रच दी कलाकारी, बरबीघा के स्कूल में दिखा हुनर!शेखपुरा के स्काउट-गाइड को मिलेगी नई पहचान? DEO ने गतिविधियों के विस्तार के साथ स्थायी कार्यालय का दिया भरोसा!कभी रंगोली में सजे रंग, तो कभी छठ गीतों पर झूमी आस्था; लाल इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली-छठ का अनूठा उत्सव!स्मैक तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने निकले टाइगर मोबाइल जवान की हत्या; दरधा नदी में मिला धनेश्वर यादव का शव, चार गिरफ्तार!लखीसराय ROB पुल ने बदला भारी वाहनों का रास्ता, छठ-दिवाली पर जाम से बचाने के लिए प्रशासन का नया ट्रैफिक प्लान; 16 नवंबर तक इन रूटों से होगा परिचालन!खबर का असर: बंगाली पर में दूषित पानी की समस्या पर जागा नगर परिषद, लीकेज पाइप की कराई मरम्मत!सहरसा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, टैक्स बकाया तो गाड़ी ब्लैकलिस्ट; लाइसेंस भी होगा सस्पेंड!सहरसा में सिविल सर्जन पर थप्पड़ मारने का आरोप, हाजिरी की फाइल पर छिड़ा विवाद; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!लाल इंटरनेशनल स्कूल परिसर बना आस्था का केंद्र, नन्हे-मुन्नों ने राम दरबार की आरती उतारी और छठ की परंपरा को किया जीवंत!धनतेरस पर पटना के बाजारों में खरीदारी का महाउत्सव, सोना-चांदी से लेकर SUV और AI गैजेट्स तक मची होड़!छठ-दिवाली से पहले एक्शन में DM शैलेंद्र कुमार, सड़क के गड्ढों से लेकर बाजार की गंदगी तक पर सख्ती; अधिकारियों को दिए निर्देश!जिस दुकान में कभी करता था काम, उसी की चांदी लूटने की रच दी साजिश; 6.8 किलो चांदी लूटकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार!पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी JP यादव समेत तीन ढेर!पहले भी हुए थे हमले, अब चली गई जान; अरवल में अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी को गोलियों से भूना, मौत!ना नदी, ना तालाब... आखिर स्कूल परिसर में ऐसा क्या हुआ कि छात्राएं बन गईं छठ व्रती?
No menu items available
BREAKING
न कोई ब्रश, न कोई कैनवास… जमीन पर रंगों से छात्राओं ने रच दी कलाकारी, बरबीघा के स्कूल में दिखा हुनर!शेखपुरा के स्काउट-गाइड को मिलेगी नई पहचान? DEO ने गतिविधियों के विस्तार के साथ स्थायी कार्यालय का दिया भरोसा!कभी रंगोली में सजे रंग, तो कभी छठ गीतों पर झूमी आस्था; लाल इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली-छठ का अनूठा उत्सव!स्मैक तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने निकले टाइगर मोबाइल जवान की हत्या; दरधा नदी में मिला धनेश्वर यादव का शव, चार गिरफ्तार!लखीसराय ROB पुल ने बदला भारी वाहनों का रास्ता, छठ-दिवाली पर जाम से बचाने के लिए प्रशासन का नया ट्रैफिक प्लान; 16 नवंबर तक इन रूटों से होगा परिचालन!खबर का असर: बंगाली पर में दूषित पानी की समस्या पर जागा नगर परिषद, लीकेज पाइप की कराई मरम्मत!सहरसा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, टैक्स बकाया तो गाड़ी ब्लैकलिस्ट; लाइसेंस भी होगा सस्पेंड!सहरसा में सिविल सर्जन पर थप्पड़ मारने का आरोप, हाजिरी की फाइल पर छिड़ा विवाद; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!लाल इंटरनेशनल स्कूल परिसर बना आस्था का केंद्र, नन्हे-मुन्नों ने राम दरबार की आरती उतारी और छठ की परंपरा को किया जीवंत!धनतेरस पर पटना के बाजारों में खरीदारी का महाउत्सव, सोना-चांदी से लेकर SUV और AI गैजेट्स तक मची होड़!छठ-दिवाली से पहले एक्शन में DM शैलेंद्र कुमार, सड़क के गड्ढों से लेकर बाजार की गंदगी तक पर सख्ती; अधिकारियों को दिए निर्देश!जिस दुकान में कभी करता था काम, उसी की चांदी लूटने की रच दी साजिश; 6.8 किलो चांदी लूटकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

न कोई ब्रश, न कोई कैनवास… जमीन पर रंगों से छात्राओं ने रच दी कलाकारी, बरबीघा के स्कूल में दिखा हुनर!
2 hours ago
शेखपुरा के स्काउट-गाइड को मिलेगी नई पहचान? DEO ने गतिविधियों के विस्तार के साथ स्थायी कार्यालय का दिया भरोसा!
2 hours ago
कभी रंगोली में सजे रंग, तो कभी छठ गीतों पर झूमी आस्था; लाल इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली-छठ का अनूठा उत्सव!
2 hours ago
स्मैक तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने निकले टाइगर मोबाइल जवान की हत्या; दरधा नदी में मिला धनेश्वर यादव का शव, चार गिरफ्तार!
3 hours ago
लखीसराय ROB पुल ने बदला भारी वाहनों का रास्ता, छठ-दिवाली पर जाम से बचाने के लिए प्रशासन का नया ट्रैफिक प्लान; 16 नवंबर तक इन रूटों से होगा परिचालन!
9 hours ago

बेटी हुई तो बजे बैंड-बाजा, रास्ते में बरसे फूल; कटिहार में ‘परी’ की घर वापसी ने खींचा ध्यान!

कटिहार: बेटी के जन्म पर खुशी मनाने की बातें तो अक्सर सुनने को मिलती हैं, लेकिन कटिहार के हृदयगंज के...

कटिहार: बेटी के जन्म पर खुशी मनाने की बातें तो अक्सर सुनने को मिलती हैं, लेकिन कटिहार के हृदयगंज के झा परिवार ने इसे अपनी खुशी के जश्न में बदल दिया। दूसरी संतान के रूप में बेटी के जन्म के बाद परिवार ने अस्पताल से उसकी घर वापसी को खास बनाया। बैंड-बाजे के साथ बच्ची को घर लाया गया, रास्ते में फूल बरसाए गए और घर पहुंचने पर मिठाइयां बांटी गईं।

17 सितंबर को जन्म, प्यार से रखा ‘लुक्कू’ नाम

झा परिवार में 17 सितंबर को बेटी का जन्म हुआ। परिवार ने प्यार से उसका नाम ‘लुक्कू’ रखा है। बच्ची के जन्म के बाद घर में खुशी का माहौल था। परिवार ने तय किया कि उसकी घर वापसी भी यादगार तरीके से की जाएगी।

20 सितंबर को बच्ची की मां सोमिल झा को अस्पताल से छुट्टी मिली। इसके बाद सर्वमंगल दुर्गा मंदिर परिसर से परिवार ने बच्ची के घर लौटने का जश्न शुरू किया। बैंड-बाजे के साथ परिजन बच्ची को लेकर हृदयगंज स्थित घर पहुंचे। इस दौरान परिवार के लोग खुशी में शामिल रहे और रास्ते में लोगों को बेटी के सम्मान का संदेश भी दिया।

दादा बोले- बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं

बच्ची के दादा ध्रुवचंद्र झा ने कहा कि उनके घर में बेटी का आगमन खुशी का अवसर है। उनके मुताबिक, परिवार ने बेटे के जन्म पर भी खुशी मनाई थी और बेटी के जन्म पर भी उसी उत्साह से जश्न मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज के विकास में बेटियों की भी उतनी ही अहम भूमिका है।

दादी किरण झा ने भी कहा कि उनके लिए बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं है। पोती के जन्म से परिवार बेहद खुश है और इसी खुशी में यह आयोजन किया गया।

मां बोलीं- ससुराल वालों ने दिया हौसला

बच्ची की मां सोमिल झा ने कहा कि वह अपनी दूसरी बेटी के जन्म से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि सास-ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों ने जिस तरह बेटी के जन्म पर खुशी जताई, उससे उन्हें भी काफी अच्छा महसूस हुआ।

परिवार की खुशी में शामिल मदनलाल मंडल ने कहा कि समाज में अक्सर बेटे को वंश बढ़ाने से जोड़ा जाता है, लेकिन बेटियों के बिना अगली पीढ़ी की कल्पना भी संभव नहीं है। उन्होंने झा परिवार की पहल को सकारात्मक संदेश देने वाला बताया।

छोटी पहल, बड़ा सामाजिक संदेश

झा परिवार की यह पहल एक निजी खुशी से आगे सामाजिक संदेश भी देती नजर आई। बेटी के जन्म को उत्सव से जोड़कर परिवार ने यह दिखाने की कोशिश की कि संतान के रूप में बेटा और बेटी दोनों का स्वागत समान खुशी के साथ किया जा सकता है।

बैंड-बाजे और फूलों के बीच ‘लुक्कू’ की घर वापसी भले ही एक परिवार का निजी जश्न था, लेकिन इसने बेटी के जन्म को लेकर समाज में सकारात्मक सोच को लेकर चर्चा जरूर छेड़ दी।

ये खबर भी पढ़े: दानापुर की हल्दी में बड़ा खुलासा, 70% नमूनों में मानक से ज्यादा मिला लेड क्रोमेट!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top