12
BREAKING NEWS
तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!गांधी जयंती पर सदर अस्पताल में दिखा स्वच्छता और सेवा का अनोखा संगम, सफाई कर्मियों का सम्मान; 50 टीबी मरीजों को मिली मदद!2.435 किलो स्मैक के साथ भाई-बहन गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपये कैश बरामद!रोहिणी आचार्य की पटना वापसी से तेजस्वी की बढ़ी मुश्किल, MLC चुनाव से पहले डबल चैलेंज!कोरिया का तीरंदाजी किला ढहा, भारत की बेटियों ने रचा इतिहास; पहली बार रिकर्व में जीता एशियन गेम्स गोल्ड!गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभक्ति से सराबोर हुआ लाल इंटरनेशनल स्कूल, बच्चों ने लिया महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प!बेगूसराय अकेले प्रेमी युगल को मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, वीडियो वायरल!न भाषा एक, न देश एक… फिर भी गया में एक ही आस्था; पूर्वजों के मोक्ष के लिए विदेशों से पहुंचे पिंडदानी!जब अफसरों ने थामी झाड़ू, रामगढ़ चौक बाजार में बदली तस्वीर; ‘एक घंटा, एक साथ’ का दिखा असर!रोको-टोको में पुलिस दीदी ने रोका तो युवक ने जड़ दिया थप्पड़… पूरी घटना CCTV में कैद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस!शराबबंदी वाली सरकार में शराब केस वाले को युवा जदयू की कमान; नियुक्ति पर उठे सवाल!
No menu items available
BREAKING
तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!गांधी जयंती पर सदर अस्पताल में दिखा स्वच्छता और सेवा का अनोखा संगम, सफाई कर्मियों का सम्मान; 50 टीबी मरीजों को मिली मदद!2.435 किलो स्मैक के साथ भाई-बहन गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपये कैश बरामद!रोहिणी आचार्य की पटना वापसी से तेजस्वी की बढ़ी मुश्किल, MLC चुनाव से पहले डबल चैलेंज!कोरिया का तीरंदाजी किला ढहा, भारत की बेटियों ने रचा इतिहास; पहली बार रिकर्व में जीता एशियन गेम्स गोल्ड!गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभक्ति से सराबोर हुआ लाल इंटरनेशनल स्कूल, बच्चों ने लिया महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प!बेगूसराय अकेले प्रेमी युगल को मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, वीडियो वायरल!न भाषा एक, न देश एक… फिर भी गया में एक ही आस्था; पूर्वजों के मोक्ष के लिए विदेशों से पहुंचे पिंडदानी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!
2 hours ago
जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!
2 hours ago
साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!
2 hours ago
गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!
3 hours ago
शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!
3 hours ago

Bihar: माफियाओं की काली कमाई पर बिहार पुलिस का सबसे बड़ा वार, 256 अपराधियों की संपत्ति जब्ती की तैयारी!

पटना: बिहार में संगठित अपराध, जमीन माफिया, पेपर लीक गिरोह और आर्थिक अपराधियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी...

पटना: बिहार में संगठित अपराध, जमीन माफिया, पेपर लीक गिरोह और आर्थिक अपराधियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने राज्यभर में अपना नेटवर्क मजबूत करते हुए सभी 12 पुलिस रेंज में विशेष सेल गठित करने का फैसला लिया है। साथ ही प्रत्येक जिले में ईओयू के एक-एक इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है।

ईओयू के एडीजी डॉ. अमित कुमार जैन के अनुसार, अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने वाले 256 कुख्यात अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग कानून (PMLA) के तहत कार्रवाई के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) को प्रस्ताव भेजा गया है। इनमें कई बड़े अपराधी और संगठित गिरोह संचालक शामिल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, केवल 12 जून 2026 के बाद से ही 10 बड़े अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया है। जांच में इनके पास करीब 108.93 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति का पता चला है।

जमीन माफिया और अपराधियों पर शिकंजा

हाल के दिनों में ईओयू ने कई बड़ी कार्रवाई की हैं। नालंदा के चर्चित जमीन माफिया संतोष डाउन के 25 ठिकानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये नकद और बड़ी संख्या में जमीन के दस्तावेज बरामद किए गए। वहीं जमुई के गुड्डू यादव के ठिकानों से नकदी, जमीन के कागजात और सरकारी अभिलेख बरामद होने का दावा किया गया है।

सीमा क्षेत्रों में विशेष निगरानी

नेपाल और पश्चिम बंगाल से सटी बिहार की सीमाओं पर तस्करी तथा आर्थिक अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए 8 जिलों के 14 पुलिस अनुमंडलों में बॉर्डर इकोनॉमिक इंटेलिजेंस यूनिट का गठन किया गया है। इसके अलावा नकली ब्रांड और फर्जी उत्पादों के कारोबार पर कार्रवाई के लिए बौद्धिक संपदा अपराध शाखा भी बनाई गई है।

इन चर्चित मामलों पर भी नजर

ईओयू की निगाह अब कई बड़े मामलों पर है। सूत्रों के अनुसार, पेपर लीक माफिया संजीव मुखिया और गोल्ड रॉबरी किंग सुबोध सिंह की संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है।

अधिकारियों का मानना है कि केवल गिरफ्तारी से अपराधी गिरोह खत्म नहीं होते। उनकी आर्थिक ताकत खत्म करना ज्यादा प्रभावी रणनीति है। इसी सोच के तहत अब अपराधियों की अवैध कमाई और बेनामी संपत्तियों पर सीधा प्रहार किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध के आरोप में पूर्णिया का युवक गिरफ्तार, मेरठ से ATS की कार्रवाई!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top