9
BREAKING NEWS
विधायक बनते ही जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर; ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन!13 नवंबर से छठ महापर्व का आगाज, 15 को डूबते और 16 को उगते सूर्य को अर्घ्य!सहरसा में फुटबॉल के मैदान से नशे के खिलाफ हुंकार, बालक-बालिकाओं ने खेल के जरिए दिया जागरूकता का संदेश!छठ पर शेखपुरा के सभी घाटों का होगा कायाकल्प, CCTV और लाइटिंग से रहेगी तीसरी नजर!भास्कर महोत्सव की तैयारी पर बिजली का ग्रहण; तीन दिनों से अंधेरे में अरघौती पोखर, कल आयोजन से पहले प्रशासन के इंतजामों पर उठे सवाल!किऊल जंक्शन पर 42.50 लाख रुपये के साथ युवक हिरासत में, जमालपुर से इंटरसिटी ट्रेन से पहुंचा था रवि कुमार!सीवान में 700 से अधिक कायस्थ परिवारों का महाकुंभ; राजशाही पैलेस में एकजुटता, सम्मान और संस्कृति का दिखा संगम!छठ की खुशियां मातम में बदलीं; मायके जा रही महिला की अग्निशमन वाहन की चपेट में आने से मौत, छोटी बेटी घायल!शेखपुरा के चांदी-वृंदावन पहाड़ को पर्यटन केंद्र बनाने की पहल तेज, प्रमोद चंद्रवंशी ने किया पौधरोपण!खेसारी लाल को अनंत सिंह ने दिया बेटी की शादी का न्योता, वीडियो कॉल पर हुई बात; जयपुर थीम पर सजेगा 30 फीट ऊंचा जयमाला स्टेज!12.49 लाख की Kawasaki Ninja पर तेजप्रताप का जलवा; पटना की सड़कों पर दौड़ाई फेवरेट सुपरबाइक, यूजर्स ने साइकिल वाली घटना याद दिलाई!अपने ही विभाग के कर्मचारी से 50 हजार की रिश्वत लेते डाक अधीक्षक गिरफ्तार; CBI ने मोतिहारी में बिछाया था जाल!बजरंगबली की प्रतिमा तालाब में फेंकने का आरोप, धार्मिक ध्वज के भी तीन टुकड़े; VHP-बजरंग दल ने प्रशासन को घेरा!28 नवंबर को पटना में चंद्रवंशी समाज का जुटान; जरासंध जयंती पर स्वाभिमान रैली की तैयारी तेज, शेखपुरा पहुंचे प्रमोद सिंह चंद्रवंशी!डॉ. सिंहा पॉली क्लिनिक में विराजे भगवान चित्रगुप्त, कृषि मंत्री विजय कुमार सिंहा ने पहुंचकर किया नमन!
No menu items available
BREAKING
विधायक बनते ही जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर; ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन!13 नवंबर से छठ महापर्व का आगाज, 15 को डूबते और 16 को उगते सूर्य को अर्घ्य!सहरसा में फुटबॉल के मैदान से नशे के खिलाफ हुंकार, बालक-बालिकाओं ने खेल के जरिए दिया जागरूकता का संदेश!छठ पर शेखपुरा के सभी घाटों का होगा कायाकल्प, CCTV और लाइटिंग से रहेगी तीसरी नजर!भास्कर महोत्सव की तैयारी पर बिजली का ग्रहण; तीन दिनों से अंधेरे में अरघौती पोखर, कल आयोजन से पहले प्रशासन के इंतजामों पर उठे सवाल!किऊल जंक्शन पर 42.50 लाख रुपये के साथ युवक हिरासत में, जमालपुर से इंटरसिटी ट्रेन से पहुंचा था रवि कुमार!सीवान में 700 से अधिक कायस्थ परिवारों का महाकुंभ; राजशाही पैलेस में एकजुटता, सम्मान और संस्कृति का दिखा संगम!छठ की खुशियां मातम में बदलीं; मायके जा रही महिला की अग्निशमन वाहन की चपेट में आने से मौत, छोटी बेटी घायल!शेखपुरा के चांदी-वृंदावन पहाड़ को पर्यटन केंद्र बनाने की पहल तेज, प्रमोद चंद्रवंशी ने किया पौधरोपण!खेसारी लाल को अनंत सिंह ने दिया बेटी की शादी का न्योता, वीडियो कॉल पर हुई बात; जयपुर थीम पर सजेगा 30 फीट ऊंचा जयमाला स्टेज!12.49 लाख की Kawasaki Ninja पर तेजप्रताप का जलवा; पटना की सड़कों पर दौड़ाई फेवरेट सुपरबाइक, यूजर्स ने साइकिल वाली घटना याद दिलाई!अपने ही विभाग के कर्मचारी से 50 हजार की रिश्वत लेते डाक अधीक्षक गिरफ्तार; CBI ने मोतिहारी में बिछाया था जाल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विधायक बनते ही जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर; ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन!
19 hours ago
13 नवंबर से छठ महापर्व का आगाज, 15 को डूबते और 16 को उगते सूर्य को अर्घ्य!
20 hours ago
सहरसा में फुटबॉल के मैदान से नशे के खिलाफ हुंकार, बालक-बालिकाओं ने खेल के जरिए दिया जागरूकता का संदेश!
20 hours ago
छठ पर शेखपुरा के सभी घाटों का होगा कायाकल्प, CCTV और लाइटिंग से रहेगी तीसरी नजर!
20 hours ago
भास्कर महोत्सव की तैयारी पर बिजली का ग्रहण; तीन दिनों से अंधेरे में अरघौती पोखर, कल आयोजन से पहले प्रशासन के इंतजामों पर उठे सवाल!
20 hours ago

Jharkhand News : अवैध हथियार के साथ कुख्यात अपराधी मो. खालिद गिरफ्तार!

रांची: झारखंड से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक...

रांची: झारखंड से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात अपराधी को अवैध हथियार और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 28 जून 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को गुप्त सूचना मिली थी कि कुटियातु स्थित 89-आर्मी ग्राउंड के पास कुछ अपराधी इकट्ठा होकर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देश पर और पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रथम के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया।

जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, वहां मौजूद दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. खालिद उर्फ खालिद बंगाली उर्फ चुजा (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रांची के विभिन्न इलाकों में सक्रिय अपराधी रहा है।

तलाशी के दौरान उसके कमर से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ, वहीं पैंट की जेब से जिंदा गोली और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी मिला। पुलिस ने सभी सामान को मौके पर ही जब्त कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने कई अहम खुलासे किए हैं। उसने स्वीकार किया कि 10 जून 2026 को सामलौंग स्थित अराफात अपार्टमेंट के पास पुरानी रंजिश में मो. शमसेर आलम को गोली मारकर घायल करने की घटना में वह शामिल था। यह हमला जमीन विवाद और पुरानी दुश्मनी के चलते किया गया था।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले ही दो अन्य आरोपी — सद्दाम उर्फ टीपू और मो. ईरशाद आलम को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, फरार दूसरे आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

गिरफ्तार अपराधी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें आर्म्स एक्ट और अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता पाई गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़े: https://mahuaanews.com/hazaribagh-liquor-smuggling-bust/

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top