12
BREAKING NEWS
जब अफसरों ने थामी झाड़ू, रामगढ़ चौक बाजार में बदली तस्वीर; ‘एक घंटा, एक साथ’ का दिखा असर!रोको-टोको में पुलिस दीदी ने रोका तो युवक ने जड़ दिया थप्पड़… पूरी घटना CCTV में कैद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस!शराबबंदी वाली सरकार में शराब केस वाले को युवा जदयू की कमान; नियुक्ति पर उठे सवाल!मधुबनी समाहरणालय की जमीन होगी नीलामी, 5 नवंबर को कोर्ट में लगेगी बोली; जानिए 4.17 करोड़ के बकाये का पूरा मामला!अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: बुढ़ापे की छांव बनी सड़क; बेटे से बेघर मां की कहानी सुन मंत्री ने लिया संज्ञान!होटल के कमरे में बहु को दूसरे युवक संग देख ससुर के उड़े होश, फिर सड़क पर मचा हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO वायरल!1 अक्टूबर से 6 बड़े बदलाव; कमर्शियल सिलेंडर महंगा, LPG e-KYC जरूरी; AC-TV की कीमतों में भी बढ़ोतरी!पटना में बिजली विभाग का गजब कारनामा; घरेलू कनेक्शन पर 2.33 करोड़ का बिल!लखीसराय में कबड्डी का रोमांच; U-14 में लाल इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा, फाइनल में बड़हिया से होगी भिड़ंत!11 साल की सेवा के बाद एलडीसी विशाल कुमार को भावभीनी विदाई, बोर्ड परीक्षार्थियों को मिले सफलता के 10 मंत्र!मुजफ्फरपुर में बाढ़ का ऐसा कहर... थाने में 3 फीट पानी, नाव से हो रही पुलिसिंग!समस्तीपुर में छेड़खानी के आरोपी विकास के घर चला बुलडोजर!CM के सामने ही भड़का बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा, सांसद-विधायक के खिलाफ नारेबाजी; सांसद की गाड़ी पर फेंका गोबर!सुरक्षित गर्भपात देखभाल में बरबीघा की पहचान, डॉ. फैसल अरशद समेत चार स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित!परिवहन दरोगा पर EOU का शिकंजा, 1.49 करोड़ की संदिग्ध संपत्ति का सुराग; आरा से पटना तक छापेमारी!
No menu items available
BREAKING
जब अफसरों ने थामी झाड़ू, रामगढ़ चौक बाजार में बदली तस्वीर; ‘एक घंटा, एक साथ’ का दिखा असर!रोको-टोको में पुलिस दीदी ने रोका तो युवक ने जड़ दिया थप्पड़… पूरी घटना CCTV में कैद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस!शराबबंदी वाली सरकार में शराब केस वाले को युवा जदयू की कमान; नियुक्ति पर उठे सवाल!मधुबनी समाहरणालय की जमीन होगी नीलामी, 5 नवंबर को कोर्ट में लगेगी बोली; जानिए 4.17 करोड़ के बकाये का पूरा मामला!अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: बुढ़ापे की छांव बनी सड़क; बेटे से बेघर मां की कहानी सुन मंत्री ने लिया संज्ञान!होटल के कमरे में बहु को दूसरे युवक संग देख ससुर के उड़े होश, फिर सड़क पर मचा हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO वायरल!1 अक्टूबर से 6 बड़े बदलाव; कमर्शियल सिलेंडर महंगा, LPG e-KYC जरूरी; AC-TV की कीमतों में भी बढ़ोतरी!पटना में बिजली विभाग का गजब कारनामा; घरेलू कनेक्शन पर 2.33 करोड़ का बिल!लखीसराय में कबड्डी का रोमांच; U-14 में लाल इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा, फाइनल में बड़हिया से होगी भिड़ंत!11 साल की सेवा के बाद एलडीसी विशाल कुमार को भावभीनी विदाई, बोर्ड परीक्षार्थियों को मिले सफलता के 10 मंत्र!मुजफ्फरपुर में बाढ़ का ऐसा कहर… थाने में 3 फीट पानी, नाव से हो रही पुलिसिंग!समस्तीपुर में छेड़खानी के आरोपी विकास के घर चला बुलडोजर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

जब अफसरों ने थामी झाड़ू, रामगढ़ चौक बाजार में बदली तस्वीर; ‘एक घंटा, एक साथ’ का दिखा असर!
2 hours ago
रोको-टोको में पुलिस दीदी ने रोका तो युवक ने जड़ दिया थप्पड़… पूरी घटना CCTV में कैद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस!
2 hours ago
शराबबंदी वाली सरकार में शराब केस वाले को युवा जदयू की कमान; नियुक्ति पर उठे सवाल!
3 hours ago
मधुबनी समाहरणालय की जमीन होगी नीलामी, 5 नवंबर को कोर्ट में लगेगी बोली; जानिए 4.17 करोड़ के बकाये का पूरा मामला!
3 hours ago
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: बुढ़ापे की छांव बनी सड़क; बेटे से बेघर मां की कहानी सुन मंत्री ने लिया संज्ञान!
3 hours ago

Bihar: लखीसराय में महाभगदड़: अशोकधाम हादसे पर CM सम्राट चौधरी व ललन सिंह ने जताया दुख, अब तक 7 महिलाओं की मौत, करंट और टूटी बैरिकेडिंग बनी त्रासदी की वजह!

लखीसराय: सावन की तीसरी सोमवारी पर बिहार के लखीसराय में आस्था का महापर्व कुछ ही पलों में मातम में बदल...

लखीसराय: सावन की तीसरी सोमवारी पर बिहार के लखीसराय में आस्था का महापर्व कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच सोमवार सुबह भगदड़ मच गई, जिसमें अब तक 7 महिलाओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 22 से अधिक श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें 4 की हालत नाज़ुक बनी हुई है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

घटना अशोकधाम रेलवे स्टेशन से मंदिर जाने वाले मार्ग पर हुई, जहां देर रात से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक प्रशासनिक जानकारी के अनुसार रात में एक बिजली का खंभा गिर गया था। सुबह भीड़ बढ़ने के दौरान खंभे और तारों में करंट फैलने की आशंका के बीच अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे, जिससे बैरिकेडिंग टूट गई और देखते ही देखते भगदड़ जैसी भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई।

घायलों का इलाज करते चिकित्सक

भगदड़ के दौरान कई महिलाएं और बुजुर्ग भीड़ के दबाव में गिर पड़े। पीछे से लगातार बढ़ती भीड़ के कारण दर्जनों लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और श्रद्धालु अपनों को तलाशते नजर आए। कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका कोहराम से भर गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को एंबुलेंस से लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल परिसर में भी बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग जुट गए। चिकित्सकों की टीम लगातार घायलों का इलाज कर रही है।

घटनास्थल पर डीएम व पुलिस अधिकारी

लखीसराय के एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि सात लोगों की मौत की सूचना मिली है। प्रारंभिक जानकारी में बिजली का खंभा गिरने और लोगों के करंट की चपेट में आने की बात सामने आई है, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बनी। हालांकि घटना की वास्तविक वजह की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।

रोते-बिलखते परिजन

वहीं जिला पदाधिकारी ने बताया कि प्रशासनिक टीम तड़के साढ़े तीन बजे से ही मौके पर मौजूद थी। सुबह करीब साढ़े छह बजे अचानक श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी। इसी दौरान खेत की ओर लगी बैरिकेडिंग टूट गई और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे, जिससे बड़ा हादसा हो गया।

घटनास्थल पर सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल

आस्था के मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सावन की सोमवारी पर हर वर्ष अशोक धाम में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार भी भारी भीड़ की संभावना पहले से थी, इसके बावजूद भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रद्धालुओं की संख्या के मुकाबले पर्याप्त निकासी मार्ग और सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। यदि भीड़ नियंत्रण और बिजली व्यवस्था पर पहले से विशेष निगरानी रखी जाती तो शायद इतना बड़ा हादसा टाला जा सकता था।

पांच महीने में दूसरी बड़ी मंदिर भगदड़

यह बिहार में पांच महीने के भीतर मंदिर परिसर या धार्मिक आयोजन से जुड़ी दूसरी बड़ी भगदड़ है। इससे पहले 31 मार्च को नालंदा जिले के मघड़ा शीतला मंदिर में चैत्र माह के अंतिम मंगलवार को दर्शन के दौरान भगदड़ मच गई थी। उस हादसे में 8 महिलाओं समेत 9 श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। लगातार दूसरी बड़ी घटना ने धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा प्रबंधन की तैयारियों पर गंभीर बहस छेड़ दी है।

मातम में बदली सोमवारी

जिस रास्ते से श्रद्धालु ‘बोल बम’ के जयकारे लगाते हुए बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए आगे बढ़ रहे थे, वही रास्ता कुछ देर बाद चीखों और सिसकियों से गूंज उठा। परिजनों के सामने अपनों की मौत की खबर पहुंचते ही अस्पताल और घटनास्थल पर दर्दनाक दृश्य देखने को मिले। पूरे लखीसराय जिले में शोक की लहर है और लोग हादसे के कारणों की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और घायलों के बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रखा गया है।

  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया शोक

लखीसराय के अशोकधाम में हुई भगदड़ को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक बताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के त्वरित एवं समुचित इलाज के निर्देश प्रशासन को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

  • लखीसराय भगदड़ पर बोले ललन सिंह

केंद्रीय मंत्री एवं मुंगेर सांसद ललन सिंह ने कहा कि सावन की तीसरी सोमवारी पर अशोकधाम में काफी भीड़ थी। इसी दौरान बिजली का तार गिरने और करंट फैलने की अफवाह फैल गई, जिससे भगदड़ मच गई। उन्होंने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और भगवान से उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

  • मंत्री विजय सिन्हा बोले- करंट की अफवाह से हुई घटना

बिहार के मुख्यमंत्री एवं लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने अशोकधाम भगदड़ को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि वह स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहे हैं। विजय सिन्हा के अनुसार यह हादसा मंदिर परिसर के बाहर हुआ है। संबंधित अधिकारियों से उनकी बातचीत हुई है और प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक करंट फैलने की अफवाह के बाद भगदड़ मची। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाएगी।

  • प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया हादसे का कारण

मंदिर परिसर में मौजूद एक महिला श्रद्धालु ने बताया कि वह पूजा के लिए लाइन में खड़ी थी। अचानक पीछे से धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे वह गिर गई और बेहोश हो गई। उसके अनुसार अत्यधिक भीड़ ही हादसे की मुख्य वजह बनी।

  • घायल लड़की बोली- करंट लगने से हुई बेहोश

हादसे में घायल एक लड़की ने बताया कि मंदिर के पास खेत की ओर एक बिजली का पोल गिरा हुआ था और तार भी टूटा था। भीड़ के बीच वह करंट की चपेट में आ गई, जिसके बाद बेहोश हो गई।

  • मुस्कान ने सुनाई भगदड़ की आपबीती

घायल मुस्कान ने बताया कि वह सुबह 5 बजे घर से पूजा के लिए निकली थी। मंदिर तक पहुंचने वाली लाइन एक किलोमीटर से भी अधिक लंबी थी। उसके मुताबिक पोल गिरने के बाद करंट फैलने की अफवाह या सूचना फैलते ही लोगों में दहशत मच गई और भगदड़ शुरू हो गई, जिसमें उसे भी चोटें आईं।

  • जांच के बाद साफ होगी असली वजह

प्रशासन की ओर से करंट फैलने और भीड़ के दबाव, दोनों पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

  • हादसे के बाद फिर से शुरू हुआ जलाभिषेक

हादसे के बाद फिर से भक्त जलाभिषेक करने लगे हैं। मुंगेर के डीआईजी और कमिश्नर भी मौके पर पहुंचे हैं।

न्यूज़ का अपडेट जारी है…

ये खबर भी पढ़े: Bihar: चानन की पहाड़ियों में बनेगा हर्बल मेडिसिनल गार्डन, 20 दुर्लभ औषधीय पौधों का रोपण शुरू!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top