19
BREAKING NEWS
Jharkhand: बारिश के बीच आस्था का सैलाब, धनबाद में सैकड़ों मां मनसा की प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन!Bihar: तीसरी बार बह गई भूतही नदी की पुलिया, 12 गांवों का संपर्क टूटा!Bihar: टेंपो को बचाने में बेकाबू हुई बस, पोखर में पलटी; 20 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया!Bihar: 12 दिन से लापता सूरज मोदी, पत्नी की एसपी से भावुक गुहार- जिंदा हो या मुर्दा, मेरे पति को खोजिए!Bihar: महाकवि तुलसीदास जयंती पर नाथ पब्लिक स्कूल में गूंजा भक्ति और साहित्य का संदेश!Bihar: दुबई में फंसे अमौर के सात युवक, नौकरी के नाम पर डेढ़-डेढ़ लाख लेने का आरोप!Bihar: सुपौल में CM सम्राट चौधरी का दौरा, जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण और कोसी-मेची लिंक परियोजना का निरीक्षण!Bihar: अपराधी से ज्यादा पुलिस का डर? मंत्री मदन सहनी के बयान से मचा हड़कंप!Bihar: मुजफ्फरपुर में चलती XUV बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान!Bihar: खुद के ही थाने में ‘कैदी’ बना थानेदार, जिस कुर्सी पर बैठकर चलाता था कानून, वहीं से पहुंचा हवालात!Bihar: तेजस्वी के श्रद्धांजलि वाले बयान पर सियासी घमासान, मांझी और रोहिणी आचार्य आमने-सामने!Bihar: छात्रों के समर्थन में RJD का राजभवन मार्च, तेजस्वी यादव हिरासत में; वाटर कैनन और बैरिकेडिंग के बीच हंगामा!Bihar: शेखपुरा में सड़क सुरक्षा के उत्कृष्ट कार्य के लिए यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा सम्मानित!Bihar: अशोक धाम भगदड़ में मौत के आंकड़े पर CPI और जिला प्रशासन आमने-सामने, 7 या 9 पर बढ़ा विवाद!Bihar: बेटे की शादी में दहेज मांगने और शादी से इनकार का आरोप, जांच में फर्जी प्रमाणपत्र सामने आया; चौकीदार बर्खास्त!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: बारिश के बीच आस्था का सैलाब, धनबाद में सैकड़ों मां मनसा की प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन!Bihar: तीसरी बार बह गई भूतही नदी की पुलिया, 12 गांवों का संपर्क टूटा!Bihar: टेंपो को बचाने में बेकाबू हुई बस, पोखर में पलटी; 20 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया!Bihar: 12 दिन से लापता सूरज मोदी, पत्नी की एसपी से भावुक गुहार- जिंदा हो या मुर्दा, मेरे पति को खोजिए!Bihar: महाकवि तुलसीदास जयंती पर नाथ पब्लिक स्कूल में गूंजा भक्ति और साहित्य का संदेश!Bihar: दुबई में फंसे अमौर के सात युवक, नौकरी के नाम पर डेढ़-डेढ़ लाख लेने का आरोप!Bihar: सुपौल में CM सम्राट चौधरी का दौरा, जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण और कोसी-मेची लिंक परियोजना का निरीक्षण!Bihar: अपराधी से ज्यादा पुलिस का डर? मंत्री मदन सहनी के बयान से मचा हड़कंप!Bihar: मुजफ्फरपुर में चलती XUV बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान!Bihar: खुद के ही थाने में ‘कैदी’ बना थानेदार, जिस कुर्सी पर बैठकर चलाता था कानून, वहीं से पहुंचा हवालात!Bihar: तेजस्वी के श्रद्धांजलि वाले बयान पर सियासी घमासान, मांझी और रोहिणी आचार्य आमने-सामने!Bihar: छात्रों के समर्थन में RJD का राजभवन मार्च, तेजस्वी यादव हिरासत में; वाटर कैनन और बैरिकेडिंग के बीच हंगामा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: बारिश के बीच आस्था का सैलाब, धनबाद में सैकड़ों मां मनसा की प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन!
3 hours ago
Bihar: तीसरी बार बह गई भूतही नदी की पुलिया, 12 गांवों का संपर्क टूटा!
3 hours ago
Bihar: टेंपो को बचाने में बेकाबू हुई बस, पोखर में पलटी; 20 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया!
3 hours ago
Bihar: 12 दिन से लापता सूरज मोदी, पत्नी की एसपी से भावुक गुहार- जिंदा हो या मुर्दा, मेरे पति को खोजिए!
3 hours ago
Bihar: महाकवि तुलसीदास जयंती पर नाथ पब्लिक स्कूल में गूंजा भक्ति और साहित्य का संदेश!
3 hours ago

Bihar: सहरसा में थाने पर दलाली का ‘खेल’ उजागर, थानाध्यक्ष समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित!

सहरसा: सहरसा में पुलिस सिस्टम को हिला देने वाला मामला सामने आया है, जहां सलखुआ थाना में कथित दलाली और...

सहरसा: सहरसा में पुलिस सिस्टम को हिला देने वाला मामला सामने आया है, जहां सलखुआ थाना में कथित दलाली और केस प्रभावित करने का ऐसा खेल उजागर हुआ जिसने पूरे महकमे में हलचल मचा दी।

मामला तब सामने आया जब थाना परिसर में एक व्यक्ति को थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर केस से जुड़ी बातचीत करते हुए देखा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला गंभीर हो गया और पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गया।

कोसी रेंज के DIG डॉ. कुमार आशीष ने मामले की जांच का जिम्मा संभालते हुए सलखुआ थाना पहुंचकर पूरे प्रकरण की गहन जांच की। जांच में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और कथित दलाल सतीश कुमार के बीच संपर्क की पुष्टि मोबाइल रिकॉर्ड से भी हुई।

जांच के दौरान एक और बड़ा खुलासा तब हुआ जब गौसपुर गांव के पास संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान वायरल वीडियो वाले दलाल सतीश कुमार के रूप में हुई। उसके पास से लैपटॉप, कीपैड मोबाइल, माउस और कई केस से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए।

DIG के अनुसार, आरोपी सतीश कुमार सिर्फ थाने में घूमने तक सीमित नहीं था, बल्कि वह फरियादियों से पैसे की मांग, केस डायरी में हस्तक्षेप और अनुसंधान प्रक्रिया को प्रभावित करने जैसे गंभीर मामलों में शामिल पाया गया है। यहां तक कि केस फाइलों के लेन-देन जैसी जानकारी भी जांच में सामने आई है।

पूरे मामले में साठगांठ के आरोप में 10 पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर पुलिस केंद्र सहरसा में लाइन हाजिर कर दिया गया है। सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

वहीं, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

DIG डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि पुलिस की छवि खराब करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस मामले में कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: पत्नी से कहासुनी के बाद रेलवे ट्रैक पर मिला शव, भागलपुर की घटना से हड़कंप!

मो.शौकत अली, सहरसा (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top