25
BREAKING NEWS
भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप; ज्वेलरी और बैंक दस्तावेज मिले!जमुई कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, बोले- अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया!गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप; ज्वेलरी और बैंक दस्तावेज मिले!जमुई कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, बोले- अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया!गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप; ज्वेलरी और बैंक दस्तावेज मिले!
8 hours ago
जमुई कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, बोले- अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया!
8 hours ago
गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!
8 hours ago
नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!
12 hours ago
लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!
13 hours ago

Bihar: नशे के खिलाफ बिहार पुलिस का बड़ा अभियान, मुंगेर में स्मैक तो कैमूर में 71 लाख का गांजा बरामद!

मुंगेर/कैमूर: बिहार में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने दो जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। मुंगेर...

मुंगेर/कैमूर: बिहार में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने दो जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। मुंगेर में पुलिस ने स्मैक की पुड़िया के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि कैमूर में एक गोदाम से 143 किलो से अधिक गांजा बरामद कर एक तस्कर को पकड़ा गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

मुंगेर में 32 पुड़िया स्मैक के साथ तीन युवक गिरफ्तार

मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 9.7 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अनुमंडल पदाधिकारी आवास के पास मनरेगा भवन के समीप कुछ युवकों द्वारा स्मैक की खरीद-बिक्री और सेवन किए जाने की सूचना मिली थी।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान 32 पुड़िया में रखी स्मैक बरामद की गई।

गिरफ्तार युवकों की पहचान भारत माता मोहल्ला निवासी रोहित कुमार, सिंहपुर गांव निवासी अक्षय कुमार सिंह और मोमिन टोला निवासी मोहम्मद जहीर के रूप में हुई है।

हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

कैमूर में गोदाम से 143 किलो गांजा बरामद

वहीं कैमूर जिले में दुर्गावती थाना क्षेत्र के मधुरा गांव में पुलिस ने एक गोदाम में छापेमारी कर 143.04 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 71 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना मिली थी कि मधुरा गांव स्थित अशोक सिंह के गोदाम में भारी मात्रा में मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

दंडाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी की मौजूदगी में गोदाम की घेराबंदी कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 28 बंडलों में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।

मौके से गोदाम मालिक अशोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।


तस्करों के नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

कैमूर पुलिस ने बताया कि मामले में दुर्गावती थाना कांड संख्या 325/26 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

दोनों जिलों में हुई कार्रवाई के बाद पुलिस अब नशे के इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: मुंबई में चोरी, दरभंगा में गिरफ्तारी, एक्ट्रेस लोपामुद्रा राउत के घर लूट की पूरी कहानी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top