20
BREAKING NEWS
शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!बंगाल में बना वीडियो, बिहार की घटना बताकर किया पोस्ट; मोतिहारी में युवक गिरफ्तार!बिहार में नवंबर के अंत से दौड़ेंगी ‘भारत टैक्सी’; पटना समेत 4 जिलों में होगी शुरुआत, 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़े!जमीन की मापी भी बिना घूस नहीं; 7 हजार लेते दो अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने गया में की कार्रवाई!मधुबनी में हालात बेकाबू; मृतक के घर पहुंचे DM का महिला ने पकड़ा कॉलर, सुरक्षा गार्डों ने निकाला बाहर!राहुल का मोदी को खुला चैलेंज- जगह और जज आप चुनिए, देश विरोधी कौन इस पर हो बहस!दिसंबर में पटना से नालंदा तक सजेगा खेलों का मैदान, बिहार राज्य खेल 2026 में 20 से अधिक विधाओं की होगी भिड़ंत!हिमाचल को हराकर बिहार क्वार्टरफाइनल में, कबड्डी कोर्ट पर मेजबान टीम का दमदार प्रदर्शन!अर्घ्य से पहले घाटों का रियलिटी चेक; DM-SP ने खुद देखी तैयारी, सफाई से सुरक्षा तक अधिकारियों को दिए निर्देश!आरा स्टेशन की बदलेगी सूरत; रेलवे GM डिम्पी गर्ग ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश!8.44 करोड़ की योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप में नगर आयुक्त सस्पेंड, अब समर्थन में उतरे पार्षद; सहरसा नगर निगम में धरना-प्रदर्शन!बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं; CM सम्राट के बयान पर तेजस्वी बोले- 7 हत्याओं का आरोपी नमूना दे रहा ज्ञान!सरकारी नौकरी में सात साल, संपत्ति के 11 ठिकाने; DPO रूबी कुमारी पर EOU का शिकंजा, 2.45 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति की जांच!चुनाव से पहले राहत का वादा, अब सब्सिडी छोड़ने की अपील! क्या जनता को फिर महंगाई के हवाले करेगी बिहार सरकार?बिजनेस पार्टनर की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, शादी तय होते ही तस्वीरें वायरल करने का दावा; आरोपी गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!बंगाल में बना वीडियो, बिहार की घटना बताकर किया पोस्ट; मोतिहारी में युवक गिरफ्तार!बिहार में नवंबर के अंत से दौड़ेंगी ‘भारत टैक्सी’; पटना समेत 4 जिलों में होगी शुरुआत, 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़े!जमीन की मापी भी बिना घूस नहीं; 7 हजार लेते दो अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने गया में की कार्रवाई!मधुबनी में हालात बेकाबू; मृतक के घर पहुंचे DM का महिला ने पकड़ा कॉलर, सुरक्षा गार्डों ने निकाला बाहर!राहुल का मोदी को खुला चैलेंज- जगह और जज आप चुनिए, देश विरोधी कौन इस पर हो बहस!दिसंबर में पटना से नालंदा तक सजेगा खेलों का मैदान, बिहार राज्य खेल 2026 में 20 से अधिक विधाओं की होगी भिड़ंत!हिमाचल को हराकर बिहार क्वार्टरफाइनल में, कबड्डी कोर्ट पर मेजबान टीम का दमदार प्रदर्शन!अर्घ्य से पहले घाटों का रियलिटी चेक; DM-SP ने खुद देखी तैयारी, सफाई से सुरक्षा तक अधिकारियों को दिए निर्देश!आरा स्टेशन की बदलेगी सूरत; रेलवे GM डिम्पी गर्ग ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश!8.44 करोड़ की योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप में नगर आयुक्त सस्पेंड, अब समर्थन में उतरे पार्षद; सहरसा नगर निगम में धरना-प्रदर्शन!बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं; CM सम्राट के बयान पर तेजस्वी बोले- 7 हत्याओं का आरोपी नमूना दे रहा ज्ञान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!
4 hours ago
बंगाल में बना वीडियो, बिहार की घटना बताकर किया पोस्ट; मोतिहारी में युवक गिरफ्तार!
4 hours ago
बिहार में नवंबर के अंत से दौड़ेंगी ‘भारत टैक्सी’; पटना समेत 4 जिलों में होगी शुरुआत, 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़े!
4 hours ago
जमीन की मापी भी बिना घूस नहीं; 7 हजार लेते दो अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने गया में की कार्रवाई!
4 hours ago
मधुबनी में हालात बेकाबू; मृतक के घर पहुंचे DM का महिला ने पकड़ा कॉलर, सुरक्षा गार्डों ने निकाला बाहर!
5 hours ago

Bihar: नालंदा में बड़ी डकैती, परिवार को बंधक बनाकर 45 लाख की लूट!

नालंदा: रविवार देर रात नालंदा में अपराधियों ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरा इलाका दहशत में आ गया। दीपनगर थाना...

नालंदा: रविवार देर रात नालंदा में अपराधियों ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरा इलाका दहशत में आ गया। दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय में हथियारबंद डकैतों ने बीज कारोबारी राजीव रंजन कुमार के घर धावा बोलकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया और करीब एक घंटे तक खुलेआम लूटपाट करते रहे।

डकैतों की संख्या करीब एक दर्जन बताई जा रही है। नकाबपोश बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे और सबसे पहले नीचे सो रहे बुजुर्ग दंपती को काबू में लिया। विरोध करने पर उनके साथ बेरहमी की गई—गहने नोच लिए, मुंह पर टेप लगाकर हाथ बांध दिए।

बच्चे का गला दबाकर डराया, फिर खुली तिजोरी

ऊपरी मंजिल पर पहुंचते ही डकैतों ने कारोबारी, उनकी पत्नी और बच्चों को भी बंधक बना लिया। तिजोरी की चाबी नहीं देने पर बदमाशों ने मारपीट की और छोटे बच्चे को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर पूरे परिवार को तोड़ दिया। डर के साये में तिजोरी खुली… और फिर शुरू हुई ‘सफाई’।

कैश, सोना, चांदी, डायमंड—सब साफ!

पीड़ितों के मुताबिक बदमाश 45 लाख रुपये नकद, करीब 40 भर सोना, तीन किलो चांदी और लाखों के डायमंड जेवर समेटकर ले गए। घर के अंदर करीब एक घंटे तक उनका कब्जा रहा, जबकि बाहर भी उनके साथी निगरानी कर रहे थे।

लोकल कनेक्शन या इंटरस्टेट गैंग?

डकैतों की बातचीत स्थानीय भाषा में होने से ‘इनसाइड इनपुट’ यानी लाइनर की भूमिका पर शक गहराया है। पुलिस अंतरराज्यीय गिरोह के एंगल से भी जांच कर रही है। वारदात के बाद परिवार को कमरे में बंद कर बदमाश मुख्य गेट का ताला काटकर फरार हो गए।

पुलिस हरकत में, CCTV खंगाले जा रहे

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल

इस सनसनीखेज डकैती ने नालंदा में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं—आखिर एक घंटे तक डकैत घर में तांडव मचाते रहे और किसी को भनक तक नहीं लगी?

ये खबर भी पढ़े: Bihar: बांका में में 1.26 लाख लेते JE-क्लर्क को निगरानी ने किया रंगेहाथ गिरफ्तार!

वीरेंद्र कुमार, नालंदा (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top