11
BREAKING NEWS
बैद्यनाथ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन; फरार एजाज पर 25 हजार का इनाम, घर की कुर्की-जब्ती!PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, मुंगेर में RJD नेता गिरफ्तार; मोबाइल जब्त, मूल क्रिएटर की तलाश!दरभंगा में डस्टबिन घोटाला; 45-55 की बाल्टी के लिए 89.50 रुपए भुगतान, 18 लाख खरीद का हिसाब जांच के घेरे में!पटना सिविल कोर्ट को धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप; बम की सूचना पर खाली कराया गया परिसर!कमरे में मजदूर का शव, पत्नी-बच्चे गायब; मुजफ्फरपुर में हत्या की आशंका से मचा हड़कंप!JDU में अनंत सिंह का खुला विद्रोह; नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा, बोले- जमानत भी नहीं बचेगी!JDU की अहम बैठक में बड़े चेहरे गायब, ललन सिंह-अनंत सिंह नहीं पहुंचे; अंदरूनी मतभेद पर उठे सवाल!घर का दरवाजा बाहर से बंद, बेड पर मिला बीजेपी युवा नेता का शव; सहरसा में हत्या से सनसनी!एक बच्ची पर दो पिताओं का दावा, अब DNA टेस्ट खोलेगा राज; पटना हाईकोर्ट का बड़ा आदेश!निशांत कुमार का बड़ा एक्शन; मधेपुरा के सिविल सर्जन सस्पेंड, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!शेखपुरा में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से सजा शहर; PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद!मोदी के जन्मदिन पर गयाजी में ‘रोजगार की दुकान’; कहीं पकौड़ी तली गई, कहीं चाय बंटी तो कहीं चमकाए जूते!5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!
No menu items available
BREAKING
बैद्यनाथ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन; फरार एजाज पर 25 हजार का इनाम, घर की कुर्की-जब्ती!PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, मुंगेर में RJD नेता गिरफ्तार; मोबाइल जब्त, मूल क्रिएटर की तलाश!दरभंगा में डस्टबिन घोटाला; 45-55 की बाल्टी के लिए 89.50 रुपए भुगतान, 18 लाख खरीद का हिसाब जांच के घेरे में!पटना सिविल कोर्ट को धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप; बम की सूचना पर खाली कराया गया परिसर!कमरे में मजदूर का शव, पत्नी-बच्चे गायब; मुजफ्फरपुर में हत्या की आशंका से मचा हड़कंप!JDU में अनंत सिंह का खुला विद्रोह; नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा, बोले- जमानत भी नहीं बचेगी!JDU की अहम बैठक में बड़े चेहरे गायब, ललन सिंह-अनंत सिंह नहीं पहुंचे; अंदरूनी मतभेद पर उठे सवाल!घर का दरवाजा बाहर से बंद, बेड पर मिला बीजेपी युवा नेता का शव; सहरसा में हत्या से सनसनी!एक बच्ची पर दो पिताओं का दावा, अब DNA टेस्ट खोलेगा राज; पटना हाईकोर्ट का बड़ा आदेश!निशांत कुमार का बड़ा एक्शन; मधेपुरा के सिविल सर्जन सस्पेंड, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!शेखपुरा में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से सजा शहर; PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बैद्यनाथ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन; फरार एजाज पर 25 हजार का इनाम, घर की कुर्की-जब्ती!
10 hours ago
PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, मुंगेर में RJD नेता गिरफ्तार; मोबाइल जब्त, मूल क्रिएटर की तलाश!
10 hours ago
दरभंगा में डस्टबिन घोटाला; 45-55 की बाल्टी के लिए 89.50 रुपए भुगतान, 18 लाख खरीद का हिसाब जांच के घेरे में!
10 hours ago
पटना सिविल कोर्ट को धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप; बम की सूचना पर खाली कराया गया परिसर!
10 hours ago
कमरे में मजदूर का शव, पत्नी-बच्चे गायब; मुजफ्फरपुर में हत्या की आशंका से मचा हड़कंप!
10 hours ago

Bihar: देवघर में 5KM कावरियों की कतार, लाखों भक्त… ‘बोल बम’ के नारों से गूंजा देवघर, हरिहरनाथ मंदिर में तेजस्वी ने किया जलाभिषेक!

पटना/देवघर: सावन की पहली सोमवारी पर बिहार और झारखंड में आस्था का अभूतपूर्व सैलाब देखने को मिला। सुबह होते ही...

पटना/देवघर: सावन की पहली सोमवारी पर बिहार और झारखंड में आस्था का अभूतपूर्व सैलाब देखने को मिला। सुबह होते ही मंदिरों के बाहर लंबी कतारें लग गईं और पूरा माहौल ॐ नमः शिवाय और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु गंगाजल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र से भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैजनाथ धाम में श्रद्धालुओं की करीब 5 किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही। कांवड़िया दूर-दूर से गंगाजल लेकर पहुंचे और घंटों इंतजार के बाद जलाभिषेक किया।

मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में रविवार रात 10 बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया था। सुबह तक 1 लाख से अधिक श्रद्धालु पूजा कर चुके थे, जबकि कुल संख्या डेढ़ लाख के आसपास पहुंचने का अनुमान है।

भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में करीब 50 हजार भक्तों ने गंगा स्नान के बाद जलाभिषेक किया और कांवड़ लेकर देवघर के लिए रवाना हुए।

समस्तीपुर के विद्यापतिधाम मंदिर में सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालु कतार में लग गए। मंदिर के बाहर करीब 1 किलोमीटर लंबी लाइन देखने को मिली।

पटना, बेतिया, जहानाबाद, मधेपुरा और लखीसराय समेत लगभग पूरे बिहार के शिवालयों में भारी भीड़ उमड़ी। कई जगहों पर लोग रात 2 से 3 बजे के बीच ही लाइन में लग गए थे।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हाजीपुर के हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

ज्योतिषीय दृष्टि से भी पहली सोमवारी खास मानी जा रही है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और सुकर्मा योग के शुभ संयोग में पूरे दिन जलाभिषेक का विशेष महत्व है। शाम को शिव-पार्वती का श्रृंगार पूजन किया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

इस वर्ष सावन में कुल चार सोमवारी पड़ रहे हैं, जिनमें पहली आज और अंतिम 24 अगस्त को होगी।

मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। महावीर मंदिर में चार शिवलिंगों पर रुद्राभिषेक की व्यवस्था, फूलों से सजे मंडप और गर्मी से राहत के लिए एसी तक लगाए गए हैं। वहीं विराट रामायण मंदिर में अयोध्या से आए पुजारी रुद्राभिषेक करा रहे हैं।

इस बार की पहली सोमवारी ने साफ कर दिया कि सावन सिर्फ आस्था नहीं, बल्कि जनसैलाब का सबसे बड़ा प्रतीक बन चुका है—जहां हर तरफ बस एक ही गूंज है, हर-हर महादेव!

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: नेपाल से भारत आई, अब झारखंड में तलाश! मॉस्को ड्रग्स केस की ‘प्रेरणा’ को लेकर एजेंसियां अलर्ट, कई जिलों में खंगाले जा रहे सुराग!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top