7
BREAKING NEWS
स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!शेखपुरा में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से सजा शहर; PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद!मोदी के जन्मदिन पर गयाजी में ‘रोजगार की दुकान’; कहीं पकौड़ी तली गई, कहीं चाय बंटी तो कहीं चमकाए जूते!5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!पुलिस गाड़ी में ‘कुत्तों की VIP एंट्री’; चालक सीट पर एक का कब्जा, पीछे दो की मौज; VIDEO ने मचाई हलचल!आय से अधिक संपत्ति के आरोप में इंजीनियर के ठिकानों पर धावा; पटना से पूर्णिया तक निगरानी की एक साथ रेड!NCERT की किताब में छपी एक गलती पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब; 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई!
No menu items available
BREAKING
स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!शेखपुरा में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से सजा शहर; PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद!मोदी के जन्मदिन पर गयाजी में ‘रोजगार की दुकान’; कहीं पकौड़ी तली गई, कहीं चाय बंटी तो कहीं चमकाए जूते!5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!
7 hours ago
शेखपुरा में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से सजा शहर; PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद!
8 hours ago
मोदी के जन्मदिन पर गयाजी में ‘रोजगार की दुकान’; कहीं पकौड़ी तली गई, कहीं चाय बंटी तो कहीं चमकाए जूते!
8 hours ago
5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!
18 hours ago
शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!
18 hours ago

Jharkhand: 300 करोड़ के हिसाब पर आयकर का शिकंजा, रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के ठिकानों पर तीसरे दिन भी छापा!

रांची: रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी 10 सहयोगी कंपनियों के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई तीसरे दिन...

रांची: रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी 10 सहयोगी कंपनियों के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। झारखंड, बिहार और हरियाणा में फैले कंपनी के ठिकानों पर चल रही इस छापेमारी में आयकर विभाग ने बड़े वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई अहम दस्तावेज मिलने का दावा किया है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान कंपनी के करीब 300 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जानकारी सामने आई है। इसमें करीब 200 करोड़ रुपये के कथित नकद लेनदेन का भी जिक्र है, जिसका संतोषजनक जवाब कंपनी की ओर से नहीं दिया जा सका है।

हवाला चैट और फर्जी बिलों की जांच तेज
आयकर अधिकारियों को जांच के दौरान कई डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। इनमें कुछ ऐसे चैट और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड शामिल हैं, जिनकी जांच हवाला के जरिए कथित लेनदेन के एंगल से की जा रही है।

विभाग ने फर्जी बिलों के माध्यम से टैक्स चोरी की आशंका जताते हुए दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है। जब्त किए गए कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों की जांच के लिए दिल्ली और कोलकाता से फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

तीन राज्यों में 200 से ज्यादा अधिकारी जुटे
आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा की इस बड़ी कार्रवाई में 200 से ज्यादा अधिकारी और सुरक्षा बलों के जवान शामिल हैं। झारखंड के रांची, बिहार के बेगूसराय और हरियाणा के गुरुग्राम स्थित कंपनी के कार्यालयों और अन्य ठिकानों पर लगातार जांच चल रही है।

रांची के कचहरी रोड स्थित पंचवटी प्लाजा के फ्लैट नंबर 702, बेगूसराय के कृष्णा नगर स्थित कंपनी कार्यालय और गुरुग्राम के सेक्टर-54 स्थित कॉरपोरेट कार्यालय में दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

बेनामी संपत्ति और टैक्स चोरी पर नजर
आयकर विभाग अब बरामद दस्तावेजों, बैंक खातों और डिजिटल रिकॉर्ड का मिलान कर रहा है। जांच पूरी होने के बाद टैक्स चोरी और बेनामी संपत्तियों की वास्तविक स्थिति सामने आने की उम्मीद है।

सूत्रों के अनुसार, यदि जांच में आरोप साबित होते हैं तो संबंधित मामलों में भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। आयकर नियमों के तहत ऐसे मामलों में 30 से 60 प्रतिशत तक की पेनाल्टी का प्रावधान है।

फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे वित्तीय नेटवर्क की तस्वीर साफ हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: आधी रात ‘टावर पर बगावत’, नौकरी न मिलने पर युवक चढ़ा आसमान, रांची में हाई-वोल्टेज हंगामा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top