15
BREAKING NEWS
सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!दिल्ली में चोरी, सुपौल में छिपा ‘खजाना’; जमीन खोदते ही निकला जेवरों से भरा बैग, 4.34 लाख कैश बरामद!बस से सफर, बैग में 27 लाख का नशा; मुजफ्फरपुर में महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा!बाढ़ में डूबी राहें, भाईचारे ने दिखाई राह; मुस्लिम नेता नाव से पहुंचा गए तीज की थालियां!रोहतास में 76 कारतूस ने खोला पुरानी कहानी का नया पन्ना; पूर्व नक्सली गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही पुराने कनेक्शन!ट्रेनें फुल, मालगाड़ियां भी रफ्तार में; अगस्त में रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5.4% बढ़ी माल ढुलाई!पटना पश्चिम के यात्रियों को बड़ी सौगात; पाटलिपुत्र जंक्शन पर अब रुकेगी दानापुर-जोगबनी वंदे भारत!मानदेय बढ़ोतरी और राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिला तो अक्टूबर में आंदोलन; लखीसराय में कार्यपालक सहायकों ने बनाई रणनीति!बुजुर्गों के लिए सुरक्षित छत की तैयारी; डीएम ने निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का लिया जायजा, सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश!रेलकर्मियों के बच्चों ने दिखाई लेखन प्रतिभा, हाजीपुर में ऑल इंडिया ऑन द स्पॉट निबंध प्रतियोगिता आयोजित!50 किलोमीटर की रेल लाइन ने बदल दी मिजोरम की तस्वीर; एक साल में 15 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर!बिहार में बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा दावा—45 लाख लोग प्रभावित, बोले- केंद्र से चाहिए विशेष पैकेज!शेखपुरा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारी, नीमी गांव की कार्यशाला में जिला अध्यक्ष रेशमा भारती ने लिया हिस्सा!शेखपुरा में हरोहर का कहर; डूबे रास्ते, घिरे गांव और ठप जिंदगी... नाव के सहारे उम्मीद!
No menu items available
BREAKING
सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!दिल्ली में चोरी, सुपौल में छिपा ‘खजाना’; जमीन खोदते ही निकला जेवरों से भरा बैग, 4.34 लाख कैश बरामद!बस से सफर, बैग में 27 लाख का नशा; मुजफ्फरपुर में महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा!बाढ़ में डूबी राहें, भाईचारे ने दिखाई राह; मुस्लिम नेता नाव से पहुंचा गए तीज की थालियां!रोहतास में 76 कारतूस ने खोला पुरानी कहानी का नया पन्ना; पूर्व नक्सली गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही पुराने कनेक्शन!ट्रेनें फुल, मालगाड़ियां भी रफ्तार में; अगस्त में रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5.4% बढ़ी माल ढुलाई!पटना पश्चिम के यात्रियों को बड़ी सौगात; पाटलिपुत्र जंक्शन पर अब रुकेगी दानापुर-जोगबनी वंदे भारत!मानदेय बढ़ोतरी और राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिला तो अक्टूबर में आंदोलन; लखीसराय में कार्यपालक सहायकों ने बनाई रणनीति!बुजुर्गों के लिए सुरक्षित छत की तैयारी; डीएम ने निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का लिया जायजा, सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश!रेलकर्मियों के बच्चों ने दिखाई लेखन प्रतिभा, हाजीपुर में ऑल इंडिया ऑन द स्पॉट निबंध प्रतियोगिता आयोजित!50 किलोमीटर की रेल लाइन ने बदल दी मिजोरम की तस्वीर; एक साल में 15 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!
4 hours ago
AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!
4 hours ago
दिल्ली में चोरी, सुपौल में छिपा ‘खजाना’; जमीन खोदते ही निकला जेवरों से भरा बैग, 4.34 लाख कैश बरामद!
4 hours ago
बस से सफर, बैग में 27 लाख का नशा; मुजफ्फरपुर में महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा!
4 hours ago
बाढ़ में डूबी राहें, भाईचारे ने दिखाई राह; मुस्लिम नेता नाव से पहुंचा गए तीज की थालियां!
4 hours ago

Bihar: नालंदा की विरासत पर अब ‘सुरक्षा कवच’, 1000 साल पुराने खंडहरों की पहरेदारी करेंगे स्पेशल कमांडो!

नालंदा: जहां कभी ज्ञान का सबसे बड़ा केंद्र रहा नालंदा विश्वविद्यालय आज इतिहास की गवाही दे रहा है, वहीं अब...

नालंदा: जहां कभी ज्ञान का सबसे बड़ा केंद्र रहा नालंदा विश्वविद्यालय आज इतिहास की गवाही दे रहा है, वहीं अब इस हजारों साल पुरानी विरासत की सुरक्षा पहले से ज्यादा मजबूत होने जा रही है। बिहार सरकार ने नालंदा के प्राचीन खंडहर और राजगीर के विश्व शांति स्तूप को हाई सिक्योरिटी जोन में शामिल कर दिया है।

अब इन ऐतिहासिक धरोहरों की निगरानी सामान्य पुलिस नहीं, बल्कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के जवान करेंगे। यानी जहां कभी देश-दुनिया के विद्वान ज्ञान की तलाश में पहुंचते थे, वहां अब सुरक्षा जवान हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।

विदेशी पर्यटकों से लेकर श्रद्धालुओं तक की सुरक्षा पर फोकस

नालंदा खंडहर और विश्व शांति स्तूप बिहार की पहचान ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए ऐतिहासिक महत्व रखते हैं। हर साल यहां देश-विदेश से हजारों पर्यटक और बौद्ध श्रद्धालु पहुंचते हैं।

सरकार ने बढ़ती भीड़ और इन स्थलों के महत्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का फैसला लिया है।

11 ऐतिहासिक स्थलों को मिला नया सुरक्षा घेरा

सिर्फ नालंदा ही नहीं, बिहार के 11 बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को विशेष सुरक्षा घेरे में लाया गया है।

इसमें गया का विष्णुपद मंदिर, पटना साहिब का तख्त श्री हरमंदिर साहिब, सोनपुर का हरिहरनाथ मंदिर, वैशाली का बुद्ध अवशेष स्तूप, विक्रमशिला विश्वविद्यालय के खंडहर और सासाराम का शेरशाह मकबरा भी शामिल हैं।

सुरक्षा में तैनात जवानों को मिलेंगे खास अधिकार

सरकार ने सुरक्षा को प्रभावी बनाने के लिए तैनात पुलिस अधिकारियों को विशेष अधिकार भी दिए हैं। इन स्थलों पर हवलदार से नीचे स्तर के जवानों की तैनाती नहीं होगी।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की शक्ति भी दी गई है।

ज्ञान की धरती नालंदा पर अब सुरक्षा की नई दीवार

नालंदा की धरती जिसने दुनिया को शिक्षा और ज्ञान का संदेश दिया, अब उसी विरासत की रक्षा के लिए सुरक्षा का मजबूत घेरा तैयार किया गया है। सरकार का मानना है कि इससे पर्यटकों का भरोसा बढ़ेगा और बिहार की ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: कंगना के ‘गटर जेनरेशन’ बयान पर बवाल, पप्पू यादव ने मांगी गिरफ्तारी, बोले- संसद से बाहर किया जाए!

Bihar: कैमूर DTO कार्यालय में 15.96 करोड़ की गड़बड़ी का खुलासा, CAG रिपोर्ट के बाद 11 अधिकारी-कर्मचारियों से जवाब-तलब!

Bihar: वोटिंग से पहले PK पर FIR की मांग, नीतीश के AI वीडियो वाले बयान पर JDU ने खोला मोर्चा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top