20
BREAKING NEWS
नेपाल के अपर त्रिशूली-1 में 545 लोग अब भी लापता; 50 भारतीय भी शामिल, सुरंग और हेडबॉक्स में जारी है सर्च ऑपरेशन!2500 रुपये की जांच का खर्च नहीं जुटा सका परिवार, अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर हुआ प्रसव; राजविराज की घटना पर उठे सवाल!पटना में जेवर चमकाने के नाम पर 30 ग्राम सोने की ठगी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध; पुलिस कार्रवाई का इंतजार!गया में 85 करोड़ के बैंक लोन मामले में ED की छापेमारी, 58 करोड़ के कथित डायवर्जन और गिरवी संपत्तियों की बिक्री की जांच!भागलपुर में ‘ट्रैक्टर वाली मैडम’ बनीं शाहकुंड की CO, बाढ़ में डूबी सड़कें तो खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचीं राहत लेकर!भागलपुर में दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली; कुतुबगंज में मचा हड़कंप!बोधगया में 4000 दीपों की रोशनी में गूंजे वैदिक मंत्र और बौद्ध प्रार्थना; जापान-थाईलैंड-ताइवान के श्रद्धालुओं ने रचा अनोखा संगम!लखीसराय शहर को मिलेंगे कई ‘तोहफे’, 33 वार्डों के नाले-स्लैब से लेकर त्योहारों की तैयारी तक; नगर परिषद ने खोला विकास का पिटारा!किशनगंज में JDU ने उठाया बिहार के पानी का सवाल, फरक्का संधि पर गरमाई सियासत; बोले- भविष्य के जल अधिकार से समझौता नहीं!शेखपुरा में बाढ़ ने खोल दी व्यवस्था की पोल? ग्रामीणों का दर्द लेकर DM तक पहुंचे कांग्रेस नेता, बोले- अब चाहिए राहत नहीं, स्थायी समाधान!जहानाबाद में ‘कार्टन वाला इलाज’; टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह गत्ता, PMCH रेफर; सदर अस्पताल की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!सहरसा में बैंककर्मियों ने खोला आंदोलन का ‘कैलेंडर’, 11 सितंबर से शुरुआत… 26 अक्टूबर तक पहुंच सकती है हड़ताल!लखीसराय में बैंकिंग पर लगा ‘ब्रेक’, पांच दिन कामकाज की मांग पर बैंककर्मी सड़क पर; UFBU के आह्वान पर जोरदार प्रदर्शन!नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल की कठोर सजा, 1.05 लाख का जुर्माना; लखीसराय POCSO कोर्ट का फैसला!5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!
No menu items available
BREAKING
नेपाल के अपर त्रिशूली-1 में 545 लोग अब भी लापता; 50 भारतीय भी शामिल, सुरंग और हेडबॉक्स में जारी है सर्च ऑपरेशन!2500 रुपये की जांच का खर्च नहीं जुटा सका परिवार, अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर हुआ प्रसव; राजविराज की घटना पर उठे सवाल!पटना में जेवर चमकाने के नाम पर 30 ग्राम सोने की ठगी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध; पुलिस कार्रवाई का इंतजार!गया में 85 करोड़ के बैंक लोन मामले में ED की छापेमारी, 58 करोड़ के कथित डायवर्जन और गिरवी संपत्तियों की बिक्री की जांच!भागलपुर में ‘ट्रैक्टर वाली मैडम’ बनीं शाहकुंड की CO, बाढ़ में डूबी सड़कें तो खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचीं राहत लेकर!भागलपुर में दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली; कुतुबगंज में मचा हड़कंप!बोधगया में 4000 दीपों की रोशनी में गूंजे वैदिक मंत्र और बौद्ध प्रार्थना; जापान-थाईलैंड-ताइवान के श्रद्धालुओं ने रचा अनोखा संगम!लखीसराय शहर को मिलेंगे कई ‘तोहफे’, 33 वार्डों के नाले-स्लैब से लेकर त्योहारों की तैयारी तक; नगर परिषद ने खोला विकास का पिटारा!किशनगंज में JDU ने उठाया बिहार के पानी का सवाल, फरक्का संधि पर गरमाई सियासत; बोले- भविष्य के जल अधिकार से समझौता नहीं!शेखपुरा में बाढ़ ने खोल दी व्यवस्था की पोल? ग्रामीणों का दर्द लेकर DM तक पहुंचे कांग्रेस नेता, बोले- अब चाहिए राहत नहीं, स्थायी समाधान!जहानाबाद में ‘कार्टन वाला इलाज’; टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह गत्ता, PMCH रेफर; सदर अस्पताल की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!सहरसा में बैंककर्मियों ने खोला आंदोलन का ‘कैलेंडर’, 11 सितंबर से शुरुआत… 26 अक्टूबर तक पहुंच सकती है हड़ताल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नेपाल के अपर त्रिशूली-1 में 545 लोग अब भी लापता; 50 भारतीय भी शामिल, सुरंग और हेडबॉक्स में जारी है सर्च ऑपरेशन!
51 minutes ago
2500 रुपये की जांच का खर्च नहीं जुटा सका परिवार, अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर हुआ प्रसव; राजविराज की घटना पर उठे सवाल!
59 minutes ago
पटना में जेवर चमकाने के नाम पर 30 ग्राम सोने की ठगी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध; पुलिस कार्रवाई का इंतजार!
1 hour ago
गया में 85 करोड़ के बैंक लोन मामले में ED की छापेमारी, 58 करोड़ के कथित डायवर्जन और गिरवी संपत्तियों की बिक्री की जांच!
1 hour ago
भागलपुर में ‘ट्रैक्टर वाली मैडम’ बनीं शाहकुंड की CO, बाढ़ में डूबी सड़कें तो खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचीं राहत लेकर!
1 hour ago

Jharkhand: पलामू में पुलिस ने डेढ़ करोड़ के गांजे की खेप पकड़ी; ट्रक के तहखाने में छिपाकर हो रही थी तस्करी!

पलामू: झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इंटरस्टेट गांजा तस्करी नेटवर्क का...

पलामू: झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इंटरस्टेट गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने एक ट्रक से 320 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है।

पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से बिहार के रास्ते झारखंड में गांजे की बड़ी खेप पहुंचाई जाने वाली है। सूचना के आधार पर हुसैनाबाद इलाके में पुलिस ने जाल बिछाया।

हुसैनाबाद एसडीपीओ दिव्यांशु शुक्ला और थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच शुरू की।

ट्रक के अंदर बना था गुप्त तहखाना

पुलिस के अनुसार, तस्करों ने गांजे को छिपाने के लिए ट्रक में खास बदलाव कराया था। ट्रक के अंदर तहखाने जैसा गुप्त स्थान बनाया गया था, जिसके ऊपर केबल रखे गए थे ताकि किसी को शक न हो।

काफी देर तक चली तलाशी के बाद पुलिस को ट्रक के छिपे हिस्से से गांजे की खेप मिली। गांजे को 10 अलग-अलग बोरों में पैक कर रखा गया था।

ड्राइवर गिरफ्तार, नेटवर्क की तलाश जारी

पुलिस ने इस मामले में छतरपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर निवासी राजेश यादव को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि उसे बिहार बॉर्डर से ट्रक लेकर छतरपुर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी।

हुसैनाबाद एसडीपीओ दिव्यांशु शुक्ला ने बताया कि यह कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में अंतरराज्यीय नेटवर्क सक्रिय है और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

इस छापेमारी अभियान में देवरी ओपी प्रभारी राजू कुमार गुप्ता, लठेया ओपी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर छात्रधारी कुमार और सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार दास समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: मस्कट से मेडल जीतकर लौटीं झारखंड की बेटियां-बेटे, रांची एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top