6
BREAKING NEWS
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक... शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!'एक बोरा चावल' यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
No menu items available
BREAKING
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक… शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!‘एक बोरा चावल’ यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
19 hours ago
नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!
19 hours ago
मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!
19 hours ago
टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!
19 hours ago
लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!
23 hours ago

Bihar: एक तरफ छात्राओं ने पुलिस को फूल देकर जीता दिल, दूसरी तरफ बैरिकेड तोड़कर बरसाए पत्थर… औरंगाबाद में NEET आंदोलन ने दिखाए दो अलग-अलग रंग!

औरंगाबाद: NEET पेपर लीक मामले और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शनिवार को औरंगाबाद में हुए छात्र...

औरंगाबाद: NEET पेपर लीक मामले और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शनिवार को औरंगाबाद में हुए छात्र आंदोलन ने दो अलग-अलग तस्वीरें पेश कीं। एक ओर जहां प्रदर्शन में शामिल छात्राओं ने महिला पुलिसकर्मियों को फूल देकर शांति और संवाद का संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर कुछ प्रदर्शनकारियों के उग्र होने के बाद रमेश चौक रणक्षेत्र में बदल गया। बैरिकेड तोड़े गए, पुलिस पर पथराव हुआ और हालात संभालने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

दरअसल, NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्र रमेश चौक पहुंचे थे। सुबह से ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट था। चौक और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था और बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई थी।

प्रदर्शन के दौरान सबसे पहले शांतिपूर्ण विरोध की तस्वीर सामने आई। कुछ छात्राओं ने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को फूल देकर कहा कि वे अपने अधिकारों और भविष्य की लड़ाई लड़ रही हैं, लेकिन उनका रास्ता हिंसा नहीं बल्कि लोकतांत्रिक विरोध का है। छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए NEET मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।

लेकिन दोपहर बाद प्रदर्शन का माहौल अचानक बदल गया। कुछ प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड को तोड़कर सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ गया। आरोप है कि भीड़ की ओर से पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी गई।

पथराव में पुलिसकर्मी, SSB जवान और पत्रकार घायल हो गए। घायलों में हवलदार मो. मतलूब अली, SSB जवान संजीव कुमार, शिव प्रताप सिंह, पत्रकार मनीष तिवारी और दो अन्य लोग शामिल बताए गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अश्रुगैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने उपद्रव करने वाले कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जा रही है, जिसके आधार पर आगे कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम अभिलाषा शर्मा और एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा खुद मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की। काफी देर तक समझाने के बाद प्रदर्शनकारी वहां से हटे।

घटना के बाद रमेश चौक और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति है, लेकिन कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद का यह प्रदर्शन अब चर्चा में है, क्योंकि एक ही आंदोलन में जहां शांति और लोकतांत्रिक विरोध की तस्वीर दिखी, वहीं कुछ लोगों के उग्र रवैये ने पूरे प्रदर्शन को विवादों में ला दिया।

ये खबर भी पढ़े: National News: जंतर-मंतर पर खत्म हुआ 36 दिन का आंदोलन, CJP ने कहा- तीनों मांगें मंजूर; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों में जश्न!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top