22
BREAKING NEWS
Bihar: 29 अगस्त से बंद होगा विक्रमशिला सेतु, भागलपुर-नवगछिया के लाखों लोगों की बढ़ेगी मुश्किल!Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन और मीडिया के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, प्रशासन टीम ने 48 रन से जीता मुकाबला!Jharkhand: अब अस्पताल से लेकर रिपोर्ट तक सब होगा डिजिटल, रामगढ़ में शुरू हो रही बड़ी हेल्थ पहल!Jharkhand: बोकारो में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, घरेलू विवाद के बाद हुई दर्दनाक मौत!Bihar: मुजफ्फरपुर बस स्टैंड में धू-धू कर जली बस, आग से मची अफरातफरी!Jharkhand: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सैकड़ों कांवड़ियों के बीच मची अफरा-तफरी!Bihar: बेउर जेल के सुरक्षाकर्मियों के समर्थन में उतरे तेज प्रताप, सरकार से ड्यूटी व्यवस्था सुधारने की मांग!Bihar: प्रशांत किशोर का गिरिराज सिंह पर तीखा हमला, बोले- अनर्गल बयानबाजी बंद करें वरना खोल देंगे पूरी कुंडली!Bihar: जमुई में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले की दो गाड़ियां टकराईं, टला बड़ा हादसा; जेडीयू जिलाध्यक्ष सुरक्षित!Bihar: पप्पू यादव का छात्रों के समर्थन में उपवास, बोले- मांगें नहीं मानी गईं तो करेंगे बिहार बंद!Bihar: स्वतंत्रता दिवस पर वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने 82 केंद्र निदेशकों को किया सम्मानित!Bihar: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण!Bihar: पटना में गंगा नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन!Bihar: लखीसराय में बिजली व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, डीएम ने ग्रिड और पावर सब-स्टेशनों का किया निरीक्षण!Bihar: LPG सिलेंडर e-KYC का आज आखिरी दिन, चूक गए तो बढ़ सकता है खर्च; जानें पूरी प्रक्रिया!
No menu items available
BREAKING
Bihar: 29 अगस्त से बंद होगा विक्रमशिला सेतु, भागलपुर-नवगछिया के लाखों लोगों की बढ़ेगी मुश्किल!Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन और मीडिया के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, प्रशासन टीम ने 48 रन से जीता मुकाबला!Jharkhand: अब अस्पताल से लेकर रिपोर्ट तक सब होगा डिजिटल, रामगढ़ में शुरू हो रही बड़ी हेल्थ पहल!Jharkhand: बोकारो में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, घरेलू विवाद के बाद हुई दर्दनाक मौत!Bihar: मुजफ्फरपुर बस स्टैंड में धू-धू कर जली बस, आग से मची अफरातफरी!Jharkhand: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सैकड़ों कांवड़ियों के बीच मची अफरा-तफरी!Bihar: बेउर जेल के सुरक्षाकर्मियों के समर्थन में उतरे तेज प्रताप, सरकार से ड्यूटी व्यवस्था सुधारने की मांग!Bihar: प्रशांत किशोर का गिरिराज सिंह पर तीखा हमला, बोले- अनर्गल बयानबाजी बंद करें वरना खोल देंगे पूरी कुंडली!Bihar: जमुई में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले की दो गाड़ियां टकराईं, टला बड़ा हादसा; जेडीयू जिलाध्यक्ष सुरक्षित!Bihar: पप्पू यादव का छात्रों के समर्थन में उपवास, बोले- मांगें नहीं मानी गईं तो करेंगे बिहार बंद!Bihar: स्वतंत्रता दिवस पर वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने 82 केंद्र निदेशकों को किया सम्मानित!Bihar: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: 29 अगस्त से बंद होगा विक्रमशिला सेतु, भागलपुर-नवगछिया के लाखों लोगों की बढ़ेगी मुश्किल!
23 seconds ago
Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन और मीडिया के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, प्रशासन टीम ने 48 रन से जीता मुकाबला!
3 hours ago
Jharkhand: अब अस्पताल से लेकर रिपोर्ट तक सब होगा डिजिटल, रामगढ़ में शुरू हो रही बड़ी हेल्थ पहल!
3 hours ago
Jharkhand: बोकारो में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, घरेलू विवाद के बाद हुई दर्दनाक मौत!
3 hours ago
Bihar: मुजफ्फरपुर बस स्टैंड में धू-धू कर जली बस, आग से मची अफरातफरी!
4 hours ago

National News: जंतर-मंतर पर खत्म हुआ 36 दिन का आंदोलन, CJP ने कहा- तीनों मांगें मंजूर; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों में जश्न!

नई दिल्ली: NEET पेपर लीक मामले को लेकर पिछले 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)...

नई दिल्ली: NEET पेपर लीक मामले को लेकर पिछले 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने दावा किया कि सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद उनकी तीनों प्रमुख मांगें मान ली गई हैं। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन खत्म करने और जंतर-मंतर से वापस लौटने का ऐलान किया।

CJP के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आंदोलन खत्म करने की घोषणा की। आशुतोष रांका ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में सरकार के साथ तीन दौर की बातचीत हुई, जिसके बाद तीनों मांगों पर सहमति बनी है।

आंदोलनकारियों की पहली मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की थी। दूसरी मांग प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की थी, जबकि तीसरी मांग NEET विवाद से प्रभावित छात्रों को मुआवजा देने की थी। CJP नेताओं ने दावा किया कि सरकार ने इन मांगों को स्वीकार कर लिया है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही जंतर-मंतर पर मौजूद छात्रों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस दौरान राष्ट्रगान भी गाया गया और NEET विवाद में जान गंवाने वाले छात्रों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अभिजीत दीपके को जैसे ही धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जानकारी मिली, वह भावुक हो गए। मंच से उन्होंने प्रदर्शनकारियों को इसकी जानकारी दी। समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठाकर जश्न मनाया। बताया गया कि बीमारी के बावजूद वह आंदोलन स्थल पर मौजूद रहे।

इस आंदोलन की शुरुआत NEET पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों के विरोध में हुई थी। धीरे-धीरे यह प्रदर्शन देश के कई हिस्सों तक पहुंच गया। छात्रों ने परीक्षा प्रणाली में सुधार, दोषियों पर कार्रवाई और जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर लगातार आवाज उठाई।

आंदोलन के दौरान 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर भी विवाद हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया था कि उन पर बल प्रयोग किया गया, जबकि प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की बात कही थी।

अब आंदोलन खत्म होने के बाद जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारी अपने घर लौटने लगे हैं। हालांकि CJP नेताओं ने कहा कि वे आगे भी सरकार के फैसलों और NEET मामले की जांच पर नजर बनाए रखेंगे। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम को छात्र आंदोलन की बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़े: National News: एक इस्तीफा… और दुनिया की नजर भारत पर, BBC-CNN से लेकर गार्जियन तक ने NEET आंदोलन को दी जगह!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top