10
BREAKING NEWS
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक... शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!'एक बोरा चावल' यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
No menu items available
BREAKING
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक… शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!‘एक बोरा चावल’ यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
8 minutes ago
नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!
36 minutes ago
मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!
44 minutes ago
टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!
53 minutes ago
लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!
5 hours ago

Sheikhpura News : जनसंपर्क अभियान चला विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्या; चोरवर में सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास

आगामी विधानसभा चुनाव लेकर शेखपुरा विधायक विजय सम्राट ने मंगलवार को चोरवर पंचायत के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।...

आगामी विधानसभा चुनाव लेकर शेखपुरा विधायक विजय सम्राट ने मंगलवार को चोरवर पंचायत के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्या को सुना और जल्द ही निपटारा का आश्वासन दिया।

अपने भ्रमण के दौरान विधायक ने महुएत, जखौर, जंगलीबीघा, वर्षा, बलवापर, चोरवर, धड़सी, वरूनी सहित अन्य गांव अभियान चलाया, जहां लोगों ने उनका फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान राजद विधायक विजय सम्राट ने ग्राम चोरवर के यादव टोला में सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया।

इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर राजद की सरकार बनी तो माई बहिन मान योजना के तहत सभी महिलाओं को 25 सौ रुपया प्रति माह दिया जायेगा, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर होकर स्वरोजगार के लिए आगे आयेंगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मूल लक्ष्य है कि महिलाओं का कल्याण हो। तभी राजद के साथ कदम से कदम मिलाकर महिलाएं आगे आयेंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाओं के हक और अधिकार के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव किसी भी हद तक जा सकते है। उन्होंने डबल इंजन की सरकार पर झूठे वादे का आरोप लगाकर कहा कि राज्य के भोली भाली जनता को गुमराह कर वोट की राजनीति करने में लगी है। राजद की सरकार बनी तो जो 17 साल में नहीं हो पाया वह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मात्र 17 महीने में करके दिखा दिया।

विधायक ने माई-बहन-मान योजना पर दिया जोर
विधायक विजय सम्राट ने कहा कि अगर वर्ष 2025 में उनकी सरकार बनी तो विकास उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही हर एक व्यक्ति को दो सौ यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। विधायक ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सत्ता में आते ही माई-बहन मान योजना भी पूरे सूबे में लागू होगी और इसमें हर महिलाओं के खाते में हर माह ढाई हजार रुपये दिए जाएंगे।

इसी तरह वृद्ध, विधवा व दिव्यांग को सामाजिक सुरक्षा के तहत दिए जा रहे चार सौ रुपये प्रतिमाह का पेंशन बढ़ाकर डेढ़ हजार रुपये प्रतिमाह किया जाएगा। साथ ही उन्होंने राजद की सरकार बनने पर अन्य मिलने वाली योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर शम्भू यादव, सोनू साव, पन्नू गोप आदि मौजूद थे।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top