14
BREAKING NEWS
शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!मधुबनी कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार!बिहार में पुलिस पर बड़ा एक्शन, गया में 14 सस्पेंड; जहानाबाद के थानेदार पर भी गिरी गाज!बर्खास्त मधुबनी थानेदार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभागीय कार्रवाई में खामियां मिलने पर आदेश रद्द!औरंगाबाद में PK की सभा में अंधेरा, पॉकेटमारों ने हाथ किया साफ़!औरंगाबाद में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश में SIT का एक्शन!किशनगंज में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त; एक तस्कर गिरफ्तार!नेपाल की मदद को दुनिया आगे आई, PM बालेन ने जताया आभार!नोटिस को किया नजरअंदाज तो पहुंच गया बुलडोजर वाला प्रशासन; रसल हाई स्कूल की जमीन से हटा कब्जा, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!मधुबनी कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार!बिहार में पुलिस पर बड़ा एक्शन, गया में 14 सस्पेंड; जहानाबाद के थानेदार पर भी गिरी गाज!बर्खास्त मधुबनी थानेदार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभागीय कार्रवाई में खामियां मिलने पर आदेश रद्द!औरंगाबाद में PK की सभा में अंधेरा, पॉकेटमारों ने हाथ किया साफ़!औरंगाबाद में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश में SIT का एक्शन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!
1 hour ago
लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!
1 hour ago
डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!
2 hours ago
नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!
2 hours ago
पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!
2 hours ago

Bihar: ये कुर्सी नहीं… बिहार के सिस्टम का आईना है!

किशनगंज: बारिश की बूंदों के साथ ही किशनगंज के एक गांव की सड़क दलदल में बदल गई… रास्ते बंद हो...

किशनगंज: बारिश की बूंदों के साथ ही किशनगंज के एक गांव की सड़क दलदल में बदल गई… रास्ते बंद हो गए… वाहन गांव तक पहुंचना बंद हो गए… और इसी बीच एक बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ गई।

इलाज की जरूरत थी, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही सड़क सबसे बड़ी चुनौती बन गई। आखिरकार ग्रामीणों ने जो किया, उसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए।

किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड के कास्त खर्रा गांव में बीमार वृद्ध महिला अलेतून निशा को अस्पताल पहुंचाने के लिए ना एंबुलेंस आई, ना कोई चार पहिया वाहन पहुंच सका। वजह थी बारिश के बाद सड़क पर जमा घुटनों तक कीचड़।

मजबूरी में गांव के तौसीफ आलम और तबरेज आलम ने इंसानियत की मिसाल पेश की। उन्होंने एक कुर्सी को ही सहारा बनाया और बीमार महिला को उस पर बैठाकर कीचड़ भरे रास्ते से करीब डेढ़ किलोमीटर तक पैदल चले।

हर कदम पर कीचड़ था… रास्ता मुश्किल था… लेकिन सामने एक जिंदगी बचाने की जिम्मेदारी थी। ग्रामीणों की मेहनत के बाद महिला को मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया, जहां से टेंपो के जरिए उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ ले जाया गया।

लेकिन यह सिर्फ एक बुजुर्ग महिला को अस्पताल पहुंचाने की कहानी नहीं है। यह उस व्यवस्था की तस्वीर है, जहां आज भी कई गांवों में बीमारी से पहले सड़क से लड़ना पड़ता है।

सरकारें ग्रामीण विकास, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और हर गांव तक सड़क पहुंचाने के दावे करती हैं, लेकिन किशनगंज की यह तस्वीर उन दावों पर सवाल खड़ा करती है। करोड़ों रुपये के बजट के बावजूद अगर मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए कुर्सी का सहारा लेना पड़े, तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है।

ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में यही समस्या सामने आती है। सड़क निर्माण और जल निकासी के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका।

गांव वालों का सवाल है—“जब गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच सकती, तो आपात स्थिति में जिंदगी कैसे बचेगी?”

यह तस्वीर सिर्फ किशनगंज की नहीं, बल्कि उन तमाम गांवों की कहानी है जहां आज भी विकास की सड़क पहुंचने का इंतजार कर रही है।

अब देखना होगा कि कुर्सी को एंबुलेंस बनाने वाली यह मजबूरी प्रशासन और सरकार की व्यवस्था में कितना बदलाव ला पाती है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: बेटी की खुशी को बनाया प्रकृति का उत्सव, गगन पांडेय की पहल बनी मिसाल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top