7
BREAKING NEWS
मुंगेर में सड़क कब्जे पर नगर आयुक्त का सख्त एक्शन, निगम टीम पहुंची तो खुद तोड़ने लगा अतिक्रमण!जब आखिरी सफर भी नदी के भरोसे...किशनगंज में शव कंधे पर उठाकर खकवा नदी तैरते हैं ग्रामीण!बगहा में पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, SI समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़!महिला कांस्टेबल का PM मोदी पर आपत्तिजनक बयान, वीडियो वायरल!अमेरिका ने नेपाल के बाढ़ इलाकों में लेवल-4 लगा दिया… यात्रा पूरी तरह बैन!सरकारी पत्र देर रात, जवाब सिर्फ बहाने… लखीसराय में राष्ट्रीय खेल दिवस फ्लॉप!नेपाल में कुदरत का कहर, 903 शव मिले, 4,247 अब भी लापता; 10,451 लोगों को बचाया!आरक्षण पर तेजस्वी का ‘चैलेंज’, चिराग-मांझी से बोले- दम है तो जनरल सीट से लड़कर दिखाइए!चाय के ‘दो कप’ से सियासत में उबाल, राहुल के बयान पर BJP का पलटवार, गिरिराज बोले- ‘दलित नहीं, सत्ता की चिंता’!NH-27 पर ‘लिफ्ट’ का खूनी जाल, मदद के बहाने रोकते, फिर घेरकर लूटने का आरोप; मुजफ्फरपुर में ‘हसीना गैंग’ से दहशत!कभी AK-47 का नाम सुनकर कांपता था मोकामा, अब चेन्नई के अस्पताल में सूरजभान; बाहुबली से सांसद तक की कहानी!समय रैना के शो में ‘बिहारी-कश्मीरी’ कमेंट पर घमासान!बिहार की बेटी अंशु की मुट्ठी में दुनिया जीतने का सपना, अब मोंटेनेग्रो में भारत के लिए बरसेंगे मुक्के!नेपाल का पानी बढ़ा रहा बिहार की धड़कन, सीतामढ़ी-शिवहर में तटबंधों पर 24 घंटे नजर!1,680 सीढ़ियां… कंधों पर जिंदगी, गया के गुरपा पहाड़ पर बिजली गिरी तो श्रद्धालु बने ‘रेस्क्यू टीम’!
No menu items available
BREAKING
मुंगेर में सड़क कब्जे पर नगर आयुक्त का सख्त एक्शन, निगम टीम पहुंची तो खुद तोड़ने लगा अतिक्रमण!जब आखिरी सफर भी नदी के भरोसे…किशनगंज में शव कंधे पर उठाकर खकवा नदी तैरते हैं ग्रामीण!बगहा में पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, SI समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़!महिला कांस्टेबल का PM मोदी पर आपत्तिजनक बयान, वीडियो वायरल!अमेरिका ने नेपाल के बाढ़ इलाकों में लेवल-4 लगा दिया… यात्रा पूरी तरह बैन!सरकारी पत्र देर रात, जवाब सिर्फ बहाने… लखीसराय में राष्ट्रीय खेल दिवस फ्लॉप!नेपाल में कुदरत का कहर, 903 शव मिले, 4,247 अब भी लापता; 10,451 लोगों को बचाया!आरक्षण पर तेजस्वी का ‘चैलेंज’, चिराग-मांझी से बोले- दम है तो जनरल सीट से लड़कर दिखाइए!चाय के ‘दो कप’ से सियासत में उबाल, राहुल के बयान पर BJP का पलटवार, गिरिराज बोले- ‘दलित नहीं, सत्ता की चिंता’!NH-27 पर ‘लिफ्ट’ का खूनी जाल, मदद के बहाने रोकते, फिर घेरकर लूटने का आरोप; मुजफ्फरपुर में ‘हसीना गैंग’ से दहशत!कभी AK-47 का नाम सुनकर कांपता था मोकामा, अब चेन्नई के अस्पताल में सूरजभान; बाहुबली से सांसद तक की कहानी!समय रैना के शो में ‘बिहारी-कश्मीरी’ कमेंट पर घमासान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मुंगेर में सड़क कब्जे पर नगर आयुक्त का सख्त एक्शन, निगम टीम पहुंची तो खुद तोड़ने लगा अतिक्रमण!
13 minutes ago
जब आखिरी सफर भी नदी के भरोसे…किशनगंज में शव कंधे पर उठाकर खकवा नदी तैरते हैं ग्रामीण!
21 minutes ago
बगहा में पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, SI समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़!
31 minutes ago
महिला कांस्टेबल का PM मोदी पर आपत्तिजनक बयान, वीडियो वायरल!
7 hours ago
अमेरिका ने नेपाल के बाढ़ इलाकों में लेवल-4 लगा दिया… यात्रा पूरी तरह बैन!
7 hours ago

Bihar: बेटे की पढ़ाई के लिए जान जोखिम में डाल पिता, उफनती नदी पार कर स्कूल पहुंचाने का वीडियो वायरल!

बगहा: पश्चिम चंपारण के बगहा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने इलाके की बदहाल व्यवस्था पर गंभीर सवाल...

बगहा: पश्चिम चंपारण के बगहा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने इलाके की बदहाल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेटे की पढ़ाई न छूटे, इसके लिए एक पिता ने अपनी जान की परवाह किए बिना उफनती नदी की तेज धार को पार कर लिया। पिता अपने बच्चे को कंधे पर बैठाकर नदी पार कर स्कूल पहुंचाता नजर आया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण पश्चिम चंपारण की गंडक, मसान समेत कई पहाड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इसका सबसे ज्यादा असर रामनगर प्रखंड के सुदूरवर्ती दोन क्षेत्र में देखने को मिल रहा है।

वायरल वीडियो दोन क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां बरसात के दिनों में ग्रामीणों की मुश्किलें कई गुना बढ़ जाती हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, हर साल बारिश के मौसम में यहां दर्जनों गांवों का संपर्क मुख्य इलाके से कट जाता है। ग्रामीणों को सड़क, पुल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक पिता अपने छोटे बच्चे को कंधे पर बैठाकर नदी की तेज धारा के बीच से गुजर रहा है। आसपास मौजूद लोग भी उसकी मदद करते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य इलाके की जमीनी हकीकत को बयां कर रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि दोन क्षेत्र में बरसात के दौरान हालात किसी टापू जैसे हो जाते हैं। हरनाटांड़ और रामनगर मुख्यालय से संपर्क टूटने के कारण बच्चों की पढ़ाई, मरीजों के इलाज और रोजमर्रा के कामों में भारी परेशानी होती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में स्थायी पुल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जाए, ताकि हर साल लोगों को ऐसी जान जोखिम में डालने वाली मजबूरी का सामना न करना पड़े।

यह तस्वीर सिर्फ एक पिता की मजबूरी नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही व्यवस्था की कमी की कहानी भी बयां कर रही है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top