22
BREAKING NEWS
मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!सिनेमा का ‘नाना’ नहीं रहा; 100+ फिल्मों का सफर कार्डियक अरेस्ट के बाद थमा!सीवान सदर अस्पताल में ‘मुर्दे भी महफूज नहीं’; मृत शरीर के गले से चेन निकालने का VIDEO वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!शेखपुरा में ‘सेवा ज्योति’ की रोशनी, मैदान से सड़क तक दिखा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; मंत्री राम कृपाल यादव ने जलाया मशाल!शेखपुरा के सभी प्रखंडों में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर नेताओं ने जताया विरोध!शेखपुरा में युवा उत्सव का आगाज, DM शेखर आनंद ने कहा- खेल से निखरता है आत्मविश्वास और नेतृत्व!पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; पुणे-मुंबई से लेकर अहमदाबाद, अजमेर, जोधपुर और कोटा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें!लखीसराय में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का ‘कड़ा पहरा’, 123 प्रतिमाओं पर नजर; DJ और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक!पिकअप में नोट नहीं, सिक्कों का ‘पहाड़’; 29 बोरियों में मिले ₹5 के सिक्के, 13.87 लाख की बरामदगी से पुलिस भी हैरान!मां दुर्गा के विसर्जन में ‘सड़क का रोड़ा’ न बने अड़चन, सभापति ने DM से लगाई गुहार!बिहार में बाढ़ के बीच बड़ा एक्शन; 7 इंजीनियर सस्पेंड, मुख्य अभियंता पर भी गिरी गाज!
No menu items available
BREAKING
मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!सिनेमा का ‘नाना’ नहीं रहा; 100+ फिल्मों का सफर कार्डियक अरेस्ट के बाद थमा!सीवान सदर अस्पताल में ‘मुर्दे भी महफूज नहीं’; मृत शरीर के गले से चेन निकालने का VIDEO वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!शेखपुरा में ‘सेवा ज्योति’ की रोशनी, मैदान से सड़क तक दिखा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; मंत्री राम कृपाल यादव ने जलाया मशाल!शेखपुरा के सभी प्रखंडों में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर नेताओं ने जताया विरोध!शेखपुरा में युवा उत्सव का आगाज, DM शेखर आनंद ने कहा- खेल से निखरता है आत्मविश्वास और नेतृत्व!पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; पुणे-मुंबई से लेकर अहमदाबाद, अजमेर, जोधपुर और कोटा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें!लखीसराय में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का ‘कड़ा पहरा’, 123 प्रतिमाओं पर नजर; DJ और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!
14 minutes ago
मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!
20 minutes ago
नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!
25 minutes ago
बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!
37 minutes ago
पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!
45 minutes ago

Bihar: आम की गुठली से वैज्ञानिकों का कमाल, बिहार कृषि विश्वविद्यालय ने बनाया बायोडिग्रेडेबल हाइड्रोजेल, खेती में बदलेगी पानी बचाने की तस्वीर!

भागलपुर: आपने कहावत सुनी होगी— “आम के आम, गुठलियों के दाम।” अब यह कहावत सच होती नजर आ रही है।...

भागलपुर: आपने कहावत सुनी होगी— “आम के आम, गुठलियों के दाम।” अब यह कहावत सच होती नजर आ रही है। बिहार के भागलपुर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर के वैज्ञानिकों ने आम की गुठली से एक ऐसी तकनीक विकसित की है, जो खेती और पर्यावरण दोनों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

बीएयू सबौर के वैज्ञानिकों ने आम की गुठली से बायोडिग्रेडेबल हाइड्रोजेल तैयार किया है। यह हाइड्रोजेल खेती में पानी के बेहतर प्रबंधन के साथ-साथ फलों की पैकेजिंग में भी उपयोगी साबित हो सकता है। खास बात यह है कि इस तकनीक को बिहार सरकार से पेटेंट भी मिल चुका है।

बेकार गुठलियों से तैयार हुई नई तकनीक

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर की वैज्ञानिक डॉ. साजिदा बानो ने बताया कि विश्वविद्यालय में चलाए जा रहे “एक वैज्ञानिक-एक उत्पाद” अभियान के तहत इस शोध की शुरुआत की गई थी।

आम का जूस तैयार करने के बाद बड़ी मात्रा में गुठलियां बेकार चली जाती थीं। इन्हीं गुठलियों को उपयोगी बनाने का विचार आया। करीब एक साल तक लगातार शोध और परीक्षण के बाद वैज्ञानिकों को सफलता मिली और आम की गुठली से हाइड्रोजेल तैयार किया गया।

400 से 500 गुना पानी सोखने की क्षमता

वैज्ञानिकों के अनुसार, हाइड्रोजेल बनाने के लिए सबसे पहले आम की गुठलियों को अच्छी तरह साफ कर सुखाया गया। इसके बाद उन्हें पाउडर में बदला गया और विशेष वैज्ञानिक प्रक्रिया के जरिए बायोडिग्रेडेबल हाइड्रोजेल तैयार किया गया।

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह अपने वजन से करीब 400 से 500 गुना ज्यादा पानी को सोखकर सुरक्षित रख सकता है।

सूखे इलाकों में खेती के लिए वरदान

इस हाइड्रोजेल को पौधों की जड़ों के पास मिट्टी में डालने पर यह बारिश या सिंचाई के पानी को अपने अंदर जमा कर लेता है। जब मिट्टी में नमी कम होने लगती है, तब यह धीरे-धीरे पानी छोड़कर पौधों को जरूरी नमी उपलब्ध कराता रहता है।

इससे किसानों को बार-बार सिंचाई करने की जरूरत कम होगी। खासकर कम बारिश वाले और सूखा प्रभावित क्षेत्रों में यह तकनीक खेती के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।

फलों की पैकेजिंग में भी होगा इस्तेमाल

वैज्ञानिकों ने बताया कि इस हाइड्रोजेल का इस्तेमाल सिर्फ खेती तक सीमित नहीं रहेगा। फलों की पैकेजिंग में नमी बनाए रखने के लिए अब तक कई रासायनिक पदार्थों का उपयोग किया जाता है।

इसके स्थान पर आम की गुठली से बना यह प्राकृतिक और पर्यावरण के अनुकूल हाइड्रोजेल बेहतर विकल्प बन सकता है।

किसानों और पर्यावरण दोनों के लिए फायदेमंद

वैज्ञानिकों का मानना है कि यह तकनीक किसानों की लागत कम करने, पानी बचाने और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

आम की बेकार समझी जाने वाली गुठली से तैयार यह हाइड्रोजेल अब बिहार की कृषि तकनीक में एक नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: बोकारो-भोजुडीह रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, TT लाइन पर पहली पैसेंजर ट्रेन को रेल मंत्रालय की मंजूरी!

राजीव रंजन, भागलपुर (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top