12
BREAKING NEWS
तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!गांधी जयंती पर सदर अस्पताल में दिखा स्वच्छता और सेवा का अनोखा संगम, सफाई कर्मियों का सम्मान; 50 टीबी मरीजों को मिली मदद!2.435 किलो स्मैक के साथ भाई-बहन गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपये कैश बरामद!रोहिणी आचार्य की पटना वापसी से तेजस्वी की बढ़ी मुश्किल, MLC चुनाव से पहले डबल चैलेंज!कोरिया का तीरंदाजी किला ढहा, भारत की बेटियों ने रचा इतिहास; पहली बार रिकर्व में जीता एशियन गेम्स गोल्ड!गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभक्ति से सराबोर हुआ लाल इंटरनेशनल स्कूल, बच्चों ने लिया महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प!बेगूसराय अकेले प्रेमी युगल को मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, वीडियो वायरल!न भाषा एक, न देश एक… फिर भी गया में एक ही आस्था; पूर्वजों के मोक्ष के लिए विदेशों से पहुंचे पिंडदानी!जब अफसरों ने थामी झाड़ू, रामगढ़ चौक बाजार में बदली तस्वीर; ‘एक घंटा, एक साथ’ का दिखा असर!रोको-टोको में पुलिस दीदी ने रोका तो युवक ने जड़ दिया थप्पड़… पूरी घटना CCTV में कैद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस!शराबबंदी वाली सरकार में शराब केस वाले को युवा जदयू की कमान; नियुक्ति पर उठे सवाल!
No menu items available
BREAKING
तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!गांधी जयंती पर सदर अस्पताल में दिखा स्वच्छता और सेवा का अनोखा संगम, सफाई कर्मियों का सम्मान; 50 टीबी मरीजों को मिली मदद!2.435 किलो स्मैक के साथ भाई-बहन गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपये कैश बरामद!रोहिणी आचार्य की पटना वापसी से तेजस्वी की बढ़ी मुश्किल, MLC चुनाव से पहले डबल चैलेंज!कोरिया का तीरंदाजी किला ढहा, भारत की बेटियों ने रचा इतिहास; पहली बार रिकर्व में जीता एशियन गेम्स गोल्ड!गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभक्ति से सराबोर हुआ लाल इंटरनेशनल स्कूल, बच्चों ने लिया महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प!बेगूसराय अकेले प्रेमी युगल को मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, वीडियो वायरल!न भाषा एक, न देश एक… फिर भी गया में एक ही आस्था; पूर्वजों के मोक्ष के लिए विदेशों से पहुंचे पिंडदानी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!
3 hours ago
जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!
3 hours ago
साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!
4 hours ago
गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!
4 hours ago
शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!
4 hours ago

Bihar: ‘सुपर CM जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा परिसर, मुस्कुराते रहे नीतीश; सियासी गलियारों में बढ़ी चर्चा!

पटना: पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार मंगलवार को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पहुंचे,...

पटना: पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार मंगलवार को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पहुंचे, जहां उनके स्वागत में लगे ‘सुपर CM जिंदाबाद’ के नारों ने बिहार की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी। नारे सुनकर नीतीश कुमार मुस्कुराते नजर आए और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने संजय झा को कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याएं सुनने और संबंधित कागजात एकत्र करने का निर्देश दिया। उन्होंने संजय झा से दोपहर में विस्तृत चर्चा के लिए मिलने को भी कहा। बताया जा रहा है कि बरसात के बाद बिहार यात्रा को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई।

इधर, इस घटनाक्रम पर राजद ने तंज कसते हुए कहा कि एनडीए के भीतर सब कुछ सामान्य नहीं है। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए नारों से स्पष्ट है कि पार्टी के भीतर आज भी नीतीश कुमार को ही नेतृत्वकर्ता माना जाता है। उन्होंने दावा किया कि यदि अक्टूबर में नीतीश कुमार बिहार यात्रा पर निकलते हैं तो एनडीए की अंदरूनी स्थिति सामने आ जाएगी।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में भी नीतीश कुमार को लेकर जनता के बीच उत्साह देखने को मिला था। पटना के एक अस्पताल में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया था। कई लोगों ने उनसे कहा था कि “बिहार आपको बहुत मिस करता है।”

उधर, संजय झा ने सीवान AK-47 मामले में सरकार की कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि सरकार ने त्वरित कदम उठाए हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं छात्र आंदोलन के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आंदोलन करना छात्रों का अधिकार है और सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए संजय झा ने कहा कि वे “पार्ट टाइम पॉलिटिक्स” करते हैं और उन्हें अपनी पार्टी की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: अशोकधाम भगदड़ पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, बोले- 7 मौतों के बाद भी किसी अफसर पर कार्रवाई नहीं!

Short URL Slug: , NDA

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top