20
BREAKING NEWS
सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द-उल्टी की शिकायत; अस्पताल में भर्ती!लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, ट्रैफिक चालान निपटाने को उमड़ी भीड़; 11 बेंच गठित!कटिहार में राशन बांटने पहुंचीं JDU नेत्री, गाड़ी रुकते ही टूट पड़े बाढ़ पीड़ित; देखते-देखते खाली हो गई गाड़ी!28 महिलाओं ने सीखा डेयरी का हुनर, अब खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी; आरसेटी में प्रशिक्षण का समापन!बिहार में जमीन के रिकॉर्ड पर बड़ा अभियान, 45 दिन में सुधरेगी जमाबंदी की गड़बड़ी; जरूरत पर मुफ्त मापी भी!एक दीपक मोदी के नाम… जन्मदिन पर पीएम की लंबी उम्र के लिए BJP सांसद की अपील!किशनगंज में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, पुलिस पहुंची तो मचा बवाल; सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़, 5 गिरफ्तार!कटिहार में टूटी पटरी से गुजर गई डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लोको पायलट ने सुनी खड़खड़ाहट तो मारी इमरजेंसी ब्रेक; करीब 2 घंटे थमी रही ट्रेन!ब्लैकमेलिंग-धमकी के आरोप पर भड़के तेज प्रताप यादव, पूछा- आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?RJD की MLC लिस्ट ने बढ़ाई लालू परिवार की टेंशन? ‘नए चेहरों’ को टिकट पर रोहिणी आचार्य का तीखा सवाल, बोलीं- पुराने वफादारों की अनदेखी क्यों?बिहार में बाढ़ का ऐसा दर्द कि भावुक हुईं एक्ट्रेस पाखी हेगड़े, बेगूसराय में जलजमाव पर लोगों ने काटा फीता-केक; 44 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित!सीतामढ़ी में जिला परिषद प्रतिनिधि की हत्या के बाद बवाल, 5 दिन पहले थाने पर हुआ था घेराव; आरोपी का घर फूंका, पुलिस पर पथराव में 2 इंस्पेक्टर घायल!गेट बना ब्लैकबोर्ड, वीडियो वायरल हुआ तो खुली स्कूल की ‘कहानी’; गया के चकजलपा में पढ़ाई से ज्यादा अब जांच पर नजर!RJD ने MLC चुनाव में खोले पत्ते, 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; दरभंगा से अनिल झा तो पटना से संजीव सिंह-दिलीप कुमार को टिकट!बगहा में गोलगप्पा खाते ही बिगड़ी तबीयत, रामनगर के भावल गांव में मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द-उल्टी की शिकायत; अस्पताल में भर्ती!लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, ट्रैफिक चालान निपटाने को उमड़ी भीड़; 11 बेंच गठित!कटिहार में राशन बांटने पहुंचीं JDU नेत्री, गाड़ी रुकते ही टूट पड़े बाढ़ पीड़ित; देखते-देखते खाली हो गई गाड़ी!28 महिलाओं ने सीखा डेयरी का हुनर, अब खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी; आरसेटी में प्रशिक्षण का समापन!बिहार में जमीन के रिकॉर्ड पर बड़ा अभियान, 45 दिन में सुधरेगी जमाबंदी की गड़बड़ी; जरूरत पर मुफ्त मापी भी!एक दीपक मोदी के नाम… जन्मदिन पर पीएम की लंबी उम्र के लिए BJP सांसद की अपील!किशनगंज में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, पुलिस पहुंची तो मचा बवाल; सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़, 5 गिरफ्तार!कटिहार में टूटी पटरी से गुजर गई डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लोको पायलट ने सुनी खड़खड़ाहट तो मारी इमरजेंसी ब्रेक; करीब 2 घंटे थमी रही ट्रेन!ब्लैकमेलिंग-धमकी के आरोप पर भड़के तेज प्रताप यादव, पूछा- आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?RJD की MLC लिस्ट ने बढ़ाई लालू परिवार की टेंशन? ‘नए चेहरों’ को टिकट पर रोहिणी आचार्य का तीखा सवाल, बोलीं- पुराने वफादारों की अनदेखी क्यों?बिहार में बाढ़ का ऐसा दर्द कि भावुक हुईं एक्ट्रेस पाखी हेगड़े, बेगूसराय में जलजमाव पर लोगों ने काटा फीता-केक; 44 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित!सीतामढ़ी में जिला परिषद प्रतिनिधि की हत्या के बाद बवाल, 5 दिन पहले थाने पर हुआ था घेराव; आरोपी का घर फूंका, पुलिस पर पथराव में 2 इंस्पेक्टर घायल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द-उल्टी की शिकायत; अस्पताल में भर्ती!
2 minutes ago
लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, ट्रैफिक चालान निपटाने को उमड़ी भीड़; 11 बेंच गठित!
8 minutes ago
कटिहार में राशन बांटने पहुंचीं JDU नेत्री, गाड़ी रुकते ही टूट पड़े बाढ़ पीड़ित; देखते-देखते खाली हो गई गाड़ी!
40 minutes ago
28 महिलाओं ने सीखा डेयरी का हुनर, अब खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी; आरसेटी में प्रशिक्षण का समापन!
51 minutes ago
बिहार में जमीन के रिकॉर्ड पर बड़ा अभियान, 45 दिन में सुधरेगी जमाबंदी की गड़बड़ी; जरूरत पर मुफ्त मापी भी!
60 minutes ago

28 महिलाओं ने सीखा डेयरी का हुनर, अब खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी; आरसेटी में प्रशिक्षण का समापन!

शेखपुरा: जिले में बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), शेखपुरा...

शेखपुरा: जिले में बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), शेखपुरा की ओर से चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। संस्थान में आयोजित समारोह के दौरान 12 दिवसीय डेयरी एवं वर्मी कंपोस्ट मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करने वाली सभी 28 महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

प्रशिक्षणार्थियों को संस्थान के निदेशक राजीव रंजन एवं वरीय संकाय सदस्य रघुवीर कुमार ने प्रमाण पत्र वितरित किया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण का लाभ उठाकर अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया।

डेयरी फार्मिंग की बारीकियां सीखीं

संस्थान के निदेशक राजीव रंजन ने बताया कि आरसेटी के माध्यम से जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने के लिए तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल प्रमाण पत्र देना नहीं, बल्कि प्रशिक्षणार्थियों को ऐसा व्यावहारिक ज्ञान देना है, जिससे वे आगे चलकर सफल उद्यमी बन सकें।

12 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक ने महिलाओं को डेयरी फार्मिंग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इसमें गाय के लिए संतुलित चारा, पशुओं में होने वाले रोग, गर्भाधान का उचित समय, टीकाकरण, गायों के लिए शेड निर्माण, बीमारी से बचाव, पशु बीमा और गायों की विभिन्न नस्लों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया कि इन जानकारियों का व्यावहारिक रूप से इस्तेमाल कर वे अपना डेयरी फार्म शुरू कर सकती हैं और धीरे-धीरे इसे सफल स्वरोजगार में बदल सकती हैं।

प्रशिक्षण के बाद रोजगार का रास्ता आसान

समापन समारोह में बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए डेयरी व्यवसाय स्वरोजगार का बेहतर माध्यम बन सकता है। प्रशिक्षण के दौरान पशुपालन से जुड़े जरूरी पहलुओं की जानकारी मिलने से महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने में मदद मिलेगी।

वहीं, वर्मी कंपोस्ट मेकिंग के प्रशिक्षण के जरिए जैविक खाद तैयार करने और उसे स्वरोजगार से जोड़ने की संभावनाओं से भी प्रशिक्षणार्थियों को परिचित कराया गया।

23 सितंबर से शुरू होगा मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण

संस्थान के वरीय संकाय सदस्य रघुवीर कुमार ने बताया कि आरसेटी में जल्द ही एक और रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। 23 सितंबर से मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा।

उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराने की अपील की। इच्छुक अभ्यर्थी 8210524494 नंबर पर संपर्क कर प्रशिक्षण के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

ये लोग रहे मौजूद

समापन समारोह में संकाय सदस्य अभिनव प्रसून और कार्यालय सहायक साक्षी प्रिया सहित संस्थान के अन्य कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र मिलने पर उनके बीच उत्साह का माहौल रहा।

ये खबर भी पढ़े: बिहार में जमीन के रिकॉर्ड पर बड़ा अभियान, 45 दिन में सुधरेगी जमाबंदी की गड़बड़ी; जरूरत पर मुफ्त मापी भी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top